13.09.2025 को वाराणसी डीआईजी ने जौनपुर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

13.09.2025 को वाराणसी डीआईजी ने जौनपुर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Spread the love !!!
13.09.2025 को वाराणसी डीआईजी ने जौनपुर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
13.09.2025 को वाराणसी डीआईजी ने जौनपुर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
आज दिनांक-13.09.2025 को श्री वैभव कृष्ण,
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा डा0 कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार जनपद जौनपुर में अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी, समस्त शाखा/कार्यालय प्रभारी मौजूद रहे।
    अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद में चिन्हित माफियाओं के विरुध्द कठोर कार्यवाही, सनसनीखेज अपराधों जैसे- हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़- छाड़ ,गो तस्करी, शराब तस्करी आदि से सम्बंधित अभियोग के विरुद्ध कार्यवाही गृह- चोरी एवं नकबजनी के अपराधियों के गैंगशीट खोलकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
13.09.2025 को वाराणसी डीआईजी ने जौनपुर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
13.09.2025 को वाराणसी डीआईजी ने जौनपुर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
आपरेशन कनविक्शन के तहत
  • गम्भीर अपराधों, हत्या दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये , जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को शालीनतापूर्वक सुनकर व निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया।
तत्पश्चात जनपद जौनपुर के पुलिस लाइन में
  • आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों/आईटीआई/पीटीआई का सम्मलेन किया गया। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं आवासीय व्यवस्था के साथ-साथ मेस, भोजन, पानी आदि समस्त मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई l सम्मेलन में मौजूद रिक्रूट प्रशिक्षुओ द्वारा संस्था प्रमुख से व्यवस्था की सराहना करते हुए अपने सुझाव दिए गए l प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने के दृष्टिगत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एवं महोदय द्वारा आईटीआई/पीटीआई प्रशिक्षको को जूता व बैग का वितरण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन में नवनिर्मित साइबर लैब का फीता काट कर उद्दाघन किया गया ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *