
रूपवास। भरतपुर कस्बे से जटमासी के लिए बनाई जा रही निमार्णाधीन सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किए जानकारी मिलने पर विधायक डॉ ॠतु बनावत ने निरीक्षण कर सड़क की जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।
रूपवास कस्बे से जटमासी गांव के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ ॠतु बनावत को अवगत करवाया। जिस पर विधायक ने मौके पर पहुंच निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही देखा कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री डाली जा रही थी। जिसमें मिट्टी और मोर्रम डालकर सड़क को बनाया जा रहा था।

निम्न स्तर की घटिया सामग्री डालने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि मेरी विधानसभा के सड़क निर्माण में उच्च क्वालिटी के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले अधिकारी और ठेकेदार सावचेत रहें। साथ ठेकेदार के खिलाफ तुरंत ही एक्शन लेने की बात कही। वही विधायक ने निम्न गुणवत्ता की सामग्री लगाई जाने के संदर्भ में जयपुर जाकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व अतिरिक्त मुख्य सचिव से मिलकर अवगत कराने की बात कही। साथ ही कहा कि क्षेत्र में सड़कों की जांच कराई जाएगी।

