बयाना में मूसलाधार बारिश का कहर : गंभीर नदी उफान पर, लोग जोखिम में पार कर रहे सपाट

बयाना में मूसलाधार बारिश का कहर : गंभीर नदी उफान पर, लोग जोखिम में पार कर रहे सपाट

Spread the love !!!
बयाना में मूसलाधार बारिश का कहर : गंभीर नदी उफान पर, लोग जोखिम में पार कर रहे सपाट
बयाना में मूसलाधार बारिश का कहर : गंभीर नदी उफान पर, लोग जोखिम में पार कर रहे सपाट

बयाना। उपखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार दिन और रात बरसात के चलते लोग घरों में कैद हैं और रोजमर्रा के जरूरी कामकाज भी ठप हो गए हैं।
बारिश के कारण क्षेत्र की गंभीर नदी उफान पर है, जिससे नदी पर बनी सपाट (सपाट पुलिया) पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। यह सपाट बयाना के नद्दी गांव को सालाबाद से जोड़ती है, लेकिन अब इसे पार करना बेहद खतरनाक हो गया है। इसके बावजूद स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर इसे पार कर रहे हैं।
संवाददाता द्वारा मौके से ली गई तस्वीरों में देखा गया कि एक परिवार छोटे बच्चों के साथ पानी से भरी सपाट को पार कर रहा है। एक किसान अपनी मोटरसाइकिल पर चारा लादकर निकल रहा है, जबकि एक फोर व्हीलर वाहन भी जलभराव में से गुजर रहा है। ये सभी दृश्य प्रशासन की चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहे हैं।

बयाना में मूसलाधार बारिश का कहर : गंभीर नदी उफान पर, लोग जोखिम में पार कर रहे सपाट
बयाना में मूसलाधार बारिश का कहर : गंभीर नदी उफान पर, लोग जोखिम में पार कर रहे सपाट

इसी सपाट पर दो दिन पहले एक ट्रक बह गया था, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बावजूद इसके लोग लगातार इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें कट चुकी हैं, जिससे हादसे की आशंका और भी बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में सड़क कटाव के कारण आवागमन बाधित हो गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और जलमग्न सड़कों से न गुजरें, लेकिन ग्रामीण वैकल्पिक मार्गों की कमी के कारण मजबूरी में यह जोखिम उठा रहे हैं।
विशेषज्ञ और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *