ब्यावर : ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ब्यावर : ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love !!!
ब्यावर : ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ब्यावर : ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ब्यावर। 

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट अजमेर द्वारा मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें ग्राम विकास अधिकारी आरोपी अखिलेश कुमार को परिवादी से 6000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट अजमेर को एक लिखित शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के ग्राम पंचायत द्वारा की-मैन के पद पर नियूक्त होने से उसके माह जुलाई/अगस्त 2025 का प्रतिमाह 12000 रुपये के हिसाब से कुल 24000 रुपये का वेतन जमा करवाया जाना है। इसके लिए आरोपी अखिलेश कुमार द्वारा परिवादी से प्रतिमाह 3000 रुपए के हिसाब से कुल 2 माह के वेतन के बदले मे 6000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

ब्यावर : ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
ब्यावर : ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार 6000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

इस पर अजमेर रेन्ज के उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय अनिल कयाल के सुपरविजन मे एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट अजमेर की प्रभारी श्रीमती वन्दना भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 12.09.25 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी द्वारा कुल 6000 रुपए रिश्वत राशि की मांग किया जाना पाया गया। दिनांक 16.09.2025 को अग्रिम ट्रेप कार्यवाही करते हुए ट्रेप कर्ता अधिकारी राकेश कुमार वर्मा उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आरोपी अखिलेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी को परिवादी से 6000 की रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *