दिल्ली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली: विवेक विहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

दिल्ली: विवेक विहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
दिल्ली: विवेक विहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से झिलमिल कॉलोनी से चोरी की गई एक काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। साथ ही, वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में होने वाली कई संभावित वाहन चोरी की घटनाओं को पुलिस ने नाकाम कर दिया है।  पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश (22) और अनूप कुमार (22) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के रहने वाले हैं। दरअसल, इलाके में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए विवेक विहार थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। यह टीम एसएचओ इंस्पेक्टर हरकेश गाबा के नेतृत्व में और एसीपी विवेक विहार मोहितर सिंह के पर्यवेक्षण में लगातार रात में गश्त और निगरानी कर रही थी। 28 फरवरी और 1 मार्च की दरम्यानी रात करीब 2 बजे पुलिस टीम को झिलमिल कॉलोनी में दो संदिग्ध युवक वाहनों के आसपास घूमते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों कांस्टेबल सुभाष कुमार और कांस्टेबल चिंटू ने दोनों को तुरंत रोककर पूछताछ की।

दिल्ली: विवेक विहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
दिल्ली: विवेक विहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की शक्ल आरोपियों से मेल खाती मिली। ये वही युवक थे जो कुछ दिन पहले झिलमिल कॉलोनी से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी की घटना में दिखाई दिए थे। तलाशी लेने पर आरोपियों के बैग से स्क्रूड्राइवर, वायर कटर और अन्य ऑटो लिफ्टिंग के औजार बरामद हुए। कड़ी पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की और बताया कि उन्होंने 23 फरवरी को झिलमिल कॉलोनी से काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी की थी। इस संबंध में ई-एफआईआर संख्या 04195/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(बी) में विवेक विहार थाने में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित भोपुरा इलाके में अनूप के घर पर छापा मारकर चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गरीब परिवार से आते हैं और 10वीं तक पढ़ाई की है। वे पहले भी वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों युवक नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत तथा आर्थिक तंगी के कारण दोपहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें बेच देते थे।

जमीन कब्जाने व दबंगई के मामलों में की जाए कड़ी कार्रवाई : योगी

जमीन कब्जाने व दबंगई के मामलों में की जाए कड़ी कार्रवाई : योगी

जमीन कब्जाने व दबंगई के मामलों में की जाए कड़ी कार्रवाई : योगी
जमीन कब्जाने व दबंगई के मामलों में की जाए कड़ी कार्रवाई : योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने आए लोगों को आश्वस्त किया कि वे बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं। सरकार उनको भरपूर आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को इलाज में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। होलिकोत्सव मनाने के लिए सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास जाकर, एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए।

जमीन कब्जाने व दबंगई के मामलों में की जाए कड़ी कार्रवाई : योगी
जमीन कब्जाने व दबंगई के मामलों में की जाए कड़ी कार्रवाई : योगी

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को भरोसा दिया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं, ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने किडनी की बीमारी में धन की कमी आड़े आने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। कार्ड न होने पर उन्होंने कहा कि इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद मिलेगी। अन्य कई लोग भी गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे।
सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी। जनता दर्शन में कुछ परिजनों के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने सभी को स्नेहिल आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दीं और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

लालसोट : आस्था और उल्लास के साथ 'राजाजी की होली' का भव्य दहन, उमड़ा जनसैलाब

लालसोट : आस्था और उल्लास के साथ ‘राजाजी की होली’ का भव्य दहन, उमड़ा जनसैलाब

लालसोट : आस्था और उल्लास के साथ 'राजाजी की होली' का भव्य दहन, उमड़ा जनसैलाब
लालसोट : आस्था और उल्लास के साथ ‘राजाजी की होली’ का भव्य दहन, उमड़ा जनसैलाब

लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर सोमवार रात भक्ति, परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के बस स्टैंड राजोली मोड़ पर स्थित, ‘राजाजी’ के नाम से विख्यात ऐतिहासिक होली का देर रात विधि-विधान के साथ दहन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। 

शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ दहन रात करीब डेढ़ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में वेद मंत्रों की गूंज के बीच होलिका दहन की प्रक्रिया संपन्न हुई। समाजसेवी सोनू बिनोरी, सी.एम. सुकारिया एवं कमलेश सैनी ने मुख्य यजमान के रूप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चना की। मंत्रों की पवित्र ध्वनि और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। जैसे ही अग्नि प्रज्वलित हुई, समूचा क्षेत्र “होली है…” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

लालसोट : आस्था और उल्लास के साथ 'राजाजी की होली' का भव्य दहन, उमड़ा जनसैलाब
लालसोट : आस्था और उल्लास के साथ ‘राजाजी की होली’ का भव्य दहन, उमड़ा जनसैलाब

सुख-समृद्धि की कामना
होलिका दहन के इस पावन दृश्य के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की मन्नतें मांगी। वहीं, युवाओं और बच्चों में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने जलती हुई होलिका में अपनी बुराइयों को त्यागने और मंगलकामनाओं का संकल्प लिया।
सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
उल्लेखनीय है कि राजाजी की होली लालसोट की वर्षों पुरानी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और आयोजकों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : घरेलू पाइप रिसाव से क्षति पर इंश्योरेंस कंपनी को देना होगा 3.86 लाख का मुआवजा

चंडीगढ़। बीमा दावों में ‘एक्सक्लूजन क्लॉज’ (अपवादों) की आड़ लेकर भुगतान से बचने वाली कंपनियों को चंडीगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कड़ा संदेश दिया है। आयोग ने लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड को आदेश दिया है कि वह सेक्टर-14 निवासी धीरज खन्ना को उनके घर में आंतरिक पाइप रिसाव से हुए नुकसान के लिए 3,86,259 रुपये का भुगतान करे। इसके साथ ही आयोग ने मानसिक पीड़ा के लिए 20,000 रुपये और कानूनी खर्च के रूप में 15,000 रुपये देने का भी निर्देश दिया है। अपीलकर्ता धीरज खन्ना ने आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस से होम लोन लेते समय लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस की ‘हाउस प्रोटेक्शन पॉलिसी’ ली थी। घर में शिफ्ट होने के कुछ समय बाद ही छिपी हुई प्लंबिंग पाइपों में रिसाव के कारण फर्श धंस गया और छत का पेंट व पीओपी उखड़ने लगा। सर्वेयर ने 4.15 लाख रुपये का नुकसान आंका, लेकिन बीमा कंपनी ने इसे ‘सीपेज’ (सीलन) बताते हुए दावा खारिज कर दिया। आयोग की कड़ी टिप्पणी: “सीपेज और रिसाव एक नहीं”
न्यायमूर्ति राज शेखर अत्री (अध्यक्ष) और श्री प्रीतिंदर सिंह (सदस्य) की पीठ ने जिला आयोग के पुराने फैसले को पलटते हुए कहा:
तकनीकी व्याख्या गलत: आंतरिक पाइप फटने या रिसाव को ‘सीलन’ बताकर दावा खारिज करना “अति-तकनीकी” और अनुचित है।
सबूत का बोझ कंपनी पर: यह साबित करना कंपनी का काम था कि नुकसान पॉलिसी के दायरे से बाहर है, जिसमें वह विफल रही।

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : घरेलू पाइप रिसाव से क्षति पर इंश्योरेंस कंपनी को देना होगा 3.86 लाख का मुआवजा
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : घरेलू पाइप रिसाव से क्षति पर इंश्योरेंस कंपनी को देना होगा 3.86 लाख का मुआवजा

दृश्य फटना जरूरी नहीं: पॉलिसी में यह कहीं नहीं लिखा कि पाइप का फटना बाहर से दिखना ही चाहिए। छिपी पाइपों का रिसाव भी कवरेज के दायरे में आता है।
चोरी का दावा हुआ खारिज
आयोग ने मुख्य दावे को मंजूर किया, लेकिन चोरी की एक अन्य घटना के दावे को खारिज कर दिया। आयोग ने पाया कि अपीलकर्ता ने पुलिस और बीमा कंपनी को घटना की सूचना देने में काफी देरी की थी, जिससे जांच प्रभावित हुई।
पॉलिसीधारकों के लिए क्यों अहम है यह फैसला?
सख्त व्याख्या: बीमा कंपनियां अपनी मर्जी से एक्सक्लूजन क्लॉज का दायरा नहीं बढ़ा सकतीं।
मनमानी कटौती पर रोक: आयोग ने सर्वेयर द्वारा की गई 30% की अतिरिक्त कटौती को ‘मनमाना’ बताते हुए रद्द कर दिया।
उपभोक्ता संरक्षण: यह आदेश उन लाखों लोगों के लिए नजीर है जिन्होंने होम लोन के साथ बंडल इंश्योरेंस लिया हुआ है।
लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस को आदेश की प्रति मिलने के 30 दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। देरी की स्थिति में कंपनी को 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा।

लालसोट : धुलंडी पर उड़ा गुलाल, झरंडा चौक पर महामूर्ख कवि सम्मेलन में चले हास्य-व्यंग्य के बाण

लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को रंगों का पर्व धुलंडी हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की गलियों और मोहल्लों में रंग-गुलाल की बौछार शुरू हो गई, जहाँ युवाओं और बच्चों की टोलियों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरा शहर सतरंगी छटा में डूबा नजर आया। 

तीखे व्यंग्य और हास्य से गुदगुदाया धुलंडी के विशेष अवसर पर शहर के ऐतिहासिक झरंडा चौक पर पारंपरिक ‘महामूर्ख कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने अपनी धारदार रचनाओं और चुटीले अंदाज़ से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। कवियों ने स्थानीय ज्वलंत मुद्दों, जनसमस्याओं और केंद्र व राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे कटाक्ष किए। हास्य और व्यंग्य की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए और पूरा चौक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

लालसोट : धुलंडी पर उड़ा गुलाल, झरंडा चौक पर महामूर्ख कवि सम्मेलन में चले हास्य-व्यंग्य के बाण
लालसोट : धुलंडी पर उड़ा गुलाल, झरंडा चौक पर महामूर्ख कवि सम्मेलन में चले हास्य-व्यंग्य के बाण

चंद्र ग्रहण का रहा प्रभाव
इस वर्ष चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण आयोजन में अन्य वर्षों की तुलना में भीड़ कुछ कम देखी गई, लेकिन उपस्थित जनसमूह के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। ज्योतिषीय गणनाओं के चलते कई लोग बुधवार को शुद्धिकरण के पश्चात पुनः धुलंडी का पर्व मनाएंगे।
गणमान्य जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें रमेश चंद्र मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, रामनारायण जंगम, दंगल समिति अध्यक्ष रामफूल सैनी, महेश पाराशर और बाबू लाल नापित प्रमुख थे।
लालसोट की इस जीवंत सांस्कृतिक परंपरा ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। प्रशासन और दंगल समिति के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जयपुर में ‘अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी’ के 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड से दो परिवार सुरक्षित बचाए

जयपुर। मंगलवार सुबह जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में स्थित 10-मंजिला अपार्टमेंट ‘अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी’ के 6वीं मंजिल के फ्लैट में अचानक आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि फ्लैट में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई के कारण किसी की जान नहीं गई। 

सूत्रों के अनुसार, आग मंगलवार सुबह 6:30 बजे के आसपास कमल के फ्लैट में लगी। पहले तो फ्लैट में धुआं और आग की छोटी-छोटी लपटें उठीं, लेकिन देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। फ्लैट के बाहर रहने वाले लोग तुरंत अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकले। अपार्टमेंट में करीब 200 लोग रहते हैं, जो अचानक उठी आग और धुएं से भयभीत हो गए। सुचना पर श्याम नगर थाना पुलिस ने तुरंत रेसिडेंसी गार्ड्स की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

जयपुर में ‘अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी’ के 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड से दो परिवार सुरक्षित बचाए
जयपुर में ‘अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी’ के 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड से दो परिवार सुरक्षित बचाए

आग लगने के बाद दो परिवार के कुल 8 सदस्य आग से बचने के लिए अपार्टमेंट की छत पर पहुंचे। इनमें 80 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। लिफ्ट जल जाने और धुएं के बढ़ने के कारण वे नीचे उतर नहीं पा रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड मंगवाई। पुलिसकर्मी कॉन्स्टेबल अंकित और मुखराम ने कड़ी मशक्कत के बाद 5वीं मंजिल तक पहुंचकर शीशे तोड़कर धुएं को बाहर निकाला और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर लाने में मदद की। इसके बाद सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
आग से कमल के फ्लैट में रखा सारा सामान जल गया, अनुमान है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ हे। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
SHO श्याम नगर, दलवीर सिंह ने कहा, “हमने रेजिडेंसी गार्ड्स और फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हाइड्रोलिक फायर बिग्रेड की सहायता से छत पर फंसे परिवार को भी बचाया गया। आग पर काबू पाने में आधे घंटे का समय लगा।

खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग

नई दिल्ली, । मध्य पूर्व में जारी स्थिति की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और समय-सारणी में बदलाव हो रहे हैं। खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं, जिसके चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने मेहमानों के लेने आए खुर्रम शाहजहां ने आईएएनएस से कहा कि मुझे कई मेहमानों का स्वागत करना था, इसलिए मैं हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर आया था। रिजर्वेशन काउंटर पर मुझे बताया गया कि फिलहाल कोई टिकट जारी नहीं किए जा रहे हैं। मुझे पता चला कि सुबह विमानों ने उड़ान भरी थी लेकिन वे भी वापस आ गईं । गल्फ कंट्री के लिए अभी कोई भी विमान उड़ान नहीं भर रहा है।

खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग
खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग

दुबई, दोहा, कुवैत, बहरीन के लिए कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो रही है। किसी के पास कोई कंन्फर्म डेट नहीं है कि कब तक स्थिति सामान्य होगी। उन्होंने कहा कि स्टॉफ ने बताया कि आज, कल या पांच तारीख के बाद से स्थिति नॉर्मल भी हो सकती है। कुछ यात्रियों को उड़ान कैंसिल होने के मैसेज आए हैं, लेकिन अभी रिजर्वेशन के लिए कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा है।
एक महिला यात्री ने आईएएनएस से कहा कि हमें डर था कि हमारी उड़ान रद्द हो सकती है। हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होने को लेकर काफी चिंता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष जल्द खत्म हो, हम तो यही कहते हैं कि जंग होनी ही नहीं चाहिए। महिला यात्री ने कहा कि नुकसान का तो छोड़ो, सबसे पहले इंसान की जिंदगी कीमती है।

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा था, जब पैसों की किल्लत की वजह से डांसर को गैंगस्टर की पार्टी में नाचना पड़ता था। इतना ही नहीं, डांसर स्टेज पर बदसलूकी का भी शिकार हुई थीं। सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ में दिख रही हैं, अपनी मजबूती दावेदारी के साथ वह लंबे समय से शो में टिकी हैं। अब डांसर ने शो में ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर उनके फैंस के भी होश उड़ गए। दरअसल, सपना ने बताया कि बिग बॉस मिलने से पहले उन्होंने कितने बुरे दिनों का सामना किया और एक समय ऐसा था कि पैसों की कमी की वजह से वह किसी भी तरह के शो करने के लिए तैयार थीं।
सपना ने शो में बीती यादों को याद कर बताया कि एक दिन इवेंट के लिए फोन आया और बिना कुछ जाने-पूछे हमने ‘हां’ कर दी। अगले दिन वहां पहुंचने पर टेबल पर हथियार ही हथियार रखे थे।

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार
जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

पूछने पर पता चला कि कोई गैंगस्टर जेल से छूटकर आया है तो उसकी खुशी में पार्टी रखी गई है। पहले तो उन्होंने गाने गाए, लेकिन तभी स्टेज पर आकर एक शख्स उन्हें ‘किस’ करके चला गया। सपना नाराज हुईं, लेकिन इतने सारे हथियार देखकर चुप थीं। फिर भी हिम्मत कर उन्होंने कहा कि वो डांस नहीं करेंगी, चाहे तो गोली मार दो।
सपना ने आगे बताया कि उनके मन में चल रहा था कि गोली सीधा सीने पर लगेगी, लेकिन मां ने सबकुछ संभाल लिया और मेरा हाथ पकड़कर सीधा बाहर ले गई। स्टेज से मैन गेट तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया था, क्योंकि लग रहा था कि अब तो गोली चलेगी। इसके साथ ही, उन्होंने जिक्र किया कि उनके ऊपर 35 केस चल रहे हैं, जिसमें भगदड़ और मारपीट शामिल हैं।
यह बात तो सभी जानते हैं कि सपना बागपत, बड़ोत, मथुरा और मेरठ जैसी जगहों पर बैन हैं। साल 2016 में बागपत में हुए उनके शो में जमकर बवाल हुआ था। बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए आयोजकों ने दर्शकों पर जमकर लाठियां बरसाई थीं और इस हंगामे में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

दिल्ली में एआई आधारित फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने एक विशेष ऑपरेशन में तीन सक्रिय चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है।  दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से चोरी की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद एंटी-बर्गलरी सेल को मामले की जांच सौंपी गई। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के निर्देश पर एंटी-बर्गलरी सेल ने जांच तेज की। इंस्पेक्टर विवेक मैंदोला के नेतृत्व में गठित टीम ने चोरी की तीन घटनास्थलों का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। तीनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध दिखाई दिए लेकिन स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। तीसरी घटना की फुटेज से एक आरोपी की साफ तस्वीर मिली।
पुलिस ने लेटेस्ट एआई-आधारित फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से संदिग्ध की पहचान अमन कुमार के रूप में की। इसके बाद उसकी गतिविधियों पर तकनीकी और मुखबिर के आधार पर निगरानी रखी गई। सूचना मिली कि अमन अपने साथियों के साथ अंबेडकर पार्क, उत्तम नगर आएगा। टीम पूरे इलाके में सादे कपड़े में तैनात हो गई और तीनों आरोपियों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। हालांकि उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन एंटी-बर्गलरी सेल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली में एआई आधारित फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एआई आधारित फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, चोरी के बर्तन और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजीव हरि नगर थाने में होमगार्ड के रूप में कार्यरत है, जबकि अमन और विशाल मजदूरी करते हैं। तीनों स्मैक के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। आरोपियों की पहचान राजीव (39), विशाल उर्फ चपटा (22) और अमन कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी दिन के समय चोरी करते थे ताकि रात में गश्त कर रही पुलिस से बच सकें।
जांच में पता चला कि अमन पहले भी दो चोरी के मामलों में शामिल रहा है। विकासपुरी में एक सुनार के पास दो जोड़ी सोने की बालियां, दो अंगूठियां और एक नाक की अंगूठी गिरवी रखने की बात भी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से चोरी के 14 मामलों का खुलासा हुआ है। मामले की आगे की जांच जारी है।
बता दें कि 31 जनवरी 2026 को महारानी एन्क्लेव, हस्तसाल निवासी श्रीमती पूनम रानी ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 7 से 13 फरवरी के बीच विद्या विहार और 16 फरवरी को नवादा गांव में भी दिन के समय चोरी की घटनाएं सामने आईं। इन मामलों में सोने के आभूषण, नकदी, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और अन्य घरेलू सामान चोरी हुए। सभी मामलों में ई-एफआईआर उत्तम नगर थाने में दर्ज की गई।

मोतिहारी के होटल में शराब पार्टी कर रहे स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क सहित छह गिरफ्तार

मोतिहारी । बिहार के पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी के एक बड़े होटल में रविवार रात चल रही शराब पार्टी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि होटल के अंदर कुछ रसूखदार शराब पार्टी कर रहे हैं।  बिहार के मोतिहारी के एक होटल में रविवार रात चल रही शराब पार्टी कर रहे सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि होटल में कुछ रसूखदार शराब पार्टी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के भीतर छापा मारा। पुलिस टीम जैसे ही कमरे में दाखिल हुई, वहां शराब की बोतलें, चखना और पार्टी का सामान सजा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर ही सदर अस्पताल के प्रधान लिपिक अर्पण कुमार दास, होटल संचालक और अन्य छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में कुल 80 हजार रुपये भी बरामद किए गए।

मोतिहारी के होटल में शराब पार्टी कर रहे स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क सहित छह गिरफ्तार
मोतिहारी के होटल में शराब पार्टी कर रहे स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क सहित छह गिरफ्तार

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि वहां से बड़ी रकम मिलने से इस बात की आशंका है कि शराब पार्टी में कोई बड़ी डील होने वाली थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। होटल मालिक और क्लर्क से बरामद रकम के स्रोत, कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। मोतिहारी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य होटल संचालकों और शराब के शौकीनों के बीच हड़कंप मच गया है।
प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और सरकारी पद पर बैठे लोग यदि इसे तोड़ेंगे, तो उन पर और भी कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप उन तक कैसे पहुंची थी। बता दें कि होली को लेकर मोतिहारी पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले महीने चलाए गए अभियान में 89 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 66 मामले दर्ज किए गए हैं।