एक गोलगप्पा खाने की कोशिश में उतर गया जबड़ा! खुला ही रह गया महिला का मुंह औरैया से हैरान करने वाला मामला

यूपी के औरैया में एक महिला का सिर्फ
  • एक बड़ा सा गोलगप्पा मुंह में डालने की कोशिश करना इतना भारी पड़ गया कि उनका जबड़ा ही डिस्लोकेट हो गया. अब मुंह बंद ही नहीं हो रहा. औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गौरीकिशनपुर ककोर की रहने वाली इंककला देवी (उम्र करीब 50) अपनी भतीज-बहू की डिलीवरी के लिए परिवार सहित औरैया जिला अस्पताल के पास रुकी थीं. सुबह बच्चों ने गोलगप्पे की जिद की तो पूरा परिवार ठेले पर पहुंच गया. इंककला देवी ने एक बड़ा सा बतासा उठाया, मुंह पूरा खोला और… बस खुला का खुला रह गया. बतासा आधा अंदर, आधा बाहर. मुंह बंद करने की लाख कोशिश की, लेकिन जबड़ा लॉक!
  • महिला की रिश्तेदार सावित्री देवी ने बताया, ‘बस एक झटके में हुआ. पहले तो लगा हंसी-मजाक है, फिर देखा कि दीदी दर्द से रो रही हैं और मुंह बंद नहीं हो रहा. हम लोग दौड़कर अस्पताल भागे.
  • जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज कुमार ने बताया, मरीज का जबड़ा पूरी तरह डिस्लोकेट हो चुका था. हमने कई बार मैनुअल रिडक्शन की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. आखिरकार सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया. ऐसे केस मैंने पहले कभी नहीं देखे.
एक गोलगप्पा खाने की कोशिश में उतर गया जबड़ा! खुला ही रह गया महिला का मुंह औरैया से हैरान करने वाला मामला
एक गोलगप्पा खाने की कोशिश में उतर गया जबड़ा! खुला ही रह गया महिला का मुंह औरैया से हैरान करने वाला मामला
इन बातों का रखें ख्याल
  • वहीं ऐसे लोगों को डॉक्टरों ने सलाह भी दी है. जिन लोगों को लगता है कि हमारे जबड़े में दर्द रहता है. मुंह पूरा नहीं खुलता है तो ऐसे लोगों को जबरदस्ती मुंह नहीं खोलना चाहिए. आराम से करना चाहिए जैसे कि खाना खाना है या कोई चीज खानी है तो आराम से खानी चाहिए.
  • इस अचानक हुई समस्या के बाद परिजन दहशत में हैं. इंककला देवी अब भी सही ढंग से मुंह बंद नहीं कर पा रही हैं और लगातार दर्द की शिकायत कर रही हैं. डॉक्टरों का मानना है कि इस तरह की स्थिति में तेजी से मुंह खोलने या बड़े आकार का खाद्य पदार्थ एक ही बार में खाने पर जबड़ा डिसलोकेट होने की संभावना रहती है.
गोलगप्पा वाला भी डरा हुआ
  • फिलहाल महिला को उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में भेज दिया गया है, जहां इलाज जारी है. घटना के बाद गोलगप्पा ठेला संचालक भी घबराया हुआ है, जबकि स्थानीय लोग इसे अब तक की सबसे अनोखी घटना बता रहे हैं.
वायरल 19-मिनट इंस्टाग्राम MMS अफवाह है; मौत वाली क्लिप से इसका कोई संबंध नहीं है

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘वायरल वीडियो इंस्टाग्राम कपल 19 मिनट्स MMS लीक’ ट्रेंडिंग कीवर्ड बन गया है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर कन्फ्यूजन, डर और अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि 19 मिनट के प्राइवेट MMS में दिख रही लड़की ही उस वायरल मौत वाली क्लिप की महिला है। लेकिन फैक्ट-चेक कहता है- ये पूरी तरह झूठ है।

क्या है फैलाया गया दावा?

  • एक वीडियो वायरल है जिसमें एक महिला ज़मीन पर मृत पड़ी दिखती है। इसके साथ वॉयसओवर में कहा जा रहा है-“19 मिनट का MMS लीक हुआ… शर्म के कारण लड़की ने खुदकुशी कर ली।” इंस्टाग्राम पर इस दावे को हज़ारों लोग शेयर कर रहे हैं, जैसे दोनों वीडियो एक ही घटना से जुड़े हों। लेकिन यह सिर्फ इमोशनली मैनिपुलेट करने वाला दावा है।
वायरल 19-मिनट इंस्टाग्राम MMS अफवाह है; मौत वाली क्लिप से इसका कोई संबंध नहीं है
वायरल 19-मिनट इंस्टाग्राम MMS अफवाह है; मौत वाली क्लिप से इसका कोई संबंध नहीं है

फैक्ट-चेक: दोनों वीडियो का कोई संबंध नहीं

  • जांच में पता चला है- मौत वाले वीडियो की महिला MMS वाली महिला नहीं है।
  • दोनों घटनाएं पूरी तरह अलग और असंबंधित हैं।
  • सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने इन्हें जोड़कर एक झूठी कहानी बनाई ताकि व्यूज़ और एंगेजमेंट बढ़ सकें।
  • यह दावा 100% गलत साबित हुआ है।
  • MMS किसका था?
  • लीक हुआ MMS असल में 19 मिनट 34 सेकंड का प्राइवेट वीडियो है जिसमें एक कपल शामिल है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर:
  • लोग कपल की पहचान तलाश रहे हैं
  • बिना वेरिफाइड जानकारी फैलाई जा रही है
  • कई इंस्टाग्राम पेज सनसनी फैलाने में जुटे हैं
  • इसमें कहीं भी मौत वाली महिला का कोई लिंक नहीं है।

कैसे बनाई गई झूठी कहानी?

  • मौत वाले वीडियो में एक वॉयसओवर दावा करता है- “आपने इन दोनों की वीडियो देखी होगी… लड़की अब इस दुनिया में नहीं रही।” इसके बाद वह MMS वाले लड़के, लड़की और वीडियो लीक करने वाले को दोषी ठहराता है। हालांकि:
  • मौत वाली घटना वास्तविक लगती है
  • पर उसका MMS से शून्य संबंध है
  • यह कनेक्शन किसी ने व्यूज़ के लिए गढ़ा है
  • क्यों खतरनाक है यह ट्रेंड?
  • इंस्टाग्राम रील्स, शॉर्ट्स और फॉरवर्डेड कंटेंट के दौर में गलत जानकारी:
  • बिजली की तरह फैलती है
  • असली पीड़ितों को नुकसान पहुंचाती है
  • मासूम लोगों को बिना वजह निशाना बनाती है
  • समाज में डर और अफवाहें पैदा करती है
रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 90 मार्क के पार

नई दिल्ली। भारतीय करेंसी रुपया में बुधवार के कारोबारी दिन तेज गिरावट दर्ज की गई और पहली बार घरेलू करेंसी डॉलर के मुकाबले 90 के पार अपने निचले स्तर पर आ गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 90.13 स्तर पर एक नए रिकॉर्ड लो पर आ गया। इससे पहले कारोबारी दिन रुपया ने डॉलर के मुकाबले 89.94 स्तर को छू कर अपना ऑल-टाइम लो बनाया था, जो आज के सत्र में ब्रेक हो चुका है। भारतीय करेंसी में यह गिरावट कमजोर ट्रेड और पोर्टफोलियो फ्लो के बीच देखी जा रही है। वहीं, भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के लेकर बढ़ती अनिश्चितता भी इसका एक प्रमुख कारण है।
इन कारकों ने करेंसी को कारोबारी सत्र में लगातार दबाव में बनाए रखा।
रुपए में गिरावट का प्रभाव भारतीय बेंचमार्क सूचकांको पर भी नजर आ रहा है।
निफ्टी इंडेक्स बुधवार के कारोबारी सत्र में अपने महत्वपूर्ण 26,000 स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है।

रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 90 मार्क के पार
रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 90 मार्क के पार

इसके अलावा, सेसेंक्स में भी शुरुआती कारोबार में 200 से अधिक अंक की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि कमजोर होता रुपया मुद्रास्फीति और एफआईआई एक्टिविटी को लेकर चिंताओं को बढ़ा रही है।
विश्लेषकों का कहना है कि ट्रेडर्स की निगाहें रुपए में स्थिरता के संकेतों और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर स्पष्टता बनी हुई हैं, जिससे मार्केट का मूड तनावपूर्ण बना हुआ है।
विश्लेषकों के अनुसार, “भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने पर रुपए का अवमूल्यन रुक जाएगा और स्थिति उलट भी सकती है, जो कि इसी महीने होने की संभावना है। हालांकि, यह दोनों देशों के बीच डील होने के बाद टैरिफ से जुड़ी डिटेल्स पर भी बहुत हद निर्भर करेगा।”
उन्होंने कहा कि आरबीआई के म्यूट इंटरवेंशन ने भी रुपए में गिरावट को बढ़ाया है। हालांकि, शुक्रवार को आरबीआई एमपीसी बैठक की पॉलिसी घोषणा के साथ मार्केट को उम्मीद है कि यह भी साफ हो जाएगा कि केंद्रीय बैंक करेंसी को स्थिर करने के लिए कदम उठाएगा या नहीं।

सुबह-सुबह आदर्श नगर जोन में नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सफ़ाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

जयपुर। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शुक्रवार सुबह आदर्श नगर जोन की सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन उपायुक्त, XEN और CSI भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। पिंक स्क्वायर मॉल के सामने रह रहे बेघर लोगों को नगर निगम के आश्रय स्थलों में भेजने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सुबह-सुबह आदर्श नगर जोन में नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सफ़ाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
सुबह-सुबह आदर्श नगर जोन में नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सफ़ाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

आयुक्त ने क्षेत्र में टूटे हुए डस्टबिन और गमलों को बदलकर नए डस्टबिन एवं नए गमले लगाने के आदेश दिए। साथ ही डिवाइडर पर लिटर पिकिंग, ग्रीन बेल्ट की सफाई और क्षेत्र में बेहतर हाउसकीपिंग सुनिश्चित करने के लिए टीम को दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद आयुक्त आदर्श नगर जोन की गलियों में भी पहुँचे और साफ-सफाई की स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने आमजन से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया।

CID इंटेलिजेंस को मिला पाकिस्तानी जासूस का 10 दिन का रिमांड

CID इंटेलिजेंस को मिला पाकिस्तानी जासूस का 10 दिन का रिमांड

CID इंटेलिजेंस को मिला पाकिस्तानी जासूस का 10 दिन का रिमांड
CID इंटेलिजेंस को मिला पाकिस्तानी जासूस का 10 दिन का रिमांड

सोशल मीडिया के जरिए ISI से था संपर्क, तीन राज्यों से भेजता था आर्मी की सीक्रेट जानकारी जयपुर। CID इंटेलिजेंस ने श्रीगंगानगर से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 10 दिन की रिमांड पर सौंप दिया गया। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानी ISI से जुड़ा हुआ था और राजस्थान, पंजाब और गुजरात में सैन्य प्रतिष्ठानों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजता था। फिरोजपुर का रहने वाला प्रकाश सिंह उर्फ बादल गिरफ्तार
डीजी (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जासूसी के आरोप में पकड़े गए युवक की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ बादल (34) निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। CID ने कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन आदेशानुसार आरोपी को 10 दिन की रिमांड पर दिया गया है।
विदेशी नंबरों से लगातार कॉन्टैक्ट में था
27 नवंबर को संदिग्ध को श्रीगंगानगर के साधूवाली सैन्य क्षेत्र के पास देखा गया। बॉर्डर इंटेलिजेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे तुरंत पकड़ा।प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल में विदेशी और पाकिस्तानी व्हाट्सऐप नंबरों के साथ लगातार बातचीत के साक्ष्य मिले।
ऑपरेशन सिंदूर से ISI के संपर्क में

CID इंटेलिजेंस को मिला पाकिस्तानी जासूस का 10 दिन का रिमांड
CID इंटेलिजेंस को मिला पाकिस्तानी जासूस का 10 दिन का रिमांड

श्रीगंगानगर के ज्वाइंट इंटरोगेशन सेंटर में की गई पूछताछ में सामने आया कि संदिग्ध ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के समय से ही पाकिस्तान की ISI से जुड़ा हुआ था।वह कई अहम जानकारियां साझा कर रहा था—आर्मी वाहनों की मूवमेंट, सैन्य संस्थानों की लोकेशन, सीमावर्ती इलाके की भौगोलिक स्थिति, पुल, सड़कें, रेलवे लाइनें, नए निर्माण कार्यों की जानकारी, यह सभी सूचनाएं वह अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था।
OTP सप्लाई रैकेट का भी हिस्सा
जांच में एक और गंभीर गतिविधि सामने आई—ISI की मांग पर प्रकाश सिंह भारतीय नंबरों के OTP पाकिस्तान भेजता था। इन OTP के जरिए पाकिस्तानी एजेंट भारतीय मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सऐप एक्टिवेट कर जासूसी और राष्ट्रविरोधी काम करते थे।इसके बदले में आरोपी को फंडिंग भी मिलती थी।
गोपनीयता अधिनियम के तहत दर्ज हुई FIR
पूछताछ और मोबाइल डेटा एनालिसिस में मिले ठोस सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम-1923 के तहत जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई और उसे सोमवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।
CID इंटेलिजेंस उम्मीद कर रही है कि रिमांड अवधि के दौरान ISI नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

चंडीगढ़ में पैरी का मर्डर—गैंगवार की नई पटकथा : दोस्त बना कातिल, गोलियों की गूंज में दो गैंग आमने-सामने...घटना का वीडियो व दुश्मनी का ऑडियो वायरल

चंडीगढ़ में पैरी का मर्डर—गैंगवार की नई पटकथा : दोस्त बना कातिल, गोलियों की गूंज में दो गैंग आमने-सामने…घटना का वीडियो व दुश्मनी का ऑडियो वायरल

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 टिंबर मार्केट की शाम अचानक गोलियों की आवाज़ से दहशत में बदल गई। कार में सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर करीब पाँच गोलियां दागी गईं। हमलावर उतारकर दूसरी कार में बैठे, और जाते-जाते भी गोलियां बरसाईं। चंद मिनटों में पैरी की सांसें थम चुकी थीं। यह सिर्फ एक हत्या नहीं थी—यह लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग के बीच खुली जंग का ऐलान था। क्रेटा कार से आया कातिल, पंचकूला में छोड़ा सुराग पुलिस जांच में सामने आया कि मर्डर में इस्तेमाल की गई सफेद क्रेटा हमलावर पंचकूला में छोड़कर फरार हो गए। CIA और क्राइम ब्रांच ने कार बरामद कर ली है। CCTV फुटेज में दो कारें, कई युवक और हमलावरों का मूवमेंट स्पष्ट दिख रहा है।
लॉरेंस गैंग की फेसबुक पोस्ट—नया युद्ध शुरू
हत्या के कुछ देर बाद ही फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से एक पोस्ट डाली गई। उसमें साफ लिखा था—“आज से नई जंग शुरू हो चुकी है… पैरी की हत्या की जिम्मेदारी हमारी है। गोल्डी और रोहित ने हमारे ग्रुप के खिलाफ जाकर क्लबों से पैसे इकट्ठा करवाए। यह गद्दार था। जो भी इनके साथ दिखेगा, उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा।”
पोस्ट में कई पुराने हमलों और सिप्पा की हत्या का बदला लेने का इशारा भी है।
पुलिस ने पोस्ट अपने रिकॉर्ड में शामिल कर जांच शुरू कर दी है।
इधर गोल्डी बराड़ का ऑडियो—“लॉरेंस ने गद्दारी की, पैरी निर्दोष था”

चंडीगढ़ में पैरी का मर्डर—गैंगवार की नई पटकथा : दोस्त बना कातिल, गोलियों की गूंज में दो गैंग आमने-सामने...घटना का वीडियो व दुश्मनी का ऑडियो वायरल
चंडीगढ़ में पैरी का मर्डर—गैंगवार की नई पटकथा : दोस्त बना कातिल, गोलियों की गूंज में दो गैंग आमने-सामने…घटना का वीडियो व दुश्मनी का ऑडियो वायरल

उधर गोल्डी बराड़ का एक 8–9 पॉइंट वाला ऑडियो सामने आया, जिसमें वो लॉरेंस को गद्दार कह रहा है। उसके आरोप बेहद गंभीर : गोल्डी के आरोप—पैरी को लॉरेंस ने खुद फोन कर बुलाया, कहा—“परिवार वाली बात करनी है।” अपने ही आदमी के साथ भेजकर उसका कत्ल करवा दिया। पैरी के माता-पिता ने लॉरेंस को कठिन दिनों में अपने घर में पनाह दी थी।
“जिस मां ने रोटी खिलाई, उसी का बेटा तूने मार दिया।”
“तेरी दुश्मनी में निर्दोष को मारना कलंक है।”
“दुनिया की कोई ताकत तुझे नहीं बचा सकती, उल्टी गिनती शुरू।”
दुबई में सिप्पा की हत्या को भी सही ठहराया और कहा— “हम नाजायज को नहीं मारते, सिर्फ गद्दार को सजा देते हैं।” गोल्डी ने स्पष्ट कहा कि पैरी का किसी गैंगवार से कोई संबंध नहीं था, वह अभी-अभी शादी करके नॉर्मल जिंदगी में लौट रहा था।
पुलिस की शुरुआती जांच — गैंग टकराव की बड़ी स्क्रिप्ट
पुलिस सूत्रों का दावा है—दुबई में जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या का बदला इस मर्डर के रूप में लिया गया है। सिप्पा लॉरेंस ग्रुप का नज़दीकी था।
उसकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी गैंग ने ली थी।
दोनों गैंगों के बीच पहले से तनाव था। अब यह तनाव खुली लड़ाई में बदल चुका है।
मर्डर कैसे हुआ — पूरी क्राइम सीक्वेंस
पैरी देर शाम सेक्टर-26 पहुंचा। हमलावर दो कारों में उसका पीछा कर रहे थे। टिंबर मार्केट में मोड़ पर कार रोकी गई। 3 बदमाश आगे आए और करीब पाँच गोलियां दागीं।
एक गोली सीधे छाती में लगी। हमलावर वापस कार में बैठकर भागे और पंचकूला में छोड़ी क्रेटा से दूसरी बाइक/गाड़ी में फरार हो गए।
राहगीरों ने पैरी को PGI ले जाया, पर वह बच न सका। CCTV फुटेज पुलिस की सबसे बड़ी उम्मीद फुटेज में— हमलावरों का चेहरे-हावभाव, दोनों कारों की मूवमेंट, भागने का एंगल, टाइमिंग सब कुछ रिकॉर्ड है। पुलिस पहचान करने के लिए इसे फ्रेम-दर-फ्रेम एनालाइज कर रही है।
परिवार सदमे में, शहर सहम गया
पैरी की हाल ही में शादी हुई थी। घर में खुशियां थीं। मर्डर के बाद माहौल मातम में बदल गया। चंडीगढ़ पुलिस ने इलाकों में नाकाबंदी बढ़ाई है और दोनों गैंगों की गतिविधियों पर करीबी नजर रखी जा रही है।

शिव कॉलोनी में चोरों का तांडवः एक ही रात में तीन जगह चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

अलवर। शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित शिव कॉलोनी में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात चोरों ने कॉलोनी में तीन अलग-अलग स्थानों पर धावा बोलते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। एक ही रात में तीन वारदातों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। सबसे पहली वारदात शिव कॉलोनी स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई। दुकान के मालिक दिनेश ने बताया कि उनकी दुकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले दो बार ताले तोड़े जा चुके हैं। दिनेश ने बताया कि पहली बार करीब ₹35,000 से ₹40,000 तक का सामान चोरी हुआ था, जबकि ताज़ा वारदात में चोर करीब ₹10,000 से ₹12,000 कीमत का तांबा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। दूसरी वारदात जय इलेक्ट्रॉनिक्स से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में हुई, जहाँ उस समय कोई मौजूद नहीं था। बताया गया कि मकान मालिक सेना में तैनात हैं और उनकी बहन, जो वहां रहती थी, कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुई थी। चोरों ने इस सूनेपन का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर सामान खंगाला और चोरी को अंजाम दिया।

शिव कॉलोनी में चोरों का तांडवः एक ही रात में तीन जगह चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
शिव कॉलोनी में चोरों का तांडवः एक ही रात में तीन जगह चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

तीसरी वारदात श्री राम मंदिर में हुई, जहाँ मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में चोर की स्पष्ट गतिविधियां कैद हुई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक मंदिर में इधर-उधर तलाश करता नजर आ रहा है। मंदिर में हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि शिव कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी बड़े आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में अब तक दो-तीन बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस केवल मौका-मुआयना कर लौट जाती है। आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा किया गया है। लोगों की मांग है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ठोस एक्शन ले।

चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लेकिन सूचीबद्ध कामकाज पूरा करने दीजिएः किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। चुनावी सुधारों पर चर्चा को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिली। मंगलवार को विपक्ष ने नियम 267 के तहत एसआईआर पर चर्चा कराने पर जोर दिया, जबकि सरकार ने विपक्ष से सदन की निर्धारित कार्यसूची के अनुरूप आगे बढ़ने की अपील की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कहा कि सरकार विपक्ष की मांगों को देखते हुए चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसे अन्य सभी निर्धारित कार्यों से ऊपर रखने की शर्त स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि सभी माननीय सदस्य धैर्यपूर्वक बैठे हैं। सरकार चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष यह शर्त न लगाए कि इसे बाकी अन्य सभी संसदीय कार्यों से पहले लिया जाए।” उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जानी है। पहली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सरकार ने वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा था, और यह चर्चा सूची में शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव सुधार भी महत्वपूर्ण विषय है, जबकि वंदेमातरम् स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा मुद्दा है। वहीं, कई सदस्य अपने-अपने राज्यों से जुड़े मुद्दे भी उठाना चाहते हैं। इसलिए सभी विषयों को क्रम से लेने देना चाहिए।
उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि कृपया यह जोर न दें कि यह चर्चा किसी निश्चित समयसीमा में ही कराई जाए। सरकार तैयार है, लेकिन सदन को सूचीबद्ध कामकाज पूरा करने दीजिए। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार की इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि नियम 267 के तहत दिए गए गई नोटिस को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो भी कार्यसूची सदन के सामने है, उसे एक तरफ रखा जा सकता है। नियम 267 कहता है कि अन्य सभी कामकाज रोककर पहले उसी मुद्दे पर चर्चा कराई जाए जिसके लिए नोटिस दिया गया है। इसलिए हमने 267 के तहत एसआईआर पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। यह विषय जरूरी व त्वरित चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।”

चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लेकिन सूचीबद्ध कामकाज पूरा करने दीजिएः किरेन रिजिजू
चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लेकिन सूचीबद्ध कामकाज पूरा करने दीजिएः किरेन रिजिजू

यदि इस विषय को प्राथमिकता नहीं देनी होती तो नोटिस देने की आवश्यकता ही क्यों पड़ती?
उन्होंने कहा कि हम बार-बार मांग कर रहे हैं कि एसआईआर पर चर्चा शुरू करने की अनुमति दी जाए। यही कारण रहा कि संसद की कार्यवाही पहले दो बजे तक के लिए स्थगित की गई, लेकिन दो बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी सदन में गतिरोध की स्थिति बनी रही। विपक्ष अपने मुद्दे को पहले उठाने की जिद पर कायम रहा।
डीएमके के त्रिरूची शिवा व सीपीआई एम के जॉन ब्रिटास ने भी तुरंत चर्चा कराए जाने की मांग की। विपक्षी सांसदों ने कहा कि वंदेमातरम् अनिवार्य व आवश्यक विषय है, लेकिन एसआईआर पर चर्चा कराना भी बेहद जरूरी है। वहीं सरकार चाहती है कि पहले सूचीबद्ध कार्य निपटाए जाएं। दोनों पक्षों के बीच सहमति न बन पाने के कारण सदन में शोर-शराबा जारी रहा और कार्यवाही प्रभावित होती रही।
इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया और सदन से वॉकआउट किया। इस बीच मंगलवार को राज्यसभा में मणिपुर गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स विधेयक के दूसरे संशोधन पर चर्चा हुई। यह संशोधन विधेयक सदन में विचार व लौटाए जाने के लिए पेश किया गया था।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

अहमदाबाद । अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले कमलेश बिश्नोई और उसकी पत्नी राजेश्वरी वडाला में अखबार नगर सर्किल के पास खाट कॉलोनी में रहते हैं। पति-पत्नी अपने घर से ही प्रतिबंधित नारकोटिक्स बेच रहे थे। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उनके घरों पर रेड मारी। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के नियमों के अनुसार घर और पति-पत्नी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों की जेबों और घर के अंदर मिले एक प्लास्टिक कंटेनर से संदिग्ध चीजें मिलीं। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) के एक्सपर्ट्स द्वारा मौके पर की गई जांच से यह कन्फर्म हुआ कि वह चीज मेफेड्रोन है।
जांच टीम ने आरोपियों से कुल 357 ग्राम और 750 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की, जिसकी अनुमानित मार्केट कीमत लगभग 35,77,500 रुपए है। ड्रग्स के साथ टीम ने 22,800 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रिक वजन करने का स्केल भी जब्त किया, जिससे जब्त की गई चीजों की कुल कीमत 36,40,800 रुपए हो गई।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

आरोपियों से कड़ी पूछताछ में पता चला कि इस ड्रग नेटवर्क की जड़ें राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह ड्रग कंसाइनमेंट राजस्थान के सांचोर के रहने वाले सुभाष गोदारा नाम के एक रिश्तेदार से खरीदी थी। आगे की जांच में पता चला कि आरोपी सुभाष गोदारा ने यह स्टॉक यूपी के लखनऊ से मंगाया था।
गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी अहमदाबाद में रिटेल कस्टमर्स को ये ड्रग्स बेचते थे।
इस सही समय पर की गई कार्रवाई से अहमदाबाद क्राइम ब्रांच एक बड़ी ड्रग्स सप्लाई चेन को तोड़ने में कामयाब रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और मुख्य सप्लायर एवं इस नेटवर्क में शामिल दूसरे लोगों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

यूपी में भीषण सड़क हादसा : बस में लगी आग, 3 जिंदा जले, 24 यात्री झुलसे

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। नेपाल बॉर्डर के पास सोनौली से दिल्ली जा रही यात्री बस ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बस (UP 22 AT 0245) में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर नेपाल के रहने वाले थे। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर देर रात करीब ढाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई और हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर बस पर गिरा, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदते रहे।

यूपी में भीषण सड़क हादसा : बस में लगी आग, 3 जिंदा जले, 24 यात्री झुलसे
यूपी में भीषण सड़क हादसा : बस में लगी आग, 3 जिंदा जले, 24 यात्री झुलसे

मौके पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बाहर निकल पाए यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। राहत-बचाव दल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 6 यात्रियों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बस चालक और कंडक्टर का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आग बुझने के बाद बस के अंदर से तीन शव बरामद किए गए, जिनमें से दो पूरी तरह जल चुके थे। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक (UP 21 DT 5237) में गर्म कपड़े लदे थे, जिस वजह से टक्कर के बाद ट्रक में भी आग लग गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।