रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त

रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त

Spread the love !!!
रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त
रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त

दौसा। आमजन की समस्याओं का उनके गांव में ही त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सैंथल उपखंड क्षेत्र की रामपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों के परिवाद सुने और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने तेजाजी महाराज के स्थान एवं पंचायत भवन पर हाई मास्ट लाइट लगवाने, ग्राम पंचायत पर किसान सेवा केन्द्र खोलने, राशन कार्ड चालू करने, सीसी सड़क निर्माण, आम रास्ता आवंटन, आंगनबाड़ी भवन खोलने, विद्यालय भवन व श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण, पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन, चरागाह व सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, श्मशान घाट का सीमा ज्ञान कराने, आबादी भूमि का नक्शा सही कराने सहित अतिक्रमण हटाने से जुड़े परिवाद प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी परिवादों को व्यक्तिगत रूप से सुना और अधिकारियों को नियमानुसार न्यूनतम समय में निस्तारण कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सार्वजनिक प्रकरण राज्य सरकार के स्तर के हैं, उनके लिए नियमों के अनुसार शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भिजवाए जाएं।

रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त
रामपुरा ग्राम पंचायत में कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल, 23 परिवाद प्राप्त

सभी प्रकरणों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया गया है, जिनकी प्रभावी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
रात्रि चौपाल में कुल 23 परिवाद प्राप्त
पंचायत समिति विकास अधिकारी मातादीन मीना ने बताया कि रात्रि चौपाल में कुल 23 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें पंचायतराज विभाग के 8, राजस्व विभाग के 6, रसद विभाग के 5 तथा कृषि, महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं शिक्षा विभाग से संबंधित एक-एक परिवाद शामिल है। इनमें से 11 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 12 प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, सैंथल उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल, दौसा पंचायत समिति विकास अधिकारी मातादीन मीना, रामपुरा उर्फ महाराजपुरा प्रशासक नन्दकिशोर मीना, ग्राम विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *