बांदरसिंदरी पुलिस ने दिल्ली में मजदूर बन 18 साल से फरार 10 हजार के इनामी शराब तस्कर को दबोचा

बांदरसिंदरी पुलिस ने दिल्ली में मजदूर बन 18 साल से फरार 10 हजार के इनामी शराब तस्कर को दबोचा

Spread the love !!!
बांदरसिंदरी पुलिस ने दिल्ली में मजदूर बन 18 साल से फरार 10 हजार के इनामी शराब तस्कर को दबोचा
बांदरसिंदरी पुलिस ने दिल्ली में मजदूर बन 18 साल से फरार 10 हजार के इनामी शराब तस्कर को दबोचा

अजमेर। राजस्थान पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। अजमेर जिले की बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने साल 2009 से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी शराब तस्कर दिनेश सिंह उर्फ दिनेश कुमार जाट 52 निवासी गांव व थाना छाँवला जिला द्वारका नई दिल्ली को छावला इलाके से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 18 साल तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला यह आरोपी एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है। 

पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला के कुशल निर्देशन और एएसपी ग्रामीण दीपक कुमार व वृत्ताधिकारी आयुष वशिष्ठ के सुपरविजन में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। एसपी अग्रवाला ने बताया कि यह मामला 2 जनवरी 2009 का है, जब बांदरसिंदरी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर के एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया था। उस वक्त ट्रक चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें 856 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुई थीं। इस मामले में ट्रक मालिक दिनेश सिंह निवासी दिल्ली के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन वह तब से ही फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था और हाल ही में पुलिस अधीक्षक अजमेर द्वारा उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
मजदूर बन फार्म हाउस में घुसी पुलिस की टीम
थानाधिकारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम के लिए आरोपी को पकड़ना एक बड़ी चुनौती थी। जब टीम दिल्ली के छावला पहुंची तो पता चला कि आरोपी का भाई एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और विधायक प्रत्याशी रह चुका है, जिसके दबदबे के कारण ग्रामीण कोई जानकारी देने को तैयार नहीं थे।
टीम ने हार नहीं मानी और छद्म रूप धारण कर आरोपी का नंबर हासिल किया। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। जब सूचना मिली कि आरोपी गांव के बाहर एक निर्माणाधीन फार्म हाउस में छिपकर रहता है, तो पुलिस टीम के सदस्य स्वयं मजदूर बनकर फार्म हाउस में निर्माण कार्य करने लगे। कई दिनों तक रेकी करने के बाद 21 अप्रैल 2026 की सुबह जैसे ही दिनेश सिंह मजदूरों को संभालने आया, पहले से अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

बांदरसिंदरी पुलिस ने दिल्ली में मजदूर बन 18 साल से फरार 10 हजार के इनामी शराब तस्कर को दबोचा
बांदरसिंदरी पुलिस ने दिल्ली में मजदूर बन 18 साल से फरार 10 हजार के इनामी शराब तस्कर को दबोचा


भीड़ और राजनीतिक दबाव को बहादुरी से झेला
जैसे ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, उसने अपने रसूखदार भाई को सूचना दे दी। कुछ ही देर में उसका भाई 60-70 समर्थकों के साथ फार्म हाउस पहुंच गया और पुलिस कार्यवाही का विरोध करने लगा। भारी भीड़ और राजनीतिक रसूख के बावजूद, बांदरसिंदरी पुलिस की टीम ने अदम्य साहस, संयम और सूझबूझ का परिचय दिया। टीम बिना किसी दबाव के आरोपी को सफलतापूर्वक स्थानीय थाने लेकर पहुंची। वहां भी भीड़ ने विरोध जारी रखा, लेकिन पुलिस उच्चाधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए आरोपी को सकुशल राजस्थान लेकर आई।
वर्तमान में आरोपी दिनेश सिंह से अवैध शराब तस्करी और इसमें प्रयुक्त वाहन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। 18 साल पुराने इस मामले में पुलिस की इस सूझबूझ भरी कार्रवाई की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।
टीम में एसएचओ दयाराम चौधरी पुलिस निरीक्षक सहित एएसआई रामस्वरूप, कांस्टेबल राजू लाल, अनिल कुमार, सीताराम और सत्येंद्र कुमार शामिल थे।

भिनाय पुलिस की बड़ी कार्यवाही: हत्या के प्रयास के मामले में 9 साल से फरार वांछित अपराधी गिरफ्तार

अजमेर रेंज आईजी राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वर्ष 2017 से हत्या के प्रयास और लूट के संगीन मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी कमालुद्दीन पुत्र ईलियास (30) निवासी दूदू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 9 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
यह मामला मार्च 2017 का है, जब आरोपियों ने बेगलियावास निवासी एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे और नकदी लूटकर हत्या का प्रयास किया था। थानाधिकारी ओमप्रकाश पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी आसूचना और मुखबिरों की सहायता से सटीक जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा। इस सफल कार्यवाही में हेड कांस्टेबल भागचंद और कांस्टेबल ओमसिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से फरारी के दौरान की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *