सभी की निगाहें भारतीय मुसलमानों पर बिहार का असली जंगलराज, 5 रूपये के लिये सब्ज़ी विक्रेता की हत्या
घटना बिहार के जहानाबाद जिले की है ,
जहां वहीं के निवासी मोहम्मद मोहसिन 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता की ₹5 के लिए पीट पीट कर हत्या कर दी… जांच में आरोपी की पहचान विक्की पटेल के नाम से हुई है, जो सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा हुआ है, और रवि रंजन नाम के ठेकेदार के लिए बाज़ार में अवैध वसूली करता है… आरोपी सब्जी विक्रेता मोहम्मद मोहसिन से ₹15 मांग रहा था, जबकि मोहसिन सिर्फ ₹10 देने में ही सक्षम थे, इस बात पर उस गुंडे विक्की पटेल ने उनसे पीट-पीट कर मोहसिन की हत्या कर दी… घटना के विरोध में क्षेत्र निवासियों ने नेशनल हाईवे 33 को जामकर पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं… प्रदर्शनकरियों का आरोप है,
की आरोपी सत्ता दल से जुड़ा है, इसलिए पुलिस उसे बचाने में लगी है… भाजपा की सहयोगी सरकार से बिहार नहीं संभल रहा है।।बिहार के जहानाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिर्फ 5 रुपये के विवाद में एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना काको थाना क्षेत्र के काको बाजार की है. मृतक की पहचान मो. मोसिन (पखनपुरा गांव निवासी) के रूप में हुई है.
सभी की निगाहें भारतीय मुसलमानों पर बिहार का असली जंगलराज, 5 रूपये के लिये सब्ज़ी विक्रेता की हत्या
बताया जा रहा है कि
काको बाजार में सब्जी विक्रेता मोसिन और नगर पंचायत से चुंगी (टोल) वसूलने वाले ठेकेदार विक्की पटेल के बीच 5 रुपये को लेकर विवाद शुरू हुआ. ठेकेदार 20 रुपये मांग रहा था, जबकि मोसिन 15 रुपये देने के बाद बाकी के 5 रुपये बाद में देने की बात कह रहा था. इसी बात पर विक्की पटेल ने सब्जी तोलने वाले बटखारे से मोसिन के सीने पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के शव के साथ एनएच-33 को घंटों तक जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घोसी और जहानाबाद के एसडीपीओ और एसडीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने बताया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस घटना से इलाके में तनाव बना हुआ है.