मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बालिकाओं ने सुरक्षा जागरूकता हेतु थाना-चौकी भ्रमण किया
मिशन शक्ति 5,0 माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत
जनपद मे माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता हेतु थाना एवं चौकी का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालय में थाना चौकी भ्रमण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यापक गण बालिकाओं को नजदीकी थाना या चौकी लेकर गए जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को FIR दर्ज करने की प्रक्रिया गिरफ्तारी के समय नियमों एवं कानून अधिकारों की जानकारी दी गई
साथ में बालिकाओं एवं महिला सुरक्षा के संबंध में सरकार द्वारा क्या-क्या उपक्रम किए गए हैं पुलिस चौकी और थानों में क्या व्यवस्था दी गई है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में 111 विद्यालयों के 237 महिला अध्यक्ष अध्यापिकाओं एवं 4755 बालिकाओं द्वारा प्रतिभा किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बालिकाओं ने सुरक्षा जागरूकता हेतु थाना-चौकी भ्रमण किया
साथ ही बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090/ 181 चाइल्ड हेल्पलाइन
1098 पुलिस कंट्रोल रूम 112 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया एवं कॉल रिहर्सल भी कराई गई। इस अवसर पर साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई छात्राओं को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
यह कार्यक्रम बालिकाओं में सुरक्षा आत्म रक्षा एवं कानूनी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। मिशन शक्ति के अंतर्गत ऐसे आयोजन द्वारा ना केवल छात्राओं मे जागरूकता आ रही है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त समाज निर्माण की प्रेरणा भी प्रदान की जा रही है।