आरा मशीन पर काम करते समय युवक गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर

आरा मशीन पर काम करते समय युवक गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर

आरा मशीन पर काम करते समय युवक गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर
आरा मशीन पर काम करते समय युवक गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट उपखंड मुख्यालय स्थित जमात क्षेत्र में शुक्रवार को एक अत्यंत दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक स्थानीय युवक हिम्मत योगी, पुत्र कालूराम योगी, निवासी निर्झरना गांव, प्रतिदिन की तरह जमात स्थित एक आरा मशीन पर लकड़ी काटने का काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण हिम्मत आरा मशीन की तेज गति से घूमती ब्लेडों की चपेट में आ गया, जिससे उसके शरीर पर गहरी और खतरनाक चोटें आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी भयानक थी कि मशीन के संपर्क में आते ही युवक का शरीर बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे संभालने का प्रयास किया।

हिम्मत को गंभीर हालत में आनन-फानन में लालसोट के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, हिम्मत को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, विशेषकर हाथों और पैरों में हड्डियों के टूटने और मांसपेशियों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जयपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

आरा मशीन पर काम करते समय युवक गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर
आरा मशीन पर काम करते समय युवक गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर

इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, हिम्मत के परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग अस्पताल पहुंचने लगे। हर कोई युवक की हालत जानने के लिए चिंतित दिखा और उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करने लगा। सोशल मीडिया और गांव के व्हाट्सएप ग्रुपों में यह खबर तेजी से फैल गई, और लोग एक-दूसरे से उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेने लगे। कई स्थानीय लोग जयपुर भी रवाना हुए ताकि परिजनों की मदद की जा सके।

हिम्मत योगी एक सामान्य मजदूर है, जो प्रतिदिन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह पिछले कुछ समय से इस आरा मशीन पर लकड़ी काटने का काम कर रहा था। यह काम जोखिम भरा होता है और ऐसे स्थानों पर छोटी सी चूक भी गंभीर हादसे में बदल सकती है। लेकिन दुर्भाग्यवश, आज भी ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते।

भरतपुर में चोर ने महिला पर किया चाकू से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

भरतपुर। 

भरतपुर शहर के थाना मथुरा गेट इलाके के गोपालगढ़ स्थित सेड का मड मोहाले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहाँ एक चोर ने पहले घर में चोरी की, फिर महिला पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रवेश नामक व्यक्ति के घर में 2 सितंबर को एक चोर ने घर में घुसकर महिला के पर्स से नगदी चोरी कर ली थी। चोरी की घटना के दौरान घर में मौजूद महिला ने चोर को पहचान लिया था, लेकिन चोर वहां से भागने में सफल हो गया। इसके बाद कुछ दिन बीत गए।

चोर को यह भय सताने लगा कि महिला उसे पहचान चुकी है और पुलिस में शिकायत करेगी। इसी भय के चलते चोर ने दोबारा 10 सितंबर को उसी घर में घुसने का साहस किया। घर में प्रवेश की पत्नी अनम अकेली थी क्योंकि प्रवेश आगरा गया हुआ था।

भरतपुर में चोर ने महिला पर किया चाकू से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
भरतपुर में चोर ने महिला पर किया चाकू से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

चोर ने महिला अनम को पकड़ लिया और चाकू से कई जगह वार किए। गले पर भी वार करने के साथ ही चोर ने उसके मुंह पर तकिया दबाकर उसे मारने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था।

परिजनों ने घायल महिला अनम को तुरंत जिला आरबीएम अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। इस संबंध में थाना मथुरा गेट पुलिस ने अस्पताल में महिला का पर्चा बयान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

बिहार: खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

बिहार: खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

बिहार: खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या
बिहार: खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

खगड़िया । 

बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने राजद विधायक रामबृझ सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण सदा बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अलौली थाना क्षेत्र के मघौना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने घात लगाकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। विधायक के ड्राइवर की हत्या ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह वारदात मघौना पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर हुई है।

बिहार: खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या
बिहार: खगड़िया में राजद विधायक के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

इससे पहले, पटना में बुधवार देर रात राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद नेता राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जमीन कारोबार से जुड़े बताए जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक, राजकुमार चित्रगुप्त नगर रोड नंबर 17 में रहते थे। वे देर रात अपनी कार से लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खुद को बचाने के लिए वे पास के एक दुकान में घुस गए। अपराधियों ने वहां पहुंचकर उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। घायल अवस्था में राजकुमार राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अहमदाबाद: वस्त्राल हिंसा और रामोल लूट का मुख्य आरोपी संग्राम सिंह को गिरफ्तार

अहमदाबाद ।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वस्त्राल इलाके में मार्च में हुई हिंसक घटना का मुख्य आरोपी और दो दिन पहले रामोल क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपए की लूट में शामिल कुख्यात अपराधी संग्राम सिंह उर्फ राकेश सिंह सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने उसे पकड़ने के दौरान गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया। फिलहाल, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, संग्राम सिंह वस्त्राल का निवासी है, लेकिन मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है। वह एक संगठित अपराधी गिरोह का सरगना है और अपने हिंसक स्वभाव के लिए कुख्यात है।
उसके खिलाफ कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143-149 (सामूहिक हिंसा), 385-386 (जबरन वसूली), 302 (हत्या), 307 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास), 365 (अपहरण) जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
इसके अलावा, निषेध अधिनियम (पीएएसए) और ग्राम पुलिस अधिनियम के तहत भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि संग्राम को कई बार जेल भेजा जा चुका है।

अहमदाबाद: वस्त्राल हिंसा और रामोल लूट का मुख्य आरोपी संग्राम सिंह को गिरफ्तार
अहमदाबाद: वस्त्राल हिंसा और रामोल लूट का मुख्य आरोपी संग्राम सिंह को गिरफ्तार

वस्त्राल हिंसा 13 मार्च को होली के दिन हुई थी। यह एक स्ट्रीट फूड स्टॉल को लेकर पंकज भवसर और संग्राम सिंह के बीच दुश्मनी का नतीजा थी। संग्राम ने पंकज को स्टॉल लगाने से रोका था, जिसके बाद पंकज ने अपने साथियों के साथ संग्राम की तलाश में वस्त्राल आरटीओ रोड पर हंगामा मचाया।
भीड़ ने तलवारें, लाठियां और चाकू लहराते हुए दुकानें बंद करवाईं, सड़क ब्लॉक की और वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इस हिंसा में तीन लोग घायल हुए और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रामोल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई। अब तक इस मामले में 18 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। लेकिन, संग्राम फरार था। क्राइम ब्रांच ने जुलाई में तीन अन्य आरोपी पकड़े थे, लेकिन संग्राम की तलाश जारी थी।

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 2.25 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली ।

क्राइम ब्रांच की नशीले पदार्थ रोधी इकाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो भारतीय और एक नाइजीरियाई नागरिक शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 194 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹2.25 करोड़ बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को क्राइम ब्रांच की एनडीआर यूनिट को विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली कि रोहिणी सेक्टर-36 इलाके में दो व्यक्ति कोकीन की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसीपी उमेश बर्थवाल के निर्देशन में इंस्पेक्टर योगेश और विनोद यादव के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। दोपहर करीब 3 बजे हेलिपोर्ट की ओर से आई होंडा सिटी कार मौके पर आकर रुकी। ड्राइवर की पहचान रोहिणी निवासी राहुल वाधवा (32) के रूप में हुई। थोड़ी देर बाद पैदल आया व्यक्ति अब्दुल कादिर (29) उससे मिला और एक पैकेट सौंपा। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी में कादिर से 54 ग्राम और राहुल से 31 ग्राम कोकीन बरामद हुई। मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21/25/29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि कोकीन उन्हें नाइजीरियाई नागरिक चिमेजी लाजरूस इंडेडिंगे उर्फ जूडो उर्फ जूड (35) उपलब्ध कराता है, जो महरौली इलाके में रहता है। इसी के इशारे पर यह पूरा नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था।

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 2.25 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 2.25 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन गिरफ्तार

इसके अलावा, 10 सितंबर को पुलिस ने महरौली स्थित रेशम अपार्टमेंट गली में छापेमारी कर चिमेजी लाजरूस को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में 109 ग्राम कोकीन और बरामद हुई।

तीनों आरोपियों से कुल 194 ग्राम कोकीन (अनुमानित कीमत 2.25 करोड़ रुपए) बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी जूडो जनवरी 2023 में इलाज के लिए भारत आया था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उसने ड्रग्स का कारोबार शुरू कर दिया। वह दिल्ली, गुरुग्राम, द्वारका, मेरठ, चंडीगढ़ और हल्द्वानी तक कोकीन की सप्लाई कर रहा था।

आरोपी अब्दुल कादिर (29) महरौली का रहने वाला है, जो पहले टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करता था। उसे जूडो नामक सरगना ने प्रति डिलीवरी एक हजार रुपए का लालच देकर तस्करी के धंधे में शामिल किया। दूसरा आरोपी, राहुल वाधवा (32) रोहिणी का रहने वाला है; वह भी टैक्सी चलाता था और कादिर के माध्यम से इस नेटवर्क से जुड़ा। वहीं, तीसरा मुख्य आरोपी चिमेजी लाजरूस (35) नाइजीरियाई नागरिक है, जो इस तस्करी नेटवर्क का सरगना है। पुलिस के अनुसार, अब तक इन तीनों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि सामने नहीं आई है, लेकिन मामले की गहन जांच अभी जारी है।

जोधपुर क्राइम फाइल : हादसों, चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं से दिनभर खलबली

जोधपुर। 

शहर में बुधवार को एक ओर सड़क हादसों और बीमारी से तीन लोगों की मौत हुई तो दूसरी ओर गुमशुदगी, चोरी, बंधक बनाकर मारपीट और जुए की वारदातों ने पुलिस को दिनभर व्यस्त रखा। अलग-अलग थानों में परिजनों और पीड़ितों ने मामले दर्ज कराए हैं।
सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

बनाड़ थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार विश्वकर्मा नगर महामंदिर निवासी राजेन्द्र सुथार ने बताया कि उसका भाई बाइक लेकर दईकड़ा जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अधिक शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत

महामंदिर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जटिया कॉलोनी नागोरी गेट निवासी रतनलाल रेगर ने बताया कि उसका भतीजा किशनलाल 9 सितम्बर को ज्यादा शराब पीने से अचानक बीमार पड़ गया। पावटा क्षेत्र में उसकी मौत हो गई।

इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ा

महामंदिर थाने में ही दर्ज दूसरे मामले में न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी भगतावर सिंह ने बताया कि उसका भाई कालूसिंह बीमार पड़ा था। इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

बच्चे सहित विवाहिता लापता

बासनी थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार नागौर जिले का मूल निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी 7 सितम्बर को अपने दो वर्षीय पुत्र को लेकर बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

दो युवतियां घर से गायब

सूरसागर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अम्बेडकर नगर निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी बहन 9 सितम्बर की रात बिना बताए घर से चली गई। इसी थाने में दर्ज दूसरी रिपोर्ट में कुत्तों का बाड़ा सूरसागर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री 10 सितम्बर की दोपहर अचानक घर से गायब हो गई।

युवक का अब तक कोई पता नहीं

सूरसागर थाने में ही दर्ज रिपोर्ट में कालीबेरी निवासी भाबाराम ने बताया कि उसका भाई बंशीलाल 25 अगस्त को बिना बताए घर से चला गया था। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।

सूने मकान में सेंधमारी

भगत की कोठी थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कुसुमलता पत्नी राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि 9 सितम्बर को अज्ञात चोर उसके मकान से इन्वर्टर, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
बाइक चोरी

चामू थाने में दर्ज रिपोर्ट में भालू रतनगढ़ निवासी अचलसिंह ने बताया कि गत 31 अक्टूबर को उसने पेंटालून शो रूम के बाहर बाइक खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए।
जीएसएस से तार और उपकरण चोरी

बनाड़ थाने में जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता हेमन्त सोनी ने रिपोर्ट दी कि दईकड़ा गांव में निर्माणाधीन 33/11 केवी जीएसएस साइट से 23 जुलाई को अज्ञात लोग बिजली के तार और उपकरण चोरी कर ले गए।

जोधपुर क्राइम फाइल : हादसों, चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं से दिनभर खलबली
जोधपुर क्राइम फाइल : हादसों, चोरी और गुमशुदगी की घटनाओं से दिनभर खलबली

मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी

मंडोर थाने में दर्ज रिपोर्ट में इंडस टावर कंपनी के सुरक्षा इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि नौ मील मंडोर क्षेत्र के टावर से 28 जुलाई को बैटरियां चोरी हो गईं।इसी प्रकार उदयमंदिर थाने में नारवा निवासी सवाई सिंह ने रिपोर्ट दी कि हाथियों की बावड़ी क्षेत्र के मोबाइल टावर से 7 सितम्बर को बैटरियां चुरा ली गईं।

कैफे में बंधक बनाकर मारपीट

भगत की कोठी थाने में दर्ज रिपोर्ट में बेरू निवासी छात्र प्रकाश विश्नोई ने बताया कि 8 सितम्बर को वह डिस्ट्रीक्ट शॉपिंग सेंटर स्थित एक कैफे गया था। यहां पांच युवकों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर धमकी दी।
महिला से मारपीट और दुर्व्यवहार

बोरानाड़ा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक महिला ने बताया कि आरोपी ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और लज्जाभंग करने का प्रयास किया।
युवक से रास्ता रोककर मारपीट

सदर कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में वरुण कच्छवाह ने बताया कि वह पंचमुखी बालाजी मंदिर गया था, जहां अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की।
जातिगत शब्दों से अपमान

विवेक विहार थाने में दर्ज रिपोर्ट में तनावड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी ने उसका रास्ता रोककर जातिगत शब्दों से गाली-गलौच की और दुव्र्यवहार किया।

तीन खाईवाल गिरफ्तार

उदयमंदिर थाने की टीम ने स्टेडियम रोड पर जुआ खेल रहे तीन लोगों मोहम्मद हसन, इमरान उर्फ ईमली और शेर मोहम्मद को गिरफ्तार कर दांव पर लगी राशि जब्त की।

अमानत में रखे जेवरात पर धोखाधड़ी

सरदारपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दिलीप जोशी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व आरोपी मूलसिंह चारण ने घरेलू जरूरत बताकर उसके पास सोने के आभूषण अड़ाणे रख नकदी उधार ली थी। बाद में न तो उसने पैसा लौटाया और न ही ब्याज दिया। जांच में सामने आया कि जेवरात भी किसी अन्य व्यक्ति के थे। इस पर धोखाधड़ी का

तमिलनाडु: उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने स्वतंत्रता सेनानी इम्मानुएल शेखरन को दी श्रद्धांजलि

चेन्नई ।

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक इम्मानुएल शेखरन की 68वीं गुरु पूजा में शामिल होने के बाद गुरुवार सुबह चेन्नई रवाना हो गए। इस दौरान मदुरै हवाई अड्डे पर उनके साथ आए कुछ पार्टी पदाधिकारियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) ने प्रवेश करने से रोक दिया, जिससे वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
इम्मानुएल शेखरन का निधन 11 सितंबर 1957 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि को तमिलनाडु में गुरु पूजा के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को उप मुख्यमंत्री स्टालिन इम्मानुएल शेखरन को श्रद्धांजलि देने के लिए मदुरै पहुंचे थे।
मदुरै के एक निजी रिसॉर्ट में रात बिताने के बाद वह गुरुवार सुबह रामनाथपुरम में स्थित परमकुडी में इम्मानुएल शेखरन के स्मारक गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उदयनिधि स्टालिन अपने बहनोई सबरीसन के पिता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए कार से मदुरै हवाई अड्डे तक गए और इंडिगो की फ्लाइट से चेन्नई रवाना हुए। उनके साथ मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन, थंगम थेन्नारसु, मूर्ति और राजकन्नप्पन भी मौजूद थे।

तमिलनाडु: उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने स्वतंत्रता सेनानी इम्मानुएल शेखरन को दी श्रद्धांजलि
तमिलनाडु: उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने स्वतंत्रता सेनानी इम्मानुएल शेखरन को दी श्रद्धांजलि

जब उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री हवाई अड्डे में प्रवेश कर रहे थे तो उनके साथ आए कुछ पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों ने भी अंदर जाने की कोशिश की। इस पर सीआईएसएफ ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए बिना पास वाले सभी लोगों को रोक दिया।
सीआईएसएफ ने केवल उन्हीं लोगों को अंदर जाने दिया, जिनके पास प्रवेश पास था। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और सीआईएसएफ में बहस भी हुई। बाद में, उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन इंडिगो की उड़ान से चेन्नई रवाना हो गए।
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने गुरुवार को मदुरै हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में अपने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, “मुझे इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुझे पूरा समर्थन है। मीडिया को पत्रकारिता की नैतिकता का पालन करना चाहिए।”
जानकारी के मुताबिक, नागेंद्रन परमकुडी में इम्मानुएल शेखरन स्मारक पर गुरु पूजा में शामिल होने के लिए चेन्नई से मदुरै पहुंचे थे। नागेंद्रन ने कहा कि भाजपा हमेशा शहीदों और महापुरुषों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे महान लोगों को याद करें और उनका सम्मान करें।

दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में हुई एक ब्लाइंड लूट की गुत्थी को महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है।
दरअसल, 7 सितंबर को वसंत कुंज साउथ थाना में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें लूट की सूचना दी गई। यह मामला उप-निरीक्षक (एसआई) श्रीकांत को सौंपा गया, जिन्होंने तुरंत बीट स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता राजेश कुमार का बयान दर्ज किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने ऑफिस डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड, समालखा जा रहे थे। इसी दौरान निशा नर्सरी, राजोकेरी फ्लाईओवर के पास दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर उनका मोबाइल फोन लूट लिया और ऑटो में सवार होकर फरार हो गए।
इस मामले में वसंत कुंज साउथ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एसीपी वसंत कुंज और थाना प्रभारी वसंत कुंज साउथ की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के लिए एक ऑटो का इस्तेमाल किया था।
ऑटो की पहचान कर उसके मालिक मनीष निवासी संजय कॉलोनी, भाटी माइंस को पकड़ा गया। पूछताछ में मनीष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने दोनों साथियों के नाम भी बताए।
इसके बाद पुलिस ने तत्परता से दबिश दी और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से अनिल उर्फ गाठिया के कब्जे से शिकायतकर्ता का लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान मनीष, अनिल उर्फ टिंडे और अनिल उर्फ गाठिया के रूप में हुई। आरोपी अनिल पर पहले से भी एक मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक खतरनाक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से हत्या के मामले में वांछित था।
52 वर्षीय मोहम्मद समसाद आलम को तुगलकाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सालों से अदालत की कार्यवाही से बचता आ रहा था और उसे घोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया जा चुका था।
पुलिस के अनुसार, समसाद आलम एफआईआर संख्या 738/2016 में वांछित था, जो थाना गोविंदपुरी, दिल्ली में धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य नष्ट करना) आईपीसी के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले कई वर्षों से जगह-जगह छिपता रहा और उसने अदालत की कई समन और नोटिस को नजरअंदाज कर दिया।
9 सितंबर की रात इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी का पता लगाया। ऑपरेशन में एसआई अबोध शर्मा, एएसआई दीपचंद, हेड कांस्टेबल संदीप, हेड कांस्टेबल विनोद, हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल सुमित शामिल थे। ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

उनकी जांच कौशल और तकनीकी जानकारी के चलते टीम आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने और उसके ठिकाने की सही जानकारी जुटाने में सफल रही। रात करीब 11 बजे जैसे ही आरोपी तुगलकाबाद स्थित अपने घर में दाखिल हुआ, पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में मोहम्मद समसाद आलम ने हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसने माना कि वह जानबूझकर अदालत से बचता रहा और नोटिसों को नजरअंदाज करता रहा।
एक अन्य कार्रवाई में 9 और 10 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच ने भलस्वा डेयरी हत्याकांड के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास से हुई। आरोपी वकील मलिक पिछले करीब एक साल से पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

सेंट्रल जिले के आनंद पर्वत थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। दिसंबर 2024 से फरार चल रहे आरोपी हिमांशु नायक (20) को अजमेर के जादूगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।
दरअसल, 17 दिसंबर 2024 को आनंद पर्वत थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गली नंबर 17–18 में एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया था। पीड़ित अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। उसी समय आरोपी हिमांशु उर्फ रावण, जो नशे की हालत में था, वहां पहुंचा और झगड़ा करने लगा। थोड़ी देर बाद उसके साथी रोशन और हिमांशु नायक भी आ गए। गाली-गलौज और धमकी देने के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर में वे दीपक के साथ दोबारा लौटे।

इस दौरान हिमांशु उर्फ रावण के उकसाने पर आरोपी दीपक ने चाकू से पीड़ित की पीठ पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित को पहले आचार्य भिक्षु अस्पताल और बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित के बयान पर थाना आनंद पर्वत में एफआईआर संख्या 561/2024 दर्ज की गई।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी/सेंट्रल जिले के निर्देश पर आनंद पर्वत थाने की एक विशेष टीम बनाई गई। एसीपी पटेल नगर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में एसएचओ आनंद पर्वत इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एसआई विनोद, एचसी सुरेश, कांस्टेबल शखबीर और कांस्टेबल सचिन की टीम गठित की गई।

टीम ने लगातार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी, अपराधियों के रिकॉर्ड का विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस को सफलता मिली। 9 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर टीम अजमेर पहुंची और रणनीतिक तरीके से जाल बिछाकर हिमांशु नायक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी हिमांशु नायक 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है और ऑनलाइन फूड डिलीवरी रेस्टोरेंट में काम करता था। पूछताछ में उसने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहा। इस मामले में प्रयुक्त हथियार (चाकू) पहले ही बरामद किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल शेष आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।