डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

Spread the love !!!
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय ‘कमल’ में एक गरिमामय पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके महान योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, राजकिशोर, शक्ति प्रकाश देवशाली, पूनम शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, पूर्व मेयर राजेश कालिया, सर्वजीत कौर सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी, एससी मोर्चा के पदाधिकारी, सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं उनकी टीमें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भरत कुमार, नरेश पांचाल, सोनिया दुग्गल एवं अमित खैरवाल ने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं संविधान की प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय सेक्टर-33 में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता या संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया।
उन्होंने आगे कहा कि “बाबा साहेब का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, संघर्ष और समर्पण के माध्यम से किसी भी प्रकार की विषमता को समाप्त किया जा सकता है। उनका ‘समानता और न्याय’ का विचार आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण करना चाहिए।”
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की महत्ता पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया तथा सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमें अपने महान नेताओं के विचारों से जोड़ते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता एवं एकता का संदेश भी देते हैं।
यह कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ, जिसने सभी उपस्थितजनों को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *