
जोधपुर। जोधपुर के रातानाडा इलाके में रविवार को एक मनचले ने दुस्साहस दिखाते हुए एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता कर दी। नशे में धुत्त युवक ने कार में बैठी महिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) की ओर अश्लील इशारे किए। हालांकि, उसे यह अंदाजा भी नहीं था कि वह जिससे उलझ रहा है, वह कानून की रक्षक हैं। महिला अधिकारी ने तुरंत एक्शन लेते हुए न केवल बस रुकवाई, बल्कि आरोपी को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया। बच्चे को दूध पिलातेसमय की अशोभनीय हरकत जानकारी के अनुसार, महिला ADCP अपनी निजी कार में बच्चे और एक अन्य महिला के साथ जा रही थीं।
घटना का क्रम : रास्ते में गाड़ी रोककर जब अधिकारी अपने बच्चे को दूध पिला रही थीं, तभी वहां से एक सिटी बस गुजरी।
मनचले की हरकत : बस की खिड़की पर बैठे युवक ने महिला अधिकारी की ओर देखते हुए अत्यंत अश्लील और अशोभनीय इशारे किए।

अधिकारी का ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन
इस घृणित हरकत से क्षुब्ध होकर महिला अधिकारी ने तुरंत अपनी गाड़ी से पीछा कर सिटी बस को रुकवाया। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद रातानाडा थाना पुलिस चंद मिनटों में मौके पर पहुंच गई।
आरोपी गिरफ्तार : नशे में था चूरपुलिस ने आरोपी को बस से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया।
पहचान : आरोपी की पहचान बसीर उर्फ सूरज के रूप में हुई है।
बहानेबाजी : पकड़े जाने के बाद आरोपी कभी खुद को मानसिक अस्वस्थ बताने लगा, तो कभी गुटखा खाने का बहाना बनाने लगा। हालांकि, वह पूरी तरह नशे की हालत में नजर आ रहा था।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी दिनेश लखावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

