ग्रेटर नोएडा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र अंतर्गत जलपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने का सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान दीपिका पुत्री संजय निवासी ग्राम कुड़ी खेड़ा, थाना बादलपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दीपिका की शादी लगभग 14 महीने पहले जलपुरा गांव निवासी ऋतिक पुत्र मनोज के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी में फॉर्च्यूनर गाड़ी समेत करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष पर दीपिका की हत्या करने का आरोप लगाया।

ग्रेटर नोएडा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपिका दहेज उत्पीड़न से परेशान थी और उसने घर की छत से कूदकर जान दे दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, मृतका के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

कर्नाटक : तुमकुरु में 17 साल की लड़की की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

तुमकुरु । कर्नाटक के तुमकुरु जिले में हत्या का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 साल की एक लड़की की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लड़की की पहचान मेघना के तौर पर हुई है। वह कल्लम्बेल्ला पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले निंबेमरदहल्ली गांव की रहने वाली थी। आरोपी पिता की पहचान 48 साल के तिम्मरायप्पा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, तिम्मरायप्पा ने कथित तौर पर अपनी बेटी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे अपनी बेटी के एक दूर के रिश्तेदार के साथ प्रेम-संबंध पर आपत्ति थी।
जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने 16 अप्रैल को मेघना की हत्या कर दी और उसके शव को अपने खेत के नजदीक एक पानी के स्रोत के पास दफना दिया। बाद में उसने यह दावा करते हुए मेघना को खोजने का नाटक किया कि वह लापता हो गई है।
पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जरूरी जानकारियां जुटाई। वहीं, एडिशनल कमिश्नर और तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
मेघना 11वीं क्लास में पढ़ रही थी। पुलिस ने बताया कि उसका अपनी मां की तरफ के एक रिश्तेदार लड़के के साथ प्रेम-संबंध था, जिसका उसके पिता ने जोरदार विरोध किया था।

कर्नाटक : तुमकुरु में 17 साल की लड़की की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार
कर्नाटक : तुमकुरु में 17 साल की लड़की की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

बताया जाता है कि उसकी मां ने उसे सलाह दी थी कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे, 18 साल की होने तक इंतजार करे और शादी के बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर ले।
शुरुआती जांच में पता चला है कि मेघना ने छह महीने पहले कॉलेज जाना बंद कर दिया था और वह घर पर ही रह रही थी। वह 16 अप्रैल से लापता थी। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ के बावजूद परिवार उसका पता नहीं लगा पाया। तीन दिन बाद, उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज होने के बाद, आरोपी पिता कथित तौर पर यह कहकर घर से निकल गया कि वह अपनी बेटी को खोजने जा रहा है। उसकी लंबे समय तक गैर-मौजूदगी से शक पैदा हुआ और मेघना की मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
गांव लौटने पर पुलिस ने तिम्मरायप्पा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान, उसने शुरू में दावा किया कि वह तिरुपति और धर्मस्थल जैसे तीर्थस्थलों की यात्रा पर गया था। हालांकि, बाद में उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।

अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान पहुंचे इजरायल : मीडिया रिपोर्ट

अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान पहुंचे इजरायल : मीडिया रिपोर्ट

अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान पहुंचे इजरायल : मीडिया रिपोर्ट
अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान पहुंचे इजरायल : मीडिया रिपोर्ट

तेल अवीव । इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान के इजरायल पहुंचने की भी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ईरान पर नए हमलों की तैयारी है। पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘कान’ ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि यदि अमेरिका ईरान पर नए हमले करता है, तो इजरायल भी उसमें शामिल हो सकता है और ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाक्रम रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद सामने आया, जिसमें कथित तौर पर दोनों नेताओं ने ईरान में संभावित नए संघर्ष पर चर्चा की।
चैनल 12 की रिपोर्ट कहती है कि यह बातचीत “ईरान में फिर से संघर्ष की तैयारियों के बीच” हुई और इजरायली सेना को उच्च सतर्कता पर रखा गया है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इजरायल को उम्मीद है कि किसी भी अमेरिकी कार्रवाई से पहले उसे सूचना दी जाएगी, हालांकि संभावित निर्णय की टाइमिंग को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान पहुंचे इजरायल : मीडिया रिपोर्ट
अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान पहुंचे इजरायल : मीडिया रिपोर्ट

चैनल 12 के मुताबिक ट्रंप पर चीन समेत कई पक्षों का दबाव है कि वह ईरान के साथ नए सैन्य टकराव में शामिल न होकर कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।
इस बीच, इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स ने ये भी दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में जर्मनी स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद लेकर दर्जनों कार्गो विमान तेल अवीव पहुंचे हैं, जो ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की ओर इशारा करता है।
इजरायली चैनल-13 ने दावा किया कि अमेरिकी कार्गो विमान बड़ी मात्रा में गोला-बारूद लेकर इजरायल पहुंचे हैं। यह खेप ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू करने की तैयारी का हिस्सा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका- इजरायल फिर से ईरान पर नए हमलों के सैन्य विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं।
इस बीच चर्चा में ट्रंप का वो ट्रुथ सोशल पोस्ट भी है जिसमें उन्होंने एक एआई-जनरेटेड इमेज पोस्ट कर ईरान पर हमले की चेतावनी दी है। इस तस्वीर में मध्य पूर्व का एक नक्शा दिखाया गया है। इस नक्शे पर अमेरिकी ध्वज ओवरले किया गया है और कई लाल तीर सीधे ईरान की ओर इशारा करते दिखाई देते हैं।
यह इमेज बिना किसी स्पष्ट कैप्शन के साझा की गई, लेकिन इसे ईरान पर संभावित दबाव या चेतावनी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
इससे पहले भी ट्रंप ने कई एआई-जनरेटेड तस्वीरें पोस्ट साझा की हैं, जिनमें ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई या हमलों के संकेत देने वाली सामग्री शामिल रही है।

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार

लखनऊ । योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 17,043 मुठभेड़ की कार्रवाइयां की, जिनमें 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एनकाउंटर की कार्रवाई में 11,834 अपराधी घायल हुए। वहीं अपराधियों से लोहा लेते हुए 18 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 1,852 पुलिसकर्मी घायल हुए। सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ जोन में दर्ज की गई, जहां पुलिस ने 4,813 कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 8,921 अपराधी दबोचे गए, जबकि 3,513 अपराधी घायल हुए। वहीं, 97 कुख्यात अपराधियों को मौके पर ही मार गिराया गया। मेरठ जोन की मुठभेड़ के दौरान 477 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दो पुलिसकर्मी शहीद हुए। एनकाउंटर कार्रवाई में पूरे प्रदेश में मेरठ जोन पहले स्थान पर रहा है।
इसी तरह वाराणसी जोन में 1,292 मुठभेड़ हुई, जिनमें 2,426 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 29 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया गया। इस दौरान 907 अपराधी और 104 पुलिसकर्मी घायल हुए। पूरे प्रदेश में वाराणसी जोन एनकाउंटर कार्रवाई में दूसरे स्थान पर है। वहीं, एनकाउंटर कार्रवाई में पूरे प्रदेश में आगरा जोन तीसरे स्थान पर है। यहां 2,494 एनकाउंटर की कार्रवाई की गई, जिनमें 5,845 अपराधियों को दबोचा गया। इस दौरान 968 अपराधी घायल हुए, जबकि 24 अपराधी मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 62 पुलिसकर्मी घायल हुए।

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार
यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार

एनकाउंटर आंकड़ों पर नजर डालें तो बरेली जोन में 2,222 मुठभेड़ों के दौरान 21 दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया गया, वहीं लखनऊ जोन में 971 मुठभेड़ों के दौरान 20 अपराधी मारे गए। गाजियाबाद कमिश्नरी में 789 मुठभेड़ों में 18 अपराधी मारे गए। सभी कमिश्नरेट में यह सबसे अधिक है। कानपुर जोन में 791 मुठभेड़ों में 12, लखनऊ कमिश्नरी में 147 मुठभेड़ों में 12 और प्रयागराज जोन में 643 मुठभेड़ों में 11 अपराधियों को मारा गया। इसी तरह आगरा कमिश्नरी में 489 मुठभेड़ों में 10, गौतमबुद्ध नगर में 1,144 मुठभेड़ों में 9, गोरखपुर जोन में 699 मुठभेड़ों में 8, वाराणसी कमिश्नरी में 146 मुठभेड़ों में 8, प्रयागराज कमिश्नरी में 150 मुठभेड़ों में 6 और कानपुर कमिश्नरी में 253 मुठभेड़ों में 4 अपराधियों को ढेर किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में यूपी पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतारा। इससे अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। यही वजह है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने संगठित अपराध, माफिया और अवैध वसूली पर सख्त प्रहार किया। मुठभेड़ों के साथ ही संपत्ति कुर्की, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और एनएसए जैसे कानूनों के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ चला यह नौ वर्षीय अभियान न सिर्फ आंकड़ों में बल्कि जमीनी हकीकत में भी कानून का राज स्थापित करने में सफल रहा है। पुलिस की त्वरित, कठोर और साहसिक कार्रवाई ने अपराधियों को प्रदेश छोड़ने पर मजबूर कर दिया है और उत्तर प्रदेश अब भयमुक्त और सुरक्षित राज्य के रूप में अपनी पहचान को सशक्त कर रहा है।

कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद
कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

कोटा । आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक्शन मोड में अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत कोटा में नाकाबंदी कर एक ट्रक की तलाशी लेने पर 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हनुमानगढ़, उदयपुर एवं जोधपुर में भी ट्रकों से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। आबकारी विभाग की कार्रवाई से प्रदेश में अन्य राज्यों की शराब तस्करी पर रोक लगाने एवं राजस्व क्षति को रोकने में सहायता मिलेगी। 1360 कार्टन में 65280 पव्वे बरामद—अतिरिक्त आयुक्त कोटा जोन नरेश कुमार मालव ने बताया कि आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध गश्त, नाकाबंदी एवं दबिश की कार्रवाई जारी है। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर कोटा में रविवार रात्रि नेशनल हाईवे 52 नया टोल प्लाजा गोपालपुरा के समीप नाकाबंदी के तहत ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर टाट की बोरियों के नीचे कार्टन में छुपाकर रखी गई

कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद
कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

फोर सेल इन चंडीगढ़ शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मौके पर ब्रांड राजस्थानी व्हीस्की के 1360 कार्टन में 65 हजार 280 पव्वे बरामद हुए। उक्त शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रूपए आंकी गई है। उक्त कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी बारां देवेन्द्र गिरी, जिला आबकारी अधिकारी कोटा विवेक शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी, नारायण सिंह तोमर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक चेतन, प्रदीप मीणा, पीओ प्रमोद सिंह, हंसराज मीणा, पृथ्वीराज सिंह मीणा मय जाप्ता शामिल रहे।जीरो टॉलरेंस की नीति—आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर रोक के लिए समस्त अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बीते दिनों विशेष निरोधात्मक अभियान की समीक्षा वीसी में कहा कि जिन जिलों में अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई नही हुई है वहां अभियान को जारी रखा जाएगा। प्रदेश में अन्य राज्यों की अवैध शराब की तस्करी, निर्माण, विक्रय पर प्रभावी अंकुश के लिए सजगता से कार्य नही करने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

द्वारका। दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, एक कारतूस, चोरी के दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डाबरी थाना क्षेत्र के घोषित अपराधी अमित उर्फ भोला के रूप में हुई है। पुलिस की एंटी बर्गलरी सेल सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो रील सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति हथियार लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। तकनीकी जांच और डिजिटल विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने उस अकाउंट की जानकारी जुटाई और उसकी लोकेशन विजय एन्क्लेव, डाबरी इलाके में पाई गई।
इसके बाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में निगरानी शुरू की। मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रात में एक चोरी की मोटरसाइकिल पर दादा देव अस्पताल के पास आने वाला था।

दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और बताए गए समय पर आरोपी को मोटरसाइकिल सहित रोक लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का अपराध का लंबा इतिहास रहा है। वह पहले भी हत्या के प्रयास, लूट और हथियार रखने जैसे कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने बताया कि वह नशे की लत और आपराधिक प्रवृत्ति के कारण लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और हाल ही में जेल से बाहर आया था।
इस गिरफ्तारी के बाद चोरी, सेंधमारी और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े चार केस भी सुलझाए गए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और वह हथियार व चोरी के सामान कहां से हासिल कर रहा था।

दिल्ली: निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी में पांच गिरफ्तार, शराब तस्करी में आरोपी दबोचा

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी और अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इन दोनों मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में अवैध सामान तथा डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं। पहले मामले में पूर्वी जिले की साइबर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑनलाइन निवेश और टास्क आधारित योजनाओं के जरिए देशभर में लोगों को ठग रहा था। आरोपियों को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से पकड़ा गया है और उनके पास से पांच मोबाइल बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि यह गिरोह लोगों को मैसेजिंग ऐप के जरिए निवेश का लालच देकर पहले छोटे मुनाफे दिखाता था, फिर बड़ी रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेता था। बाद में इन पैसों को कई खातों के जरिए घुमाकर छिपा दिया जाता था, ताकि जांच एजेंसियों को इसका पता न चल सके। पुलिस के अनुसार, इस ठगी में तीन लाख चालीस हजार रुपए से अधिक की राशि शामिल है।

दिल्ली: निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी में पांच गिरफ्तार, शराब तस्करी में आरोपी दबोचा
दिल्ली: निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी में पांच गिरफ्तार, शराब तस्करी में आरोपी दबोचा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे और बदले में कमीशन लेते थे। यह नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था और संगठित तरीके से काम करता था। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरे मामले में पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने कल्याणपुरी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो इलाके में अवैध शराब के भंडारण और बिक्री में शामिल था। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 120 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद की है।
जब्त की गई शराब पर हरियाणा में बिक्री के लिए लेबल लगा था। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। आरोपी मौके पर शराब बेचते हुए पकड़ा गया और बाद में उसने अवैध कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

बेंगलुरु में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ : 20 करोड़ रुपए का एमडीएमए और हाइड्रो गांजा जब्त, 6 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु । बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को शहर के यशवंतपुर और नंदिनी लेआउट इलाकों में कथित तौर पर अवैध नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो अंतर-राज्यीय ऑपरेटिव और चार स्थानीय लोग शामिल हैं। ये गिरफ्तारियां यशवंतपुर पुलिस स्टेशन (दो अलग-अलग मामलों में) और नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन (एक मामले में) की सीमा के भीतर, अलग-अलग तारीखों पर मुखबिरों से मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर की गई कई छापेमारी के बाद हुईं। पुलिस ने ऑपरेशन शुरू करने से पहले नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए।
पुलिस के अनुसार, आरोपी एमडीएमए और हाइड्रो गांजा जैसी प्रतिबंधित दवाएं अज्ञात अंतर-राज्यीय और स्थानीय सप्लायरों से कम कीमतों पर खरीदते थे और उन्हें ऊंची कीमतों पर बेचते थे; वे खास तौर पर आम जनता और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर अवैध मुनाफा कमाते थे।
छापेमारी के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8 किलो 58 ग्राम एमडीएमए और 5 किलो 700 ग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया। इसके अलावा, नशीले पदार्थों के व्यापार में बातचीत के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चार मोबाइल फोन और एक कार भी जब्त की गई।
जब्त की गई सामग्री का कुल मूल्य 10.05 करोड़ रुपए आंका गया है, जबकि इसका बाजार मूल्य लगभग 20.10 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इस अवैध ऑपरेशन के बड़े पैमाने को दर्शाता है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन अज्ञात सप्लायरों (स्थानीय और अंतर-राज्यीय दोनों) का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं, जो कथित तौर पर आरोपियों को नशीले पदार्थ उपलब्ध करा रहे थे। जांच अभी जारी है।
सभी छह आरोपियों को अलग-अलग तारीखों पर अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बेंगलुरु में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ : 20 करोड़ रुपए का एमडीएमए और हाइड्रो गांजा जब्त, 6 लोग गिरफ्तार
बेंगलुरु में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ : 20 करोड़ रुपए का एमडीएमए और हाइड्रो गांजा जब्त, 6 लोग गिरफ्तार

यह ऑपरेशन पुलिस उपायुक्त (उत्तरी संभाग) बी.एस. नेमागौड़ा, आईपीएस की देखरेख में और सहायक पुलिस आयुक्त (यशवंतपुर उप-संभाग) मैरी शैलजा के नेतृत्व में चलाया गया; इसमें यशवंतपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक मंजूनाथ एस. और नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक गणपति आर.एल. तथा उनकी संबंधित टीमों ने भी सहयोग किया।
एक अन्य घटनाक्रम में, बेंगलुरु पूर्वी संभाग पुलिस ने इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक घर में चोरी के मामले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अंतर-राज्यीय आरोपी भी शामिल है; पुलिस ने चोरी की गई लगभग 1.15 करोड़ रुपए की संपत्ति भी बरामद की है।
इस मामले को सुलझाने के साथ ही पुलिस ने चोरी के 18 अन्य मामलों का भी खुलासा किया है।
यह मामला 25 दिसंबर, 2024 को तब दर्ज किया गया था, जब बी.एम. के एक निवासी ने इसकी शिकायत की थी। कवल ने बताया कि जब उनका परिवार केरल गया हुआ था, तब कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर सोने के गहने और नकदी चुरा ली।
जांच के दौरान, पुलिस ने 22 मार्च को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ मिलकर शहर भर में कई चोरियों में शामिल था। बाद में, अन्य आरोपियों को मकाली और चिकपेट से गिरफ्तार कर लिया गया।
उनके कबूलनामे के आधार पर, पुलिस ने 855 ग्राम सोने के गहने और बार के साथ-साथ नकदी भी बरामद की। इन गिरफ्तारियों की मदद से बेंगलुरु के कई पुलिस थाना क्षेत्रों में घर में चोरी के 18 मामले सुलझाने में सफलता मिली है।
एक और बड़ी सफलता में, बेंगलुरु शहर के उत्तर-पूर्वी डिवीजन में, 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में, पुलिस ने चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल फोन के मामलों की जांच करते हुए, विभिन्न ब्रांडों के 692 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 1.75 करोड़ रुपए है।

जोधपुर में दिल का इलाज अब और भी आधुनिक : MDM अस्पताल में 24 बेड की लग्जरी CCU यूनिट शुरू, अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-मुंबई

जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल ने हृदय रोगियों के उपचार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब 24 बेड की अत्याधुनिक कॉर्डियक केयर यूनिट (CCU) तैयार की गई है, जिससे गंभीर हृदय रोगियों को अब इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि अस्पताल प्रशासन लगातार नई तकनीक और सुविधाओं पर काम कर रहा है। इस आधुनिक CCU यूनिट के निर्माण में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और स्थानीय भामाशाहों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। वर्तमान में इस अस्पताल में 2100 बेड फंक्शनल हैं, जो इसकी बढ़ती क्षमता को दर्शाते हैं। नया CCU वॉर्ड न केवल चिकित्सा की दृष्टि से उन्नत है, बल्कि इसे बेहद सुविधाजनक भी बनाया गया है:

जोधपुर में दिल का इलाज अब और भी आधुनिक : MDM अस्पताल में 24 बेड की लग्जरी CCU यूनिट शुरू, अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-मुंबई
जोधपुर में दिल का इलाज अब और भी आधुनिक : MDM अस्पताल में 24 बेड की लग्जरी CCU यूनिट शुरू, अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-मुंबई

अत्याधुनिक उपकरण: प्रत्येक बेड पर मॉनिटर और वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही यूनिट के भीतर ही एक नई ईको मशीन भी लगाई गई है।
कैथ लैब टेक्नोलॉजी: विभाग के हेड डॉ. रोहित माथुर के नेतृत्व में यहाँ आधुनिक कैथ लैब विकसित की जा रही है, जिससे जटिल सर्जरी और प्रक्रियाएं स्थानीय स्तर पर संभव होंगी।
लग्जरी वॉर्ड: वॉर्ड को एक होटल की तरह लग्जरी लुक दिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर और तनावमुक्त वातावरण मिल सके।
डॉ. राजपुरोहित के अनुसार, जीवनशैली में बदलाव के कारण कार्डियक मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पहले जिन उन्नत उपचारों के लिए मरीजों को मुंबई या दिल्ली रेफर किया जाता था, वे सभी सुविधाएं अब जोधपुर में ही उपलब्ध हैं। इस यूनिट के शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे ‘गोल्डन ऑवर’ में जान बचाना आसान होगा।

टोंक : बारूद की गंध ने खोला कॉन्स्टेबल की हत्या का राज, झाड़ियों में छिपे शिकारियों ने टोके जाने पर मारी थी गोली

टोंक। जिले के उनियारा उपखंड में कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी की हत्या का पुलिस ने मात्र 12 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई जब बनेठा थाने की ककोड़ चौकी पर तैनात भागचंद शनिवार देर रात रूपवास मोड़ के पास गश्त कर रहे थे. गश्त के दौरान उन्होंने झाड़ियों में दो संदिग्धों को छिपे हुए देखा और उनसे वहां बैठने का कारण पूछा, जो वन्यजीवों के शिकार की फिराक में अवैध टोपीदार बंदूक लेकर बैठे थे. टोकने और पूछताछ करने पर आरोपियों ने भागचंद से झगड़ा शुरू कर दिया और उन पर सीधे फायरिंग कर दी, जिससे गोली लगने के कारण कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर रूपवास के जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया.

टोंक : बारूद की गंध ने खोला कॉन्स्टेबल की हत्या का राज, झाड़ियों में छिपे शिकारियों ने टोके जाने पर मारी थी गोली
टोंक : बारूद की गंध ने खोला कॉन्स्टेबल की हत्या का राज, झाड़ियों में छिपे शिकारियों ने टोके जाने पर मारी थी गोली

तलाशी के दौरान पुलिस को जंगल के एक हिस्से से बारूद की तीखी गंध आई, जिसका पीछा करते हुए टीम उन झाड़ियों तक पहुंच गई जहां दोनों आरोपी छिपे हुए थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश मीणा और दिलराज मीणा के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर हैं और घटना की रात मोर व खरगोश जैसे वन्यजीवों का शिकार करने निकले थे. पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बंदूक, छर्रे और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. शहीद कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी का जाना उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, क्योंकि वे अपने परिवार में सबसे छोटे थे और उनका मात्र 21 महीने का एक बेटा है. वर्ष 2018 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए भागचंद की शादी चार साल पहले हुई थी. शुरुआत में इस हत्याकांड में बजरी माफियाओं का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की त्वरित और वैज्ञानिक जांच ने स्पष्ट कर दिया कि यह वारदात शिकारियों की अचानक की गई आक्रामक प्रतिक्रिया का परिणाम थी.