ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक

ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक

Spread the love !!!
ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक
ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक

जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के समीप बुधवार देर रात करीब 12 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ट्रकों से बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 29 वर्षीय चालक गोविंद कुमार की मौत हो गई। दूसरे चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

लुंबिनी–दुद्धी मार्ग पर तरसावां मोड़ के पास हुए इस हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने देर रात तक यातायात सामान्य कराने में काफी प्रयास किया।थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान गोविंद कुमार (29), पुत्र ननकु कुमार, निवासी देवाकलपुर (थाना केराकत) के रूप में हुई है।

ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक
ट्रकों की भिड़ंत में,एक चालक की मौत,दूसरा की हालत नाज़ुक

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मिर्जापुर में वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव के पास हुई। चालक मध्य प्रदेश के हनुमाना से मिर्जापुर जा रहा था।

हनुमाना से मिर्जापुर की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक को मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान जौनपुर निवासी 35 वर्षीय चालक धर्मेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि मिर्जापुर में इलाज के दौरान चालक की मौत हुई है। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मारने के कारण उसे गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *