उदयपुर के फतेहसागर झील में पर्यटक ने लगाई छलांग, नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने 15 मिनट में निकाला शव

उदयपुर के फतेहसागर झील में पर्यटक ने लगाई छलांग, नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने 15 मिनट में निकाला शव

Spread the love !!!

उदयपुर। लेक सिटी उदयपुर की प्रसिद्ध फतेहसागर झील से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आ रही है। शुक्रवार दोपहर को यहां आए एक पर्यटक ने बोटिंग शुरू होने से ठीक पहले अचानक झील में छलांग लगा दी। नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महज 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे अंबामाता थाना पुलिस को सूचना मिली कि मोती मगरी के सामने स्थित ‘उज्जैन बोटिंग पॉइंट’ पर एक पर्यटक आया। उसने बोटिंग के लिए टिकट लिया और नियमानुसार लाइफ जैकेट पहनकर बोट के भीतर जाकर बैठ गया। लेकिन, इससे पहले कि बोट स्टार्ट होकर आगे बढ़ती, युवक ने अचानक अपनी लाइफ जैकेट उतारी और सीधे फतेहसागर झील के गहरे पानी में छलांग लगा दी। झील में पर्यटक के कूदने की खबर से वहां मौजूद नाविकों और अन्य पर्यटकों में हड़कंप मच गया।

उदयपुर के फतेहसागर झील में पर्यटक ने लगाई छलांग, नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने 15 मिनट में निकाला शव
उदयपुर के फतेहसागर झील में पर्यटक ने लगाई छलांग, नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने 15 मिनट में निकाला शव

घटना की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बिना वक्त गंवाए तत्काल अपनी विशेष रेस्क्यू टीम को बोटिंग पॉइंट के लिए रवाना किया।
रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत झील के गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों की सूझबूझ और तत्परता के चलते महज 15 मिनट की बेहद कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ढूंढ निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को पानी से बाहर निकालकर अंबामाता थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मृतक पर्यटक की शिनाख्त करने और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल : इस त्वरित और जांबाज रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में नागरिक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक गोविंद जगरवाल, मुख्य गोताखोर विपुल चौधरी, नरेश चौधरी, विजय नकवाल, कैलाश गमेती, मुकेश सेन, वाहन चालक मोहन सिंह राणावत तथा बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया शामिल रहे, जिन्होंने समय रहते शव को रिकवर किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *