पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
एसएसपी आशीष तिवारी,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर
थाना देहात कोतवाली प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम को मिली जबरदस्त कामयाबी
इंस्पेक्टर कपिल देव की पुलिस टीम ने किया वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण,चोरी की बाईक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीमो को 3 मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी
इंस्पेक्टर एचएनसिंह की पुलिस टीम ने पकड़ा एक बड़ा स्मेक तस्कर,10, ग्राम स्मेक व 17,29 कट बरामद
इंस्पेक्टर कुतुबशेर एचएनसिह की पुलिस टीम ने पकड़ा मोबाइल चोर,चोरी का मोबाइल व अवैध चाकू हुआ बरामद,2 वारंटी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली साइबर हेल्प डेस्क टीम ने,साइबर ठग से पीड़ित के बैंक खाते में कराए 49000 रूपए वापस
साइबर ठगी का शिकार बोला मौहम्मद तौसिफ खान बोला आप सभी का दिल से बहुत बहुत शुक्रिया
थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीमों की भी बड़ी कार्रवाई, विभिन्न पंजीकृत मामलो के 6 वारंटी हुए गिरफ्तार
थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो के बाद पकड़े 2 शातिर वारंटी
थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,एक शातिर वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे
इंस्पेक्टर सुबे सिंह की ही पुलिस टीम की दूसरी बडी कार्रवाई, चाकू धारी बदमाश अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार
थाना मिर्जापुर प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम ने भी घेराबंदी के दौरान पकड़ा एक बड़ा चरस कारोबारी,540 ग्राम अवैध चरस बरामद
थाना मण्डी इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र भडाना की बडी कार्रवाई,एक शातिर चोर नकदी सहित गिरफ्तार
थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,कुकर्म मामले का एक शातिर वारंटी गिरफ्तार
सहारनपुर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई
अपराधियों के हौसले पस्त करने वाले थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनय कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान डेरा इलाहीपुर के पास स्थित देवी जैन के खाली पड़े प्लाट से एक वाहन चोर अब्दुल पुत्र फरीद हाल निवासी कांशीराम कालोनी शेखपुरा को उस समय पकड़ा,जब यह वाहन चोर चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही पीछे के पीछे अपनी बाईक मोड़कर भागने लगा, लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस वाहन चोर का पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान उसे पकड़ लिया।जिसके पास से चोरी की बाईक बरामद की गई।आपको बता दें,कि इस वाहन चोरी का खुलासा पुलिस ने मात्र 5 दिन में ही कर दिया।इसके अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक बड़े अपराधिक इतिहास वाले शातिर नशा तस्कर जावेद पुत्र मीर हसन निवासी ग्राम कपूरी थाना नकुड को गंगौह रोड से ग्राम रूपडी की और जाने वाले कच्चे रास्ते से किया गिरफतार।जिसके कब्जे मौके से 10,2 ग्राम नाजायज स्मेक एवम 17,29 ग्राम कट बरामद किया।
इसके अलावा इंस्पेक्टर एचएनसिंह की ही पुलिस
टीम उपनिरीक्षक कुलवंत सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल करते चेकिंग के दौरान मानकमऊ स्थित पानी की टंकी के गेट के पास से एक मोबाइल चोर कासिफ पुत्र जाहिद निवासी नूर बस्ती थाना कोतवाली नगर को एक चोरी के मोबाइल एवम नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।जबकि इंस्पेक्टर एचएनसिंह सिंह की पुलिस टीम उपनिरीक्षक धीर सिंह एवम कुलवंत सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए दो शातिर वारंटियों सुरेश पुत्र बुद्ध सिंह निवासी गांव उनाली एवम रईस पुत्र फुरकान निवासी शीराजान को किया गिरफतार।
सहारनपुर में थाना प्रभारियों ने अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया
और यही नहीं जनपद सहारनपुर पुलिस बार बार लोगों को सचेत कर रही है,
कि किसी भी अन्जान व्यक्ति के साथ अपनी ओटीपी शेयर ना करें और ना ही जालसाजों के बहकावे में आए,बावजुद इसके लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। थाना गंगौह प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल निर्देशन वाली साइबर हेल्प डेस्क टीम सब इंस्पेक्टर अमित कुमार एवम कम्प्यूटर आपरेटर नमन शर्मा ने आज साइबर ठगी का शिकार एक व्यक्ति के बैंक खाते में कराए 49000 रूपए वापस।आपको बता दें,कि किसी साइबर ठग द्वारा ग्राम बोडपुर निवासी मौहम्मद तौसिफ खान से हजारों की रकम को ठग लिया गया था।शिकायत दर्ज होने पर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित की पुलिस टीम इस मिले पर त्वरित कार्रवाई करते पीड़ित की कोई धनराशि 49000 रूपए उसके बैंक खाते में कराए वापस।
अपने खोए पैसे अपने बैंक खाते में देख तौसिफ खान ने इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित सहित
उनकी पुरी पुलिस टीम का किया शुक्रिया अदा।इसके अतिरिक्त थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर महेश सिंह,चन्द्रपाल सिंह,नीरज कुमार एवम अनुज कुमार ने अपनी अपनी बडी पुलिस टीमो के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 6 शातिर वारंटियों शहजाद पुत्र सलीम,मेहरबान पुत्र इस्लाम दोनों ही निवासी ग्राम तेलीपुरा,अशरफ पुत्र हनीफ निवासी ग्राम कुतुबपुर,योगेश पुत्र अनिल निवासी ग्राम बीदपुर,अजीत पुत्र रामपाल व अमरीश पुत्र ताराचंद दोनों ही निवासी ग्राम पिलखनी एवम विकास पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कुंडी रायपुर को किया गिरफतार।
इसके अलावा थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अरूण कुमार एवम बच्चू सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए 2 शातिर वारंटियों राजीव प्रताप पुत्र जयपाल मानऊपुर व राकेश पुत्र बलजीत निवासी खडका जुनारदार को किया गिरफतार।इसके अलावा थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक सचिन त्यागी ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी शुभम पुत्र करेशन निवासी पेरागपुर को किया गिरफतार।इसके अलावा इंस्पेक्टर सुबे सिंह की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमनपाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चेकिंग के दौरान शकलापुरी से देवला रोड से एक चाकू धारी बदमाश मुजाहिद पुर असलम निवासी हलालपुर को एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।
जबकि थाना मिर्जापुर प्रभारी सुनील नागर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान मिर्जापुर से जाटोवाला के बीच दवाई की फैक्ट्री के पास से एक चरस कारोबारी अलीनवाज पुत्र अल्ताफ उर्फ इल्ताफ निवासी कस्बा मिर्जापुर को उस समय पकड़ा,जब यह चरस तस्कर पुलिस टीम को देख तेजी के साथ उल्टे पांव दौड़ने लगा,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इसका पीछा करते हुए घेराबंदी के दौरान इस चरस कारोबारी को धर दबोचा।जिसके कब्जे मौके से 540 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।जबकि थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र भडाना ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए
एक बड़े अपराधिक इतिहास वाले एक शातिर चोर साजिद उर्फ सद्दू पुत्र बहार अहमद निवासी चांद कालोनी शकूरी मस्जिद को चेकिंग के दौरान मण्डी समिति पशु चिकित्सालय के गेट के पास से उस समय पकड़ा,जब यह शातिर चोर चेकिंग करती पुलिस टीम को देखते ही इधर उधर भागने लगा,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस शातिर चोर को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिसके कब्जे मौके से 4270 रूपए चोरी के बरामद किए गए।इसके अलावा इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी की ही पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर जगपाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी मौहम्मद अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी सराय मर्दान अली को किया गिरफतार।