दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

Spread the love !!!
दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गरली सेल (एएसबी) अवैध हथियारों के कब्जे और उपयोग में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एएसबी सेल ने एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सका और जिले में जन सुरक्षा को बढ़ावा मिला। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार के अनुसार, पूर्वी जिले में हाल ही में अवैध हथियारों से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए एएसबी सेल को सक्रिय अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपा गई थी। इसके बाद एसआई अजय तोमर (प्रभारी एएसबी सेल/पूर्वी) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में सादे कपड़ों में लगातार खुफिया जानकारी जुटाने के अभियान चलाया। अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया।

दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

इसी बीच 31 मार्च को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक खतरनाक अपराधी अवैध हथियार लेकर खेलगांव रोड के पास आने वाला है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने लोहे के पुल के पास एक जाल बिछाया। शाम लगभग 6:00 बजे मुखबिर द्वारा पहचान किए जाने पर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान अर्जुन उर्फ ​​सोनू निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अर्जुन के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस स्टेशन मंडावली में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे दिसंबर 2025 में मंडोली जेल से जमानत पर रिहा किया गया था और उसने एक परिचित से हथियार लिया था। पुलिस ने बताया कि हथियार देने वाले की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश करने का प्रयास जारी है। कक्षा पांच पास अर्जुन उर्फ सोनू आदतन अपराधी है और 15 पूर्व आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *