पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

Spread the love !!!
पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया
पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। यह अपराधी कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा होकर आया था। सरहद के नजदीक का इलाका होने के कारण पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के साथ उसके लिंक की भी जांच की जा रही है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस को बताया कि एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज बलविंदर सिंह को सीक्रेट जानकारी मिली कि अपराधी हरजिंदर सिंह अपने एक साथी के साथ छाता इलाके में टारगेटेड किलिंग की प्लानिंग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि सूचना के बाद लिंक रोड पर एक पुलिस चेकपॉइंट बनाया गया था, जहां गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच, हरजिंदर सिंह और उसके साथी ने पुलिस को देखकर वापस भागने की कोशिश की।

पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया
पंजाब: अमृतसर में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया


कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने दोनों से सरेंडर करने को कहा था और चेतावनी के दौर पर हवाई फायरिंग की, लेकिन हरजिंदर सिंह ने टीम पर गोलियां चलाईं। वे लगातार पुलिस टीम पर फायर कर रहा था। उनकी तरफ से चार राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई के साथ एनकाउंटर शुरू हुआ, जिसमें पुलिस ने हरजिंदर सिंह को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि हरजिंदर सिंह के शव को कब्जे में लिया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वे जजनगर इलाके का रहने वाला था। उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। पठानकोट और अमृतसर के अलग-अलग पुलिस थानों में हरजिंदर सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज थे।
अधिकारी ने बताया कि हरजिंदर सिंह का साथी इस दौरान बच निकला। वे खेतों में चला गया था। हालांकि, हरजिंदर सिंह ने मरने से पहले अपने साथी के बारे में जानकारी दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *