गोमती नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

गोमती नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

Spread the love !!!
गोमती नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
गोमती नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

जौनपुर में गोमती नदी में कूदने वाले 22 वर्षीय नमन सोनकर का शव कई घंटों की तलाश के बाद केराकत क्षेत्र से बरामद किया गया है। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर निवासी नमन ने नदी में छलांग लगाई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

सूत्रों के अनुसार, नमन बीते कई दिनों से अपने घरवालों से नाराज़ चल रहा था। घटना की रात उसने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही उसने नदी में छलांग लगा दी।

परिजनों के शोर मचाने के बाद तत्काल पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार कई घंटों की तलाशी के बाद शुक्रवार सुबह युवक का शव केराकत इलाके में मिला।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अतुल कुमार पुत्र रामसूरत कुमार का शव शुक्रवार को गोमती नदी में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, अतुल कुमार गुरुवार की सुबह घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो पिता रामसूरत कुमार ने केराकत कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।

गोमती नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
गोमती नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

शुक्रवार दोपहर उदयचंदपुर गांव के समीप एक नाविक ने गोमती नदी में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अतुल कुमार के रूप में की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सीओ केराकत अजीत रजक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक अतुल कुमार अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *