सहारनपुर: बाइक टक्कर में असलम की हुई मौत, पत्नी व दो अन्य गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर: बाइक टक्कर में असलम की हुई मौत, पत्नी व दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Spread the love !!!
सहारनपुर: बाइक टक्कर में असलम की हुई मौत, पत्नी व दो अन्य गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर: बाइक टक्कर में असलम की हुई मौत, पत्नी व दो अन्य गंभीर रूप से घायल
बाईकों की भिड़ंत में एक मौत,3 घायल…
  • (सहारनपुर) नकुड क्षेत्र में दो बाईकों की भिड़ंत में आज सुबह एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। आपको बता दे कि गांव घाटमपुर निवासी 50 वर्षीय असलम अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर धलापड़ा जा रहा था इस दौरान जैसे ही वह शेरमऊ मिल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक के साथ असलम की बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें असलम की दर्दनाक मौत हो गई
  • जबकि असलम की पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरी बाइक पर सवार लोग हरियाणा के निवासी थे जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा कि परिवार की जिम्मेदारी असलम के ऊपर ही थी और वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था असलम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सहारनपुर: बाइक टक्कर में असलम की हुई मौत, पत्नी व दो अन्य गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर: बाइक टक्कर में असलम की हुई मौत, पत्नी व दो अन्य गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया।
  • इस दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की एक एक टांग कटकर शरीर से अलग हो गई। घटना के बाद डेढ़ घण्टे तक लोग दर्द से तड़प रहे युवको की वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी उनकी कोई मदद नही की। घटना बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों गंभीर रूप से घायल छात्रों को देहरादून अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, बिहारीगढ़ निवासी लक्ष्य सैनी,
  • कपिल और गुरविंद्र बुधवार को बाइक से डाट काली माता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में तीनों छात्र बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। तीनों छात्र अलग-अलग इंटर कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे थे। लक्ष्य जनता इंटर कॉलेज दामोदराबाद में कक्षा 10 का छात्र है। उसके पिता का निधन 10 साल पहले हो चुका है और वह परिवार का इकलौता बेटा है। कपिल कक्षा 11 में पढ़ता है जबकि गुरविंद्र इंटर कॉलेज टांको सुंदरपुर में कक्षा 12 का छात्र है। गुरविंद्र के पिता सुरेंद्र का निधन दो माह पहले ही बीमारी से हुआ था। घर का इकलौता बेटा होने के नाते वह पढ़ाई के साथ सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का खर्च चलाता था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *