पूर्वांचल में असलहों का खेल, STF ने तस्करों को दबोचा, हथियारों का जखीरा बरामद, बिहार से यूपी तक फैला नेटवर्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने गुरुवार को वाराणसी में अन्तर्राज्यीय असलहा तस्करी करने वाले दो तस्करों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से 4 अवैध पिस्टल (32 बोर), 7 मैगजीन, 3 मोबाइल फोन और एक टाटा जेस्ट कार बरामद की गई है। यह कार्रवाई वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के बावन बीघा रिंग रोड अंडरपास इलाके में की गई है। इस गिरोह का नेटवर्क बिहार से लेकर यूपी तक था।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे
  • दरअसल पूर्वांचल में अवैध हथियारों की आपूर्ति को लेकर एसटीएफ को लगातार इनपुट मिल रहे थे। इसके बाद एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी को खुफिया सूचना एकत्र करने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सक्रिय टीम को एक विश्वसनीय सूचना मिली कि मुंगेर का कुख्यात असलहा तस्कर गोविन्द साव का आदमी भोला साव, वाराणसी के स्थानीय तस्कर समर बहादुर सिंह को हथियार सौंपने आ रहा है।एसटीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बावन बीघा रिंग रोड अंडरपास पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी निवासी समर बहादुर सिंह उर्फ मोनू सिंह और बिहार निवासी भोला कुमार साव के रूप में हुई है।
पूर्वांचल में असलहों का खेल, STF ने तस्करों को दबोचा, हथियारों का जखीरा बरामद, बिहार से यूपी तक फैला नेटवर्क
पूर्वांचल में असलहों का खेल, STF ने तस्करों को दबोचा, हथियारों का जखीरा बरामद, बिहार से यूपी तक फैला नेटवर्क
ऐसे जुड़ा बिहार से यूपी तक का नेटवर्क
  • पूछताछ में सामने आया कि समर बहादुर सिंह पहले ट्रैवेल्स की कार चलाता था। इसी दौरान उसकी पहचान एक अन्य ड्राइवर राहुल सिंह से हुई, जिसने उसे मुंगेर के बड़े हथियार तस्कर गोविन्द साव से मिलवाया। इसके बाद समर ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी। गोविन्द साव पिस्टल 15 हजार रुपये में देता था, जिन्हें समर 40 से 50 हजार में यूपी और बिहारके सीमावर्ती इलाकों में बेचता था। गोविन्द साव द्वारा हथियार डिलीवरी के लिए भोला साव जैसे लोगों को 3 हजार रुपये प्रति चक्कर दिया जाता था। इसी क्रम में भोला साव 17 जुलाई को वाराणसी में समर बहादुर को हथियार सौंपने आया था।
एसटीएफ की सक्रियता रंग लाई
  • इस कार्रवाई में एसटीएफ को मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI)का भी सहयोग मिला है। संयुक्त खुफिया सूचना और त्वरित कार्रवाई से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिससे अन्तर्राज्यीय असलहा सप्लाई नेटवर्क की एक अहम कड़ी उजागर हुई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ वाराणसी के थाना लालपुर-पाण्डेयपुर में
    धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
काबुल से दिल्ली की हैरान कर देने वाली उड़ान, हवाई जहाज के व्हील वेल में छिपकर दिल्ली आ गया अफगानी किशोर

प्लेन के पहिए के पास बैठकर काबुल से दिल्ली पहुंचा 13 साल का लड़का,
  • जिंदा देख डॉक्टर भी हैरान… काबुल से एक 13 वर्षीय किशोर विमान के व्हील वेल में छिपकर दिल्ली पहुंचा जिससे सभी हैरान हैं। आव्रजन विभाग ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है… किशोर ईरान जाना चाहता था लेकिन गलती से दिल्ली आ गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे एयरपोर्ट में घुसा और व्हील वेल में छिप गया…
नई दिल्ली।
  • हैरान करने वाले एक मामले में अफगानिस्तान से एक 13 साल का किशोर विमान के व्हील वेल (विमान के पहिये का स्थान) में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। किशोर को आव्रजन विभाग ने अपनी हिरासत में रखा है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किशोर ईरान जाना चाहता था। गलती से दिल्ली आ रहे विमान के व्हील वेल में पहुंच गया। इमिग्रेशन विभाग किशोर को वापस काबुल भेजने की प्रक्रिया कर रही है।
काबुल से दिल्ली की हैरान कर देने वाली उड़ान, हवाई जहाज के व्हील वेल में छिपकर दिल्ली आ गया अफगानी किशोर
काबुल से दिल्ली की हैरान कर देने वाली उड़ान, हवाई जहाज के व्हील वेल में छिपकर दिल्ली आ गया अफगानी किशोर
एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक घटना रविवार की है।
  • रविवार सुबह करीब 10:20 बजे काबुल से अफगानिस्तानी विमानन कंपनी केएएम एयर की उड़ान संख्या आरक्यू 4401 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास एक किशोर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। कर्मचारियों ने किशोर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी।
  • जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और किशोर को हिरासत में ले लिया। किशोर से पूछताछ करने के बाद उसे इमिग्रेशन विभाग के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि अफगानिस्तान का रहने वाला किशोर ईरान जाना चाहता था।
वह गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया।
  • उसने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे अंदर घुस गया और फिर विमान के व्हील वेल में छिप गया। यात्रा के दौरान पहिए के अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद हो गया और वह उसी में चिपका रहा। अधिकारियों ने बताया कि किशोर ऐसी हालत में 94 मिनट तक उसमें रहा, जो काफी हैरान करने वाला है। 10 हजार फीट से ऊपर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, ऐसे में किशोर की मौत भी हो सकती थी।
  • फिलहाल किशोर इमिग्रेशन विभाग के हिरासत में है और अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किशोर को वापस अफगानिस्तान भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आजम खान को जेल से लाने गई 25 गाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 73500 रुपये का कटा चालान

सीतापुर: 

  • जेल में बंद सपा नेता आजम खान को लेने के लिए उनके बेटे 25 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। हालांकि पुलिस ने अब इन 25 वाहनों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने आजम खान को लेने पहुंची 25 गाड़ियों का पुलिस ने चालान किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने 25 गाड़ियों पर 73500 रुपये का चालान किया है। इन गाड़ियों पर नो पार्किंग के तहत चालान किया गया।

समर्थकों में अखिलेश यादव के लिए नाराजगी

  • आजम खान लंबे समय से जेल में बंद थे और उनके समर्थक सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराज थे क्योंकि उन्होंने ना इस मामले को बहुत तवज्जो दी और ना कोई ऐसा बयान, जो आजम को राहत पहुंचा सके। एक समय था जब आजम खान यूपी में सपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे। जब प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार थी तो आजम खान बहुत पावरफुल हुआ करते थे और उनकी तूती बोलती थी। लेकिन वक्त ने करवट लिया और यूपी में बीजेपी की सरकार आते ही आजम खान के दिन पलट गए और वह तमाम मुकदमों की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गए।
आजम खान को जेल से लाने गई 25 गाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 73500 रुपये का कटा चालान
आजम खान को जेल से लाने गई 25 गाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 73500 रुपये का कटा चालान

लंबे समय से जेल में आजम

  • आजम खान ने बहुत कोशिश की, लेकिन वह जेल से बाहर नहीं निकल पाए। एक तरफ उनके ऊपर दर्ज मुकदमों की संख्या बढ़ती रही और दूसरी तरफ उनके जेल में रहने के दिन भी बढ़ते गए। फिलहाल उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है लेकिन जानकार मानते हैं कि जेल से बाहर भी उनका जीवन पहले की तरह आसान नहीं होगा।

बसपा में जाने की अटकलें

  • अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि आजम खान सपा और अखिलेश यादव की बेरुखी से नाराज होकर बसपा ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती एक बड़े सम्मेलन का आयोजन कर रही हैं। इसी दिन आजम खान बसपा ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है। (इनपुट- मोहित मिश्रा)
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से लोग हुए बीमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई खबर

नई दिल्ली: 
  • नवरात्रि के पवित्र मौके पर दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने के बाद करीब 150-200 लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन को मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे इस बारे में जानकारी मिली।
  • पुलिस ने बताया कि प्रभावित लोग जहांगीरपुरी, महेंद्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से हैं। पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि सभी बीमारों की हालत स्थिर है और किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
सुबह-सुबह मिली लोगों के बीमार होने की खबर
  • दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह-सुबह जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि कई लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद उल्टी और बेचैनी की शिकायत कर रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल से संपर्क किया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेश यादव ने बताया कि
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से लोग हुए बीमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई खबर
नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से लोग हुए बीमार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आई खबर
  • करीब 150-200 लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जिन्हें उल्टी और बेचैनी की शिकायत थी। डॉ. यादव ने यह भी साफ किया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और कोई भी केस गंभीर नहीं है।
पुलिस और प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद फौरन एक्शन लिया। स्थानीय दुकानदारों, वेंडरों और लोगों को सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की बीट स्टाफ और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
  • साथ ही, इस मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है ताकि आगे की जांच और जरूरी कदम उठाए जा सकें। बता दें कि नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, पराठे और हलवा जैसी चीजें खाते हैं। कुट्टू का आटा (जिसे फलाहार आटा भी कहते हैं) व्रत में अनाज की जगह इस्तेमाल होता है क्योंकि यह हल्का और पौष्टिक होता है। यह पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
अब वो मुसीबत में है, UN के मंच पर ट्रंप के साथ हो गया खेला! दे दी धमकी, वीडियो वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा( UNGA) के 80वें सत्र में कुछ ऐसा हुआ, जिसने खूब सुर्खियां बटौरीं. ट्रंप जब भाषण देने आए तो उनके टेलीप्रॉम्प्टर ने काम करना बंद कर दिया. इसका जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस टेलीप्रॉम्प्टर को जो चला रहा है, अब वह मुसीबत में है. उनके इस अंदाज को देखकर सभा में बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. ट्रंप के भाषण का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि जब ट्रंप मंच पर पहुंचे और भाषण देने लगे, तभी उनका टेलीप्रॉम्टर काम करना बंद हो गया. टेलीप्रॉम्टर बंद होने के बाद ट्रंप ने इधर-उधर देखा और उसके बाद इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे इस स्पीच को टेलीप्रॉम्टर के बिना देने में कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि टेलीप्रॉम्टर काम नहीं कर रहा है, लेकिन जिसने भी इस टेलीप्रॉम्टर को चला रहा है, वह मुसीबत में है.”

अब वो मुसीबत में है, UN के मंच पर ट्रंप के साथ हो गया खेला! दे दी धमकी, वीडियो वायरल
अब वो मुसीबत में है, UN के मंच पर ट्रंप के साथ हो गया खेला! दे दी धमकी, वीडियो वायरल

उनकी इस बात को सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे. इससे पहले ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ कार्यक्रम में पहुंचे तो जिस एस्केलेटर से ऊपर जा रहे थे, वो अचानक से रुक गया. जिसके बाद उन्हें अपनी पत्नी के साथ सीढियों से जाना पड़ा.

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में खराब मिली चीजें- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि दो चीजें हैं, जो मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से मिली, पहला खराब एस्केलेटर और दूसरा खराब टेलीप्रॉम्टर. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. ट्रंप ने (UNGA) के अपने संबोधन के दौरान संयुक्त राष्ट्र के बारे में बहुत सारी शिकायतें की. इसमें उन्होंने न्ययॉर्क स्थित हेडक्वार्ट्स के रेनोवेशन का भी जिक्र किया. ट्रंप के इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

बाइक व हाइवा की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक की मौत, शादी का दावत खाकर लौटते वक्‍त हुआ हादसा

छपरा-रेवा मुख्यमार्ग पर भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर बाजार के समीप मंगलवार की देर रात बाइक एवं हाइवा ट्रक की टक्कर की घटना में गड़खा थाना क्षेत्र के तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भेल्दी थाना पुलिस ने मृतकों में से एक के जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान की। इसके बाद अन्य दो युवक की पहचान की गई। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के स्वजनों को सौंपा दिया गया।

मृतकों में ये युवक हैं शामिल
  • मृतकों की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के दक्षिण कदना गांव निवासी गणेश सिंह के पुत्र उत्तम कुमार एवं उनके पड़ोसी राम विचार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र निरज कुमार तथा कुदरबाधा गांव निवासी सतीश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रुप में की गई ।
बाइक व हाइवा की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक की मौत, शादी का दावत खाकर लौटते वक्‍त हुआ हादसा
बाइक व हाइवा की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक की मौत, शादी का दावत खाकर लौटते वक्‍त हुआ हादसा
शादी की पार्टी से वापस लौट रहे थे युवक
  • मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक बाइक से मकेर थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में किसी वैवाहिक समारोह में न्योता करने मंगलवार की शाम कदना से गए थे। रात में लौटने के दौरान लगभग 10 बजे शोभेपुर बाजार के समीप विपरित दिशा में जा रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने तीनों को कुचल दिया।
सड़क दुर्घटना में युवकों की मौत से गांवों में मातम
  • बाइक एवं हाइवा की टक्कर में कदना गांव के दो एवं कुदरबाधा गांव के एक युवक की मौत की घटना से इन दोनों गांव में मातत छाया है। मृतकों के घर स्वजनों के रोदन क्रंदन व कारुणिक विलाप से कोहराम मचा है। खबर सुनते ही रिश्तेदार एवं शुभचिंतक सुबह में ही पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक उत्तम व निरज के साथ ही आयुष के घर पर लाेगों की भीड़ जुट गई।
शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, विक्रांत मैसी भी बने बेस्ट एक्टर

71st National Film Awards 2025: 

भारत का प्रतिष्ठित और सबसे सम्मानित 71वां नेशनल अवॉर्ड 23 सितंबर यानी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ. इस बार कई फिल्मों और एक्टर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया. अवॉर्ड्स की घोषणा पहले ही अगस्त महीने में कर दी गई थी, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था. 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान को बड़ी जीत हासिल हुई है. 33 साल के करियर में शाहरुख को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. वहीं उनके साथ ही विक्रांत मैसी ने भी अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है. खास बात यह है कि विक्रांत शाहरुख खान के साथ अपना अवॉर्ड शेयर कर रहे हैं.

शाहरुख को मिला नेशनल अवॉर्ड, देशभर में जश्न

दिल्ली में 71वें नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. जहां बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. एक्टर को यह अवॉर्ड लेता देखकर उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.उनकी इस बड़ी जीत के बाद से ही देशभर में खुशी और जश्न का मौहाल है. वहीं, विक्रांत मैसी को भी पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई फिल्म ’12वीं फेल’ को दर्शकों से खूब तारीफें मिली थीं. जिसके लिए विक्रांत मैसी को सम्मान मिला है. वहीं, इस पिक्चर को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है.

शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, विक्रांत मैसी भी बने बेस्ट एक्टर
शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, विक्रांत मैसी भी बने बेस्ट एक्टर

दरअसल शाहरुख खान और विक्रांत मैसी इस अवॉर्ड को शेयर कर रहे हैं. ऐसे में दोनों एक्टर्स के साथ ही उनके परिवार वाले भी बेहद खुश हैं. जब नेशनल अवॉर्ड का ऐलान हुआ था, तभी से शाहरुख खान के फैन्स एक्साइटेड नजर आ रहे थे. वो इसी दिन का इंतजार 33 साल से कर रहे थे.

‘जवान’ और ’12वीं फेल’ ने कितने कमाए थे?

शाहरुख खान की ‘जवान’ को एटली ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने भारत से 640 करोड़ का कारोबार किया था. जबकि, दुनियाभर से 1160 करोड़ का बिजनेस कर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया था. वहीं ’12वीं’ फेल के लिए विक्रांत मैसी की खूब तारीफें हुईं. उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से सबको हैरान कर दिया था. महज 20-25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर से 70 करोड़ कमाए थे. अब इन दोनों फिल्मों के लिए एक्टर्स को सबसे बड़ा सम्मान मिला है.

बाढ़ राहत कार्य के लिए पंजाब किंग्स ने दान किए 30 लाख रुपये

बाढ़ राहत कार्य के लिए पंजाब किंग्स ने दान किए 30 लाख रुपये

बाढ़ राहत कार्य के लिए पंजाब किंग्स ने दान किए 30 लाख रुपये
बाढ़ राहत कार्य के लिए पंजाब किंग्स ने दान किए 30 लाख रुपये

इस साझेदारी के तहत,

  • फ्रेंचाइजी ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए फाउंडेशन के जमीनी प्रयासों को समर्थन देने हेतु 30 लाख रुपये दान किए हैं।यह दान विशेष रूप से उन परिवारों की सहायता के लिए है, जिन्होंने बाढ़ के कारण अपनी आजीविका खो दी है।
  • सामाजिक कार्यकर्ता सरबजीत सिंह बॉबी के नेतृत्व में यह फाउंडेशन इस धनराशि का उपयोग मंडी और कुल्लू जिले के प्रमुख क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए करेगा। प्रत्येक पात्र परिवार को पुनर्निर्माण प्रक्रिया में मदद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।इस दान का उपयोग एनजीओ की राहत गतिविधियों को नए क्षेत्रों तक विस्तारित करने और
  • हिमाचल प्रदेश के लोगों को सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास सेवाओं सहित आवश्यक सहयोग प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखने में किया जाएगा।
  • यह पहल संकटग्रस्त समुदायों की सहायता के लिए पंजाब किंग्स की व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
बाढ़ राहत कार्य के लिए पंजाब किंग्स ने दान किए 30 लाख रुपये
बाढ़ राहत कार्य के लिए पंजाब किंग्स ने दान किए 30 लाख रुपये
पंजाब किंग्स पहले भी पंजाब में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रही है।
  • उन्होंने हेमकुंट फाउंडेशन के साथ साझेदारी में 33.8 लाख रुपये का दान दिया था। इसके अलावा, टीम ने ‘टुगेदर फॉर पंजाब’ अभियान के तहत ग्लोबल सिख के सहयोग से केटो फंडरेजर के जरिए अब तक 31 लाख रुपये जुटाए हैं।
  • आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा था। इस टीम ने 14 में से 9 मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी।
  • क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों शिकस्त झेलने के बाद पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताबी मैच में जगह बनाई, जहां उसे आरसीबी के हाथों 6 रन से हार झेलनी पड़ी।
हापुड़ में व्यापार बंधु एवं जिला उद्योग बंधु की मासिक बैठक सम्पन्न औद्योगिक समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए निर्देश

दिनांक 22 सितम्बर 2025 को जिला हापुड़ के कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु एवं जिला उद्योग बंधु की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित की गई, जिसमें जनपद के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य जनपद हापुड़ में औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करना, व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा।

बैठक की शुरुआत में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों एवं संबंधित अधिकारियों का स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्य को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि सरकार व्यापार एवं उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में नियमित रूप से व्यापार बंधु और जिला उद्योग बंधु की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि उद्यमियों को आ रही समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जा सके और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में सबसे प्रमुख चर्चा का विषय औद्योगिक क्षेत्र एम.जी. रोड, हापुड़ में सड़क एवं नाला निर्माण से जुड़ी समस्याएं रहीं। श्री गौतम ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए वरिष्ठ प्रबंधक, यूपीसीडा को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों से संबंधित आंगणन भेजे गए हैं, उन पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करवाई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे की मजबूती और विकास के बिना औद्योगिक गतिविधियों को गति देना कठिन होगा। इसलिए इस दिशा में शीघ्र एवं ठोस कार्यवाही आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, बैठक में धीरखेड़ा क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाइयों की जल निकासी की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। इस समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभागसिंचाई विभाग तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की एक संयुक्त तकनीकी टीम गठित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि यह टीम तकनीकी सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि स्थायी समाधान की दिशा में कार्यवाही की जा सके।श्री हिमांशु गौतम ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यापार बंधु एवं जिला उद्योग बंधु की बैठकों में जो भी समस्याएं उठाई जाती हैं, उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बैठक से पूर्व सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत या समस्या बिना समाधान के न रहे।

हापुड़ में व्यापार बंधु एवं जिला उद्योग बंधु की मासिक बैठक सम्पन्न औद्योगिक समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए निर्देश
हापुड़ में व्यापार बंधु एवं जिला उद्योग बंधु की मासिक बैठक सम्पन्न औद्योगिक समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए निर्देश

बैठक में उपस्थित उपायुक्त उद्योगउप जिलाधिकारीपुलिस क्षेत्राधिकारीमुख्य अग्निशमन अधिकारीविद्युत विभाग एवं यूपीसीडा के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों पर प्रकाश डाला और उठाई गई समस्याओं के निराकरण हेतु अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय स्तर पर क्या-क्या कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में किन कदमों को उठाने की योजना है।

इस बैठक में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को स्पष्ट रूप से बैठक में प्रस्तुत किया। इनमें से कई सुझावों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संज्ञान में लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक का माहौल सकारात्मक एवं परिणामोन्मुखी रहा। जहां एक ओर अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान हेतु तत्परता दिखाई, वहीं दूसरी ओर उद्यमियों ने प्रशासन के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए सुझाव दिए कि इस प्रकार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित होती रहें ताकि सरकारी तंत्र और औद्योगिक इकाइयों के बीच संवाद बना रहे और समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर संभव हो सके।

अंत में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह आश्वासन दिया कि जनपद में व्यापार एवं उद्योग से संबंधित हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और उसके समाधान के लिए प्रशासन निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा भी की कि वे व्यापारियों एवं उद्यमियों से समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि जनपद हापुड़ औद्योगिक विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर रह सके।

इस प्रकार, यह बैठक न केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता थी, बल्कि व्यापारिक और औद्योगिक हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक गंभीरता और सक्रिय सहभागिता का सशक्त उदाहरण रही। बैठक से निकले निर्णयों के सफल क्रियान्वयन से निश्चित रूप से जनपद के उद्योगों को गति मिलेगी और व्यापारी वर्ग को राहत प्राप्त होगी।

जनपद हापुड़ में आपदा प्रबंधन का दमदार प्रदर्शन, मॉक ड्रिल से जागरूकता की नई पहल

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हापुड दिनांक:-19/09/2025
  • प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा जनपद हापुड़ का मॉक ड्रिल जनपद हापुड़ की समस्त तहसीलों में भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित मूक अभ्यास (ड्रिल) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करना, राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता को परखना तथा नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संचार करना था। इस आयोजन में राजस्व विभाग, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
  • अभ्यास के दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का अनुकरण कर यह आकलन किया गया कि किस प्रकार त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सकती है। कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने तथा अग्नि नियंत्रण की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। तहसील स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे उनकी आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि हो सके। यह मूक अभ्यास जनपद हापुड़ की आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है। ऐसे आयोजन न केवल प्रशासनिक तंत्र की तत्परता को बढ़ाते हैं, बल्कि आमजन में भी सुरक्षा के प्रति सजगता एवं जागरूकता उत्पन्न करते हैं।
जिलाधिकारी हापुड़
  • श्री अभिषेक पाण्डेय के कुशल निर्देशन में सभी संबंधित विभागों को पूर्व से सतर्क रहने एवं समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं सेना के अधिकारियों व जवानों द्वारा विभिन्न स्थलों पर डेमो प्रस्तुत किए गए, जिनमें आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्यिूशर के प्रयोग, सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया तथा चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन जनपद हापुड़ के नागरिकों एवं प्रशासनिक इकाइयों के लिए एक प्रेरणास्पद एवं शिक्षाप्रद अनुभव रहा, जो भविष्य में किसी भी आपदा से निपटने हेतु मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
तहसील-धौलाना
  • जनपद हापुड़ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं अन्य विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आज तहसील-धौलाना के सरस्वती मेडिकल कॉलेज परिसर में भूकंप आपदा से संबंधित मॉक ड्रिल एवं सुरक्षा प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य कालेज एवं विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ को आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं समन्वित प्रतिक्रिया हेतु प्रशिक्षित करना था।
  • मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप जैसी आपदा की स्थिति का वास्तविक अनुकरण किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को “ड्रॉप, कवर एंड होल्ड” की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। निर्धारित संकेत प्राप्त होते ही सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सुरक्षित निकासी मार्गों का पालन करते हुए खुले स्थान पर एकत्रित होकर आपदा प्रतिक्रिया प्रक्रिया का सफलतापूर्वक अभ्यास किया। खुले मैदान में प्राथमिक उपचार, अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग, सुरक्षित निकासी तथा आपदा के समय क्या करें और क्या न करें जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया गया।
जनपद हापुड़ में आपदा प्रबंधन का दमदार प्रदर्शन, मॉक ड्रिल से जागरूकता की नई पहल
जनपद हापुड़ में आपदा प्रबंधन का दमदार प्रदर्शन, मॉक ड्रिल से जागरूकता की नई पहल
तहसील-गढ़मुक्तेश्वर
  • तहसील-गढ़मुक्तेश्वर केे नोवेल अस्पताल परिसर में अग्निकांड आपदा से संबंधित मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ, चिकित्सा कर्मियों एवं सुरक्षा दल को आग लगने की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं समन्वित प्रतिक्रिया हेतु प्रशिक्षित करना था। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निकांड जैसी आपदा का वास्तविक अनुकरण किया गया, जिसमें अस्पताल के विभिन्न वार्डों से मरीजों को सुरक्षित निकासी मार्गों के माध्यम से खुले स्थान पर पहुँचाया गया। इस दौरान एक घायल व्यक्ति को फायर मैन लिफ्ट मैथड का प्रयोग कर अग्नि क्षेत्र से बाहर निकाला गया तथा अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, और आग लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया गया।
तहसील-हापुड़। अचानक से लीक होने लगा केमिकल का टैंकर-
  • तहसील-हापुड़ के मैरिनों इंडस्ट्रीज कंम्पनी के मुख्य द्वार से निकलने के कुछ ही देर बाद केमिकल का टैंकर लीक होने लगा और जिसके बाद सूचना मिलते ही आई0आर0एस0 एक्टिवेट करते हुए अग्रिम कार्यवाही की गयी। रासायनिक दुर्घटना से संबंधित मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। यह अभ्यास विशेष रूप से उस परिकल्पना पर आधारित था जिसमें एक 18-पहियों वाली भारी ट्रक या टैंकर से रासायनिक पदार्थ का रिसाव हो जाने की स्थिति उत्पन्न होती है।
  • मॉक ड्रिल के दौरान रासायनिक रिसाव की वास्तविक स्थिति का अनुकरण किया गया, जिसमें कंपनी परिसर के प्रवेश द्वार से निकलते ही टैंकर से रिसाव होते ही आपदा प्रतिक्रिया दल सक्रिय हुआ। तत्काल प्रभावित क्षेत्र को सील किया गया, कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर पहुँचाया गया तथा रिसाव नियंत्रण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
  • इस दौरान रासायनिक सुरक्षा उपकरणों, पीपीई किट, स्पिल कंट्रोल किट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का प्रयोग किया गया। आपदा प्रतिक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु स्थल पर इंसीडेंट कमांड पोस्ट की स्थापना की गई, जहाँ से समस्त गतिविधियों का समन्वय किया गया। साथ ही, आवश्यक संसाधनों एवं टीमों की तैनाती हेतु स्टेजिंग एरिया निर्धारित किया गया, जिससे त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। चिकित्सा सहायता के लिए एक मेडिकल पोस्ट भी स्थापित किया गया, जिसमें प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
तहसील-हापुड़।
  • रिक्टर पैमाने पर दर्ज हुए 6.03 की तीव्रता के भूकम्प के झटकों से हापुड़ स्थित एम एम प्लाजा बिल्डिंग में अचानक से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गयी बिल्डिंग में कार्य कर रहे लोगों ने जान बचाई और भागना शुरू कर दिया। इस दौराना मॉकड्रिल होने की खबर सुनकर लोगों के जान में जान आई। इस अभ्यास का उद्देश्य बहुमंजिला व्यावसायिक भवनों में भूमम्प के दौरान दुर्घटना एवं आग लगने की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
  • अभ्यास के दौरान निर्धारित समय पर फायर अलार्म बजाकर आपातकालीन स्थिति का संकेत दिया गया, जिसके पश्चात भवन के सभी फ्लोर से कर्मचारियों एवं आगंतुकों को सुरक्षित निकासी मार्गों से बाहर निकाला गया। प्रभारी अधिकारी आपदा द्वारा राहत बचाव हेतु सभी आईआरीटी टीम से समन्वय स्थापित कर लोगों को भवन से सुरक्षित निकाला गया।
    आपातकालीन चिकित्सा सहायता हेतु 20-बेड वाला फील्ड अस्पताल स्थापित किया गया, जिसमें प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार सेवाएं प्रदान की गईं।
  • गंभीर स्थिति में त्वरित चिकित्सा हस्तक्षेप हेतु एम्बुलेंस सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध रहीं, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल सहायता सुनिश्चित की जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान सभी विभागों के बीच त्वरित समन्वय और सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने हेतु वायरलेस संचार प्रणाली का भी प्रयोग किया गया। यह प्रणाली क्म्व्ब् ;क्पेजतपबज म्उमतहमदबल व्चमतंजपवद ब्मदजतमद्ध पर तैनात आपदा प्रबंधन विभाग हापुड़ की टीमों, चिकित्सा इकाई, पुलिस, अग्निशमन सेवा एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच निर्बाध संचार बनाए रखने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई।