झारखंड : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से की हत्या

झारखंड : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से की हत्या

Spread the love !!!
झारखंड : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से की हत्या
झारखंड : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से की हत्या

लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में छोटे भाई पर अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक की पत्नी और भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पोटमाडीह गांव निवासी कामिल बेक और उनके छोटे भाई पोलिकार्प बेक के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात को इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि पोलिकार्प बेक ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई कामिल बेक पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कामिल को बचाने के लिए उनकी पत्नी सलोमी बेक और भतीजा निलेश बेक आगे आए, लेकिन वे भी हमले की चपेट में आ गए।

झारखंड : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से की हत्या
झारखंड : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से की हत्या

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने कामिल बेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सलोमी बेक और निलेश बेक को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद महुआडांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *