जोधपुर क्राइम एवं सोशल बुलेटिन : करंट से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, युवक की घर पर संदिग्ध मौत

जोधपुर क्राइम एवं सोशल बुलेटिन : करंट से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, युवक की घर पर संदिग्ध मौत

Spread the love !!!
जोधपुर क्राइम एवं सोशल बुलेटिन : करंट से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, युवक की घर पर संदिग्ध मौत
जोधपुर क्राइम एवं सोशल बुलेटिन : करंट से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, युवक की घर पर संदिग्ध मौत

जोधपुर। एक युवती की घर पर करंट लगने से मौत हो गई। जबकि एक युवक की घर पर ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई।चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया मथानिया के रंजासनी हाल वैष्णव नगर ए बिड़ला स्कूल के सामने रहने वाले शिवपुरी पुत्र ओमपुरी गोस्वामी ने पुलिस कोबताया कि 17 नवंबर को ुसकी पुत्री कविता (18) की घर पर ही करंट लगने से मौत हो गई।भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया जयपुर के शर्मा कॉलोनी नंदपुरी हवा सड़क सोढाला हाल लाईट हाुस रेस्टोरेंट रिद्धि सिद्धी गोपालपुरा निवासी अक्षय पुत्र स्व. परमानंद गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सुभाष कॉलोनी जोधपुर में रहता था जिसकी घर पर ही संदिग्ध हालत में तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। युवक और विवाहिता लापता जोधपुर। युवक और विवाहिता के बिना बताये गायब होने पर परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी। शक्ती नगर थाने में दी रिपोर्ट में जालोर जिले के पावणा निवासी भूराराम पुत्र रतनाराम भील ने पुलिस कोबताया कि वो अपने भाई कानाराम पुत्र रतनाराम का इलाज कराने के लिये एमडीएम अस्पताल लाया था जहां पर 16 नवंबर को वह बिना बताये कही चला गया।चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया पाली जिले के जैतपुर थानान्तर्गत धोलेरिया शासन हाल चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाली एक युवक ने बताया कि 15 नवंबर को उसकी पत्नी बिना बताये कही चली गई। दो दिन तक तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
चार नामजद के खिलाफ ज्वैलरी शॉप से लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी का आरोप
जोधपुर। ज्वैलरी शॉप से लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले जाने का मुकदमा ज्वैलर्स ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ बासनी थोन में दर्ज कराया।बासनी थाने में दी रिपोर्ट में बाबा रामदेव कॉलोनी चांदपोल निवासी राहुलसिंह पुत्र नारायणसिंह राजपुरोहित ने पुलिस को बताया कि गत माह 5 अक्टूबर की शाम के समय उसकी दुकान से मूलतया बालोतरा के कल्याणपुर थआनान्तर्गत डोलसी निवासी गोविन्दसिंह पुत्र तेजसिंह, पाल बालाजी जोधपुर निवासी कार्तिक सोनी, शरद उर्फ बाबू जैन, सुरेश चौधरी उसकी दुकान से लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात अलमारी में से निकलाकर चुराकर अपने साथ ले गये।आफिस में चोरी :- देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में अरिंहत अवाति निवासी राहुल मेहता पुत्र जगदीश मेहता ने पुलिस ोकबताया कि उसका एक आफिस पाल रोड़ न्यू कोहिनूर सिनेमा के पास है। जहां पर 17 नंवबर की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने सैंधमारी करके वहां पर आफिस में रखी नकदी, लेपटॉप, सीसीटीवी, कैमरा, डीवीआर और पावर सप्लाई चुराकर ले गये।बाईक चोरी :- भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया भरतपुर हाल राजीव गांधी कॉलोनी सिसोदिया गार्डन कच्ची बस्ती क्षेत्र में रहने वाले रवि कुमार पुत्र भगवानसिंह जाटव ने पुलिस कोबताया कि 16 नवंबर को वह सरस्वती नगर क्षेत्र में आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।थाने में दी रिपोर्ट में लोहावट के भुरोणियों की पश्चिम ढाणिया निवासी दिनेश पुत्र चुनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को वह सी 14 क्षेत्र में आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
दो सूने मकानो में सैंधमारी, लाखों के जेवरात, हजारों की नकदी चोरी
जोधपुर। दो परिवारो के घर पर नहीं होने का फायदा उठाकरं अज्ञात नकबजनों ने सैंधमारी करके करीब पन्द्रह से बीस लाख रूपये के जेवरात और हजारों की नकदी चुराकर ले गये। पडौसियों की सूचना पर घर पहुंचे मकान मालिको ने अलग अलग मुकदमे राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज कराया।राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में शिक्षक कॉलोनी गली नम्बर 3 चौपासनी क्षेत्र में रहने वाले नितिन व्यास पुत्र स्व. अशोक कुमार व्यास ने पुलिस को बताया कि वह 3 नवंबर को अहमदाबाद में माताजी के स्र्वगवास होने पर परिवार सहित अहमदाबाद गया था जहां पर 15 नवंबर को पडौसी ने सूचना दी की घ्र के मुखअय दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।जिस पर वो अपने परिवार के सदस्यों के साथ 16 नवंबर को घर पर आया और चैक किया तो अलमारी में रखे करीब 15 तोला सोने के जेवरात, करीब 8 सौ ग्राम चांदी के जेवरात और 15 से 20 हजार रूपये की नकदी तथा कीमती सामान गायब थाष।राजीव गांधी नगर थाने में ही दी रिपोर्ट में मां वैष्णव विहार अरिहंत आंचल के पास रहने वाले जुमा खां पुत्र बच्चू खां सिंधी ने पुलिस ोकबताया कि वह 14 नवंबर को परिवार सहित अपने गांव बाड़मेर गया हुआ था। 16 नवंबर को पडौसिया ने बताया कि घर के ताले टूटे हुए है। जिस पर घ्र आया और अलमारी देखी तो अलमारी में रखे करीब ढाई तोला सोने के व 35 तोला चांदी के जेवरात तथा 45 हजार रूपये की नकदी तथा कीमती सामान गायब था।
आपसी रंजिश के चलते मारपीट, धमकाने का आरोपी
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट करने के मुकदम पीडि़तो ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में दर्ज कराये।माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में परिहार नगर इन्द्रोका हाल बापू नगर माता का थान क्षेत्र में रहने वाले पुखराज परिहार पुत्र बालूराम परिहार ने पुलिस कोब ताया कि 23 नवंबर को आरोपी संतोष सोलंकी पुत्र अशोक सोलंकी ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकिया दी।सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बनावतों का बास नामा खेवाड़ी की गली निवासी हर्षित गोस्वामी पुत्र अशोक गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान पर आरोपी बंटी और अन्य लोगों ने एकराय होकर उसका रास्ता रोककर मारपीट कर घायल कर दिया।
डिप्टी ने लगाया गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर नकदी, चार्जर चोरी का आरोप
जोधपुर। गत माह 3 अक्टूबर की रात्रि के समय न्यू कैम्पस परिसर में सड़क दुर्घटना के दौरान चर्चाओ में आये तत्कालीन ओसिया डिप्टी जब्बरसिंह चारण ने इस हादसे के दौरान हास्टल के तीन छात्रों के खिलाफ गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर नकदी, चार्जर चोरी का आरोप लगाया।एयरपोर्ट थाने में दी रिपोर्ट में करीब डेढ माह पूर्व न्यू कैम्पस क्षेत्र में युवक को टक्कर मारने के आरोप में चर्चा में आये उप अधीक्षक जबरसिंह चारण पुत्र अखेदान चारण ने अब दर्ज कराये मुकदमे में आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर की रात्रि ेक समय सरदार हॉस्टल के सामने हुई दुर्घटना के बाद सरदारपुर हास्टल में रहने वाले महावीरसिंह, अजयसिंह, सुमेरसिंह ने पत्थ्र से उसके वाहन में तोडफ़ोड़ की और डेस बोर्ड में रखी 10 हजार रूपये की नकदी और दो चार्जर चुराकर ले गये।दो खाईवाल गिरफ्तार :- महामंदिर थाने के एएसआई मनीराम ने नागौरी गेट सर्किल से महामंदिर सर्किल रोड़ पर गुब्बाखाई कर रहे अनिल पुत्र नेमीचंद बंजारा को गिरफ्तार कर दाव पर लगी राशि 730 रूपये की राशि जब्त की। महामंदिर थाने के एसआई लादूसिंह ने महामंदिर रेलवे के फाटक के पास गुब्बाखाई कर रहे समीर पुत्र फारूक खान को गिरफ्तार कर दाव पर लगी 450 रूपये की राशि और पर्चिया जब्त की।
पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस लाईन में जवानों के विश्राम हेतु 100 बेड का नवनीकृत बैरक का लोकापर्ण
जोधपुर। राजस्थान पुलिस के जवान चैबीसो घण्टे दिन रात बारह बास मानव जीवन की रक्षा सुरक्षा हेतु कृत्वय निष्ठा एवं तत्परता से अपनी सेवाए देते है पुलिस जाब्ता के जवानों के विश्राम हेतु जोधपुर के भामाशाह व समाज सेवी अमराराम कुमावत द्वारा 100 बेड का नविनीकृत बेरक का लोकापर्ण सम्पन ।समारोह में न्यायाधीपति कुलदीप माथुर ने अपने संबोधन में कहा है पुलिस सदैव चैबीसो घण्टे मानव सुरक्षा हेतु तत्पर रहती है पुलिस के जवानों के विश्राम हेतु भामाशाओं द्वारा किया गया कार्य अनुकरणिय है आम जन को इस से पे्ररणा लेनी चाहिए ।पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान ने अपने संबोधन में कहा की मारवाड की धरती पर भामाशाओं द्वारा अपने सेवा कार्य का परिचय देते हुए पुलिस लाईन में पुलिस जवानों के लिए 100 बेड का सभी सुविधा युक्त पांच हॉल का नविनीकृरण होने से पुलिस के जवान अपनी कठिन परिश्रम के साथ कुछ पल आराम से विश्राम कर सकेगे उस के लिए समाज सेवी एवं भामाशाह अमाराम कुमावत का आभार।राजस्थान पुलिस के जवान चैबीसो घण्टे दिन रात बारह बास मानव जीवन की रक्षा सुरक्षा हेतु कृत्वय निष्ठा एवं तत्परता से अपनी सेवाए देते पुलिस जाब्ता के जवानों के विश्राम हेतु जोधपुर के भामाशाह व समाज सेवी अमराराम कुमावत द्वारा 100 बेड का नवनीकृत बेरक का लोकापर्ण सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज, आचार्य महेन्द्र व्यास के पावन सानिध्य एवं मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीपति कुलदीप माथुर, विशेष अतिथि पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान, उपायुक्त पश्चिम शहीन सी, सहायक आयुक्त नाजीम अली, जगदेव सिंह खालसा, अध्यक्षता अमराराम कुमावत थे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी उद्घोषक यतिन्द्र प्रजापत द्वारा किया गया ।क्या है विशेषता: गणेश प्रोपट्रीज एण्ड बिल्डकोन जोधपुर के सहयोग से पुलिस लाईन स्थित पांच हॉल का नविनीकरण हुआ है प्रत्येक हॉल में 20 बेड, गद्दे, तकीये, चद्दर, प्रत्येक बेड पर लाईड, पंखा एवं हवा रोशनी का विशेष ध्यान रखते हुए । लेटरी बाथरूम गेलेरी सहीत होटल की तरह सुविधाए प्रदान की गई है ।

जोधपुर क्राइम एवं सोशल बुलेटिन : करंट से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, युवक की घर पर संदिग्ध मौत
जोधपुर क्राइम एवं सोशल बुलेटिन : करंट से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, युवक की घर पर संदिग्ध मौत


निगाहों पर निगहबानी बहुत है – पद्मश्री शीन काफ़ निज़ाम
(राष्ट्रीय सेमिनार तफ़्हीमे-निज़ाम में कलामे निज़ाम)
जोधपुर। निगाहों पर निगहबानी बहुत है, नवाजि़श जि़ल्ले सुब्हानी बहुत है…, तू अकेला है बन्द है कमरा, अब तो चेहरा उतार कर रख दे…., बयाज़ें खो गई हैं …., कुछ न कुछ खोता चला जाउंगा एक इक मोड़ पर, और फिर मैं इक दिन तेरा कहा हो जाउंगा…, समुन्दर तुम किसे आवाज़ देते भागते हो साहिलों की तरफ़ ……, कलीमुल्लाह सुना है तुम ख़ुदा से बात करते थे….., सुनना ही होना होता है……, जैसी नज़्मों से शीन काफ़ निज़ाम ने दो दिवसीय ‘तफ़्हीमे-निज़ाम’ राष्ट्रीय सेमिनार के समापन के बाद ‘कलामे- निज़ाम’ में अपना कलाम पेश किया। ये नज़्में पढ़ते हुए निज़ाम ने कहा कि ”यह नज़्में जैसी लिखी गई हैं वैसी ही सुनाई जा रही हैं” निज़ाम ने इस बात से काव्य मर्मज्ञ श्रोताओं को मौलिक पठन के तरीक़े से नज़्में पढऩे, सुनने और नज़्में महसूस करने का मौक़ा फऱाहम किया।निज़ाम ने अपनी नज़्मों के पाठ के दौरान अतिथियों और आयोजकों का आभार एवं कृतज्ञता जताई। ”कलामे-निज़ाम” के पश्चात् एक संक्षिप्त कार्यक्रम में शीन काफ़ निज़ाम को पद्मश्री मिलने के उपलक्ष पर ”तफ़्हीमे-निज़ाम” की आयोजन समिति ने शहर के साहित्यकारों डॉ. हरीदास व्यास, डॉ.गजेसिंह राजपुरोहित, राकेश मुथा, डॉ. पद्मजा शर्मा व डॉ. सुषमा चौहान और साहित्यिक संस्था तहज़ीब के अध्यक्ष मास्टर इस्हाक़ अहमद सहित सभी ने जोधपुर साहित्य जगत की ओर से शीन काफ़ निज़ाम का एक शॉल ओढ़वाकर सम्मान आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के बाद शीन काफ़ निज़ाम ने अपने मित्र आदिल अख़्तर के निधन का समाचार मिलने पर दो मिनट का मौन रखवा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिल्ली, कोलकाता, कश्मीर, अलीगढ़, बीकानेर, कानपुर, नोएडा से पधारे उर्दू अदीबों के साथ स्थानीय हिन्दी, उर्दू और राजस्थानी भाषा के साहित्यकार, रंगकर्मी व काव्यप्रेमी श्रोताओं से होटल घूमर का सभागार खचाखच भरा था अंत में तफ़्हीमे-निज़ाम के स्थानीय संयोजक डॉ. इश्राक़ुल इस्लाम माहिर ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
करुणा रॉयल संस्थान में महिलाओं और बालिकाओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर शुरूजोधपुर। मसूरिया क्षेत्र में स्थित करुणा रॉयल संस्थान में राज्य सरकार एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं और बालिकाओं के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज़ हुआ है।इस प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे महत्वपूर्ण कोर्स नि:शुल्क प्रदान किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर और आत्मनिर्भर बनाना है।उद्घाटन सत्र में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति शिविर के शुभारंभ के अवसर पर वार्ड पार्षद अमर लाल वर्गी और पुखराज गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।करुणा रॉयल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अमित लखानी ने शिविर में उपस्थित छात्राओं को कोर्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में टैली जैसे महत्वपूर्ण विषय को शामिल किया गया है, जो छात्राओं के करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी है।कोर्स का मुख्य उद्देश्य: छात्राओं को कंप्यूटर और टैली सॉफ्टवेयर में कुशल बनाना है ताकि वे वाणिज्य और वित्त के क्षेत्र में आसानी से अपना करियर बना सकें और रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकें। यह नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भील समाज की बेटी दिव्या की निकाली बंदोली , समाज ने सहयोग कर कराया विवाह
जोधपुर। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद महानगर द्वारा सामाजिक समरसता, महिला सम्मान व सनातन एकता, संस्कृति के रक्षण की अद्भुत पहल की गई।प्रांत सहमंत्री महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पाल रोड निवासी भील समाज के रामचन्द्र भील की बेटी दिव्या का विवाह समारोह संगठन ने समाज के सहयोग से सम्पन्न कराया।इस अवसर पर प्रान्त व महानगर पदाधिकारियों ने प्रान्त संगठन मंत्री राजेश जी पटेल के सानिध्य में विवाह समारोह में सहभागिता की तथा दुल्हन दिव्या की बन्दोली पाल बालाजी मंदिर से घोड़ी पर बैठाकर निकाली, इस पहल ने समाज में एक अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की क्योकि यह केवल परंपराओं का उत्सव नहीं था, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव, महिला सम्मान और जनजातीय अस्मिता का सशक्त संदेश भी लेकर आया।पाल बालाजी मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात ढोल-नगाड़ों की ताल पर महिलाओं द्वारा मंगल गीतों के साथ दिव्या की बंदोली निकलवाई गई। प्रान्त संगठन मंत्री राजेश पटेल ने स्वयं बहन को घोड़ी पर बैठाया तथा लगाम थामी।बन्दोली में विश्व हिंदू परिषद डॉ खेमराज वर्मा, दौलत सिंह निशा राठौड़, डॉ. जया वर्मा, भगवती, मनिषा केला, आरती राखेचा सहित दुल्हन पक्ष के परिजन व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।सभी ने एक स्वाभिमानी, संगठित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हिन्दू समाज निर्माण का संदेश दिया।साथ ही महिला शक्ति, सम्मान और समानता की वास्तविक अभिव्यक्ति और सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश भी प्रसारित होगा।जनजातीय गौरव दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद की यह पहल सर्व हिन्दू समाज के लिए प्रेरक, अनुकरणीय बनेगी तथा जागरूकता बढ़ेगी और सर्वत्र यह सन्देश जाएगा कि हिन्दू समाज में हमेशा से बेटी सम्मानित है, इसी कारण अनादिकाल से समाज श्रेष्ठ और संस्कृति सुरक्षित है।
प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों के स्थायीकरण शीघ्र करने की मांग
जोधपुर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जोधपुर एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) जोधपुर से मिलकर अक्टूबर 2023 में नियुक्त प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों के शीघ्र स्थायीकरण आदेश निकालने की मांग की।इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संगठन को आश्वस्त किया कि जिला परिषद जोधपुर द्वारा जिला स्थापना समिति की बैठक में इनका अनुमोदन हो चुका है कुछ प्रकरण लंबित है कुछ अभ्यर्थियों के विरुद्ध जांच चल रही है इनके अलावा जितने भी शिक्षक हैं उनके शीघ्र ही स्थाईकरण आदेश निकल जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में भरतसिंह चौधरी ,ओमप्रकाश जाखड़, संजीव व्यास ,सुभाष बिश्नोई उपस्थित रहे।
महिला सवर्ग संगोष्ठी माउंट कार्मेल स्कूल डिगाडी मे हुई संपन्न
जोधपुरर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्री) उपशाखा मंडोर की महिला सवर्ग संगोष्ठी माउंट कार्मेल स्कूल डिगाडी मे हुई संपन्न हुई। मंडोर उपशाखा अध्यक्ष दौलत राम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एम् सरस्वती माता के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता श्रीमती प्रतिभा शर्मा मंडोर ने कर्नाटक की वीरांगना अब्बका रानी की जीवनी एवम् वर्तमान परिपेक्ष्य में महिलाओ की समाज में भूमिका तथा नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी, प्रथम सत्र की अध्यक्षता महिला उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता चौधरी ने की।द्वितीय सत्र में प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता श्रीमाली ने संगठन की संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण पर विचार प्रकट किया, द्वितीय सत्र की अध्यक्षता श्रीमती इन्दिरा चौधरी ने की। तृतीय एवं समापन सत्र में श्रीमती योगिता गुर्जर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्वारा भारतीय संस्कृति,बालिका शिक्षा एवं संगठन मजबूती में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया।मंच संचालन संजू चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में समस्त मातृ शक्ति मंडोर एवं सुनील बिश्नोई, राकेश चौधरी, महिपाल बिश्नोई तथा नरेन्द्र बिश्नोई की भूमिका रहीं। इस कार्यक्रम में मंडोर उपशाखा से 50 महिलाओं की उपस्थिति रहीं।
सर्दियों में घने कोहरे के बावजूद सुरक्षित रेल संचालन हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष प्रबंधजोधपुर. 18 नवंबर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने सर्दियों के दौरान घने कोहरे में भी सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु सभी मंडलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में जोधपुर, जयपुर, अजमेर एवं बीकानेर मंडलों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए महाप्रबंधक ने विभागाध्यक्षों को कहा कि कोहरे के मौसम में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस हेतु बनाए गए सभी विशेष प्रबंधों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि कोहरे की अधिकता वाले रेलखंडों पर ट्रेन संचालन को सुरक्षित रखने हेतु मंडलों में विशेष कदम उठाए गए हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली सभी कोहरा-प्रभावित रेलसेवाओं के लोको पायलटों को फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध करवा दिए गए हैं। पूरे उत्तर पश्चिम रेलवे पर लगभग 15 सौ उपकरण उपलब्ध हैं और इनमें संबंधित रेलखंडों की जीपीएस मैपिंग भी कर दी गई है।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इंजन पर लगाए जाने के बाद यह डिवाइस जीपीएस प्रणाली के माध्यम से संबंधित खंड के सभी सिग्नलों की दूरी एवं लोकेशन की जानकारी लोको पायलट को पहले ही दे देता है, जिससे वह अपनी गाड़ी की गति को नियंत्रित कर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कर पाता है।
कोहरे वाले रेलखंडों में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए रेलवे द्वारा निम्न अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं जिसमे सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए विशेष सेफ्टी सेमिनार। कम तापमान में संभावित रेल/वेल्डिंग फेलियर की पहचान एवं समय पर मरम्मत। फिश प्लेटों का अनुरक्षण एवं ट्रैक रिन्यूअल कार्य। महत्वपूर्ण स्टेशनों, समपार फाटकों एवं चिन्हित स्थलों पर डेटोनेटर (पटाखे) की उपलब्धता।संकेतकों की दृश्यता बढ़ाने हेतु नया पेंट, चमकीले साइन बोर्ड एवं गिट्टी को सफेद चुने से रंगना। फॉग-प्रभावित खंडों में पेट्रोलिंग की आवृत्ति बढ़ानालोको पायलटों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं निरंतर मॉनिटरिंग।
मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में हिंदी नाटक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन
जोधपुर। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक-1) के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के आदेशानुसार सोमवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में हिंदी नाटक समीक्षा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।मुख्य कारखाना प्रबंधक रवि मीना के नेतृत्व में नराकास सदस्य इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित प्रसिद्ध उपन्यास ‘कफऩÓ पर आधारित नाटक की समीक्षा प्रस्तुत करनी थी। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में नराकास सदस्य इकाइयों से कुल 26 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन कनिष्ठ अनुवादक चन्द्र प्रकाश आर्य द्वारा कुशलता से किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में नराकास आयोजन कार्यालय से महेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (क्रमांक-1) द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं, जिनका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना एवं कर्मचारियों में भाषाई रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रजापति ने दियास्कोप एंड ऑपर्च्युनिटी इन आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान ।
जोधपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की अध्यक्षता में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद के सेमिनार हॉल में एनसीआईएसएम दिल्ली के मापदंडों के अनुसार स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, नई दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति रहे। उन्होंने “स्कोप एंड ऑपर्च्युनिटी इन आयुर्वेद ” विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि आयुर्वेद न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा का एक मजबूत स्तंभ बनता जा रहा है। उन्होंने छात्रों को शोध, नवाचार, क्लीनिकल प्रैक्टिस तथा वैश्विक आयुर्वेदिक करियर अवसरों के प्रति प्रेरित किया।कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन का विज्ञान है। आप सब भविष्य के वैद्य हैं, आपको न केवल ज्ञान अर्जित करना है, बल्कि संवेदना, अनुशासन और अनुसंधान प्रियता को भी अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाना है। विश्वविद्यालय आपके सपनों को दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आप सभी से अपेक्षा है कि आप आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
उन्होंने इस अवसर पर छात्रों से संवाद भी किया और उन्हें शिक्षा, शोध तथा प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में मार्गदर्शन दिया।आयुर्वेद विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूशनल रिसर्च समिति की बैठक का हुआ आयोजन दो दिन चलेगी समीक्षा। पीजीआइए सेमिनार हॉल में प्राचार्य प्रोफेसर चंदन सिंह की अध्यक्षता में इंस्टिट्यूशनल रिसर्च कमेटी (आईआरसी ) की बैठक भी आयोजित की गई।डीन रिसर्च प्रोफेसर देवेंद्र सिंह चाहर ने जानकारी दी कि आईआरसी की बैठक दो दिन तक चलेगी। बैठक के प्रथम दिन छह विभागों के शोध-सिनॉप्सिस पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें अनुमोदित किया गया।रिसर्च बोर्ड एडवाइजर एवं प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस डॉ. अनिल कुमार ने सभी पीजी विद्यार्थियों को शोध-सिनॉप्सिस से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया और गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन प्रो. महेंद्र कुमार शर्मा, संजीवनी हॉस्पिटल अधीक्षक प्रोफेसर गोविंद गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल, उपकुलसचिव डॉ. मनोज अदलक्खा, क्रिया शारीर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दिनेश चंद शर्मा सहित सभी विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं स्नातक,स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
आयुर्वेद विश्वविद्यालय का नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित
जोधपु। कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के आंगिक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज शिकारगढ़ आर्मी क्षेत्र एवं ग्राम केलावा कला में नि:शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रभान शर्मा ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, आर्मी जवानों तथा उनके परिवारों को स्वास्थ्य संरक्षण एवं प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता के प्रति जागरूक करना है। ग्राम केलावा कला शिविर में डॉ. कविता फोगावट, डॉ. भंवरलाल पटेल एवं डॉ. हेमलता परिहार द्वारा कुल 86 मरीजों का परीक्षण कर उपचार प्रदान किया गया, वहीं शिकारगढ़ आर्मी क्षेत्र में डॉ. भुवनेश अग्रवाल, डॉ. कीर्ति बड़ोदिया तथा छात्र–छात्राओं द्वारा 51 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक प्राकृतिक उपचार दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी शिविरों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
वर्तमान का सदुपयोग करेगा भविष्य की दिशा तय – कुल गुरु प्रोफेसर जैतावत
जोधपुर। कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो (डॉ) वीएस जैतावत ने कहा कि वर्तमान समय का किया गया सदुपयोग ही भविष्य की दिशा तय करेगा। आज का समय कठिन प्रतियोगिताओं का दौर है ऐसे में कौशल एवं व्यक्तित्व विकास की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका हैं। कुलगुरु प्रोफेसर जैतावत आईसीएआर, नई दिल्ली की एससी- एसपी योजना के तहत कृषि महाविद्यालय की ओर से डेयरी एवं खाद प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास पर अधिक फोकस किया गया है , ताकि विद्यार्थी एंटरप्रेन्योरशिप की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग कर ज्ञान अर्जन करने की भी बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित डीन, कृषि महाविद्यालय, जोधपुर, डॉ जे आर वर्मा ने कहा कि बेहतर करियर के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ व्यवहारिक दक्षता भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसी प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ते हैं।इस दौरान डॉ नलिनी रामावत, ओएसडी, डेयरी महाविद्यालय ने जानकारी दी कि सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तित्व विकास, रोजगारोन्मुखी कौशल और सॉफ्ट स्किल का संवर्धन करना है, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित कर सके। डॉ रामावत ने बताया कि 7 दिन के कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास हेतु विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।इस दौरान मौके पर उपस्थित निदेशक, एचआरडी, डॉ महेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि मशीनी युग में रोजगार के लिए अत्यधिक चुनौतियां हैं ऐसे में विद्यार्थी जीवन में मिले ऐसे प्लेटफार्म का अधिक से अधिक लाभ लेकर दक्षता हासिल करें। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रशिक्षक पुस्तिका का विमोचन भी अतिथियों ने किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन मोटिवेशनल स्पीकर श्री अरविंद भट्ट एवं हार्टफुलनेस संस्था की ओर से डॉ विमला श्योराण ने प्रशिक्षण दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *