झारखंड विधानसभा में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष का हंगामा

रांची, 
। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जबर्दस्त हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग करने लगे। 

हंगामे के दौरन सदन में स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो को स्पीकर ने मार्शल आउट करा दिया। हालांकि बाद में सदन में बनी सहमति के बाद उन्हें वापस बुला लिया गया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दुमका में मजदूर यूनियन नेताओं पर हुई गोलीबारी, रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ पुलिसकर्मियों की मारपीट और गिरिडीह में महिला दिवस के कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित बदसलूकी की घटना जिक्र किया।

झारखंड विधानसभा में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष का हंगामा
झारखंड विधानसभा में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष का हंगामा

मरांडी ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि यह ‘अबुआ सरकार’ (जनता की सरकार) नहीं, बल्कि पूरी तरह ‘बबुआ सरकार’ (अफसरों की सरकार) बन गई है, जहां अपराधी बेखौफ हैं और अधिकारी बेलगाम। उन्होंने इन मुद्दों पर सदन के अन्य कार्यों को रोककर विस्तृत चर्चा की मांग की। विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि यदि उनके पास कोई विशेष मामला है तो उसे सदन के पटल पर रखें, सरकार कार्रवाई के लिए तैयार है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सदन नियमों से चलता है और कार्यमंत्रणा समिति में तय विषयों पर ही चर्चा संभव है। बहस के दौरान सदन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सत्ता पक्ष के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और विधायक निर्मल महतो के बीच सीधी नोकझोंक शुरू हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तिवारी महतो को मार्शल आउट करने का निर्देश दे दिया, जिसके बाद उन्हें सदन से बाहर ले जाया गया। हालांकि, सदन की गरिमा को देखते हुए बाद में वित्त मंत्री के हस्तक्षेप और विपक्षी सदस्यों के अनुरोध पर उन्हें वापस सदन में बुला लिया गया। इस दौरान काफी देर तक पक्ष और विपक्ष के विधायक एक-दूसरे के आमने-सामने डटे रहे।

राजस्थान में आतंकी खौफ : पासपोर्ट दफ्तरों को 'गैस बम' से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राजस्थान में आतंकी खौफ : पासपोर्ट दफ्तरों को ‘गैस बम’ से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जयपुर/सीकर/जैसलमेर। राजस्थान के कई जिलों में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSK) को मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज ई-मेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि दोपहर 1 बजे कार्यालयों में ‘गैस बम ब्लास्ट’ किए जाएंगे। ई-मेल में आतंकी संगठन ISI का नाम लिखे होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। 

सीकर : यहाँ पासपोर्ट कार्यालय को धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से बम निरोधक दस्ते (BDDS) को विशेष रूप से बुलाया गया है। जैसलमेर : सीमावर्ती जिले में धमकी मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय पर ताला लगा दिया गया और पूरी बिल्डिंग को खाली करवाकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

राजस्थान में आतंकी खौफ : पासपोर्ट दफ्तरों को 'गैस बम' से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजस्थान में आतंकी खौफ : पासपोर्ट दफ्तरों को ‘गैस बम’ से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ : इन जिलों में भी इसी तरह के ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन कार्यालयों को बंद करवा दिया है और तकनीकी टीम मेल के सोर्स की जांच कर रही है।
सुरक्षा उपाय और जांच : धमकी मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस ने संबंधित इमारतों से स्टाफ और आम जनता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। शुरुआती जांच में इसे दहशत फैलाने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन ISI के नाम का जिक्र होने के कारण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और SOG भी मामले की निगरानी कर रही हैं।
आमजन के लिए अपील : प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। फिलहाल सभी प्रभावित पासपोर्ट कार्यालयों में काम रोक दिया गया है।

दौसा : मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; ई-मेल मिलते ही बाजार में मची अफरातफरी

दौसा। दौसा जिला मुख्यालय के व्यस्ततम बाजार में स्थित मुख्य डाकघर (Head Post Office) में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां संचालित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। ई-मेल मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया। 

जैसे ही दोपहर में धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिली, पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत कार्रवाई शुरू की: निकासी (Evacuation): डाकघर की पूरी बिल्डिंग को आनन-फानन में खाली करवा लिया गया। वहां मौजूद कर्मचारियों और आवेदकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सघन तलाशीउ: पुलिस की विशेष टीमों ने डाकघर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार में स्थित होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं।

दौसा : मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; ई-मेल मिलते ही बाजार में मची अफरातफरी
दौसा : मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; ई-मेल मिलते ही बाजार में मची अफरातफरी

घेराबंदी : सुरक्षा के लिहाज से कार्यालय के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है और आमजन की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विदित रहे कि आज दौसा के अलावा सीकर, जैसलमेर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। सभी जगहों पर आतंकी संगठन ISI के नाम से ‘गैस बम ब्लास्ट’ करने की बात कही गई है। दौसा पुलिस अब इस ई-मेल के तकनीकी पहलुओं और इसके मूल स्रोत (Source) की जांच कर रही है।
फिलहाल ऑफिस को खाली करा लिया गया है और बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच की जा रही है। शहर के मुख्य बाजार में इस घटना के बाद व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी डर और हड़कंप का माहौल है।

एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मौसम का पूर्वानुमान बताता है कि आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, हालांकि फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर बढ़ती गर्मी के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी चिंताजनक स्तर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में एक्यूआई ‘खराब’ से लेकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है, जबकि कुछ स्थानों पर यह रेड जोन की सीमा तक पहुंच चुका है।
दिल्ली के विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलीपुर में एक्यूआई 239, आनंद विहार में 277, अशोक विहार में 262 दर्ज किया गया है। वहीं आया नगर में एक्यूआई 180 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 174 रहा, जो अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है। इसके अलावा बवाना में एक्यूआई 283, बुराड़ी क्रॉसिंग में 239, चांदनी चौक में 292, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 243 तथा सीआरआरआई मथुरा रोड क्षेत्र में एक्यूआई 207 दर्ज किया गया है।

एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब
एनसीआर में बढ़ रही गर्मी, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ के करीब

नोएडा की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। यहां सेक्टर-125 में एक्यूआई 246, सेक्टर-62 में 184, सेक्टर-1 में 268 और सेक्टर-116 में 247 दर्ज किया गया है। इनमें से कई इलाके ‘खराब’ श्रेणी में बने हुए हैं। ग्रेटर नोएडा में स्थिति और ज्यादा चिंताजनक देखी जा रही है। नॉलेज पार्क-III में एक्यूआई 221 दर्ज किया गया है, जबकि नॉलेज पार्क-V में एक्यूआई 361 तक पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
गाजियाबाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदिरापुरम में एक्यूआई 257, लोनी में 282, वसुंधरा में 265 और संजय नगर में 301 दर्ज किया गया है। संजय नगर का एक्यूआई 300 के पार पहुंचने से यह क्षेत्र रेड जोन में शामिल हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव, धूल-कणों की बढ़ोतरी और वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण वायु गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि वायु गुणवत्ता में सुधार फिलहाल हवा की गति और मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। फिलहाल एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है।

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

रांची। 
झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार रात करीब दो अपराधियों ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टीटॉस रेस्टोरेंट के भीतर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष गोप के रूप में हुई है, जो रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था।  जा रहा है कि अपराधी रेस्टोरेंट मालिक राजकुमार गोप की हत्या के इरादे से पहुंचे थे। उन्हें 25 दिसंबर को गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ की रंगदारी के लिए धमकी दी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे प्रिंस खान का गिरोह हो सकता है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना को दो अपराधियों ने अंजाम दिया, जो बाइक से रात करीब 8.30 बजे रेस्टोरेंट पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक आरोपी बाइक स्टार्ट कर सड़क किनारे खड़ा रहा, जबकि दूसरा आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर घुस गया और वहां फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। इसी दौरान एक गोली मनीष गोप के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग होते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरातफरी मच गई।

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी
रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से बाहर निकला और बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी घायल मनीष गोप को राज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा, हटिया डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने जांच के दौरान वहां से गोली के तीन खोखे बरामद किए हैं। होटल सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, हालांकि देर रात तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली थी।
रेस्टोरेंट संचालक राज कुमार गोप ने आशंका जताई है कि हमलावर संभवतः उन्हें निशाना बनाने आए थे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 25 दिसंबर को प्रिंस खान के नाम पर उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय पुलिस से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की थी, जिसके बाद एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज किया गया था।
राज कुमार गोप के मुताबिक, रंगदारी की शिकायत के बाद उन्हें कुछ समय के लिए पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी, लेकिन बाद में बॉडीगार्ड वापस ले लिया गया। उनका कहना है कि रंगदारी मांगने के बाद से उन्हें लगातार धमकी भरे फोटो और वीडियो भी भेजे जाते रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और रंगदारी के एंगल से भी घटना को जोड़कर देखा जा रहा है।

जोधपुर : घोड़ों का चौक में सर्राफा दुकान पर चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जोधपुर। शहर के भीतरी इलाके घोड़ों का चौक में स्थित एक सोना-चांदी की दुकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों और निवासियों में हड़कंप मच गया है। 

पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुकान का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात चोरों ने दुकान के सुरक्षा इंतजामों को धता बताते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब दुकान के भीतर और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के मार्ग और उनकी पहचान का सुराग मिल सके।

जोधपुर : घोड़ों का चौक में सर्राफा दुकान पर चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
जोधपुर : घोड़ों का चौक में सर्राफा दुकान पर चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

नुकसान का आकलन जारी
चोरी गए सोने-चांदी के गहनों और नकदी की सही मात्रा के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दुकानदार मिलकर स्टॉक का मिलान कर रहे हैं, जिसके बाद ही कुल नुकसान का सटीक आकलन हो सकेगा।
इलाके में भारी भीड़
भीतरी शहर के प्रमुख सर्राफा बाजार में चोरी की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत

दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत

दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत
दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत

नई दिल्ली, । बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नांगलोई–नजफगढ़ रोड पर थाना निहाल विहार क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर गांव मोड़ के पास डीटीसी की एक बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।  डीटीसी बस तेज रफ्तार में आ रही थी। इस दौरान बस ने पहले एक स्कूटर सवार युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बस आगे बढ़ते हुए एक ई-रिक्शा और सड़क किनारे मौजूद कुछ लोगों को भी अपनी चपेट में लेती चली गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी और गुस्से में बस में आग भी लगा दी।

दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत
दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत

स्थिति को काबू में करने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी विक्रम सिंह और ज्वाइंट सीपी जतिन नरवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीम को जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ और बस चालक की क्या भूमिका रही।
फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बन गई थी, लेकिन फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जोधपुर : अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट, बिश्नोई महासभा अध्यक्ष पर 'थप्पड़बाजी' का आरोप, वीडियो वायरल

जोधपुर : अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट, बिश्नोई महासभा अध्यक्ष पर ‘थप्पड़बाजी’ का आरोप, वीडियो वायरल

जोधपुर। मेडी प्लस अस्पताल में मरीज की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। अस्पताल परिसर में ड्यूटी कर रहे हेल्थकेयर स्टाफ के साथ मारपीट और अभद्रता की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने अस्पताल के इमरजेंसी (EMR) वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की और उन्हें थप्पड़ जड़े।  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर मारपीट और हंगामा होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और नर्सिंग संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्टाफ का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात हेल्थकेयर वर्कर्स के साथ इस तरह की हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जोधपुर : अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट, बिश्नोई महासभा अध्यक्ष पर 'थप्पड़बाजी' का आरोप, वीडियो वायरल
जोधपुर : अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट, बिश्नोई महासभा अध्यक्ष पर ‘थप्पड़बाजी’ का आरोप, वीडियो वायरल

हेल्थकेयर स्टाफ में रोष
अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उनका कहना है कि एक तरफ जहाँ वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन पर इस तरह के हमले किए जा रहे हैं। स्टाफ ने प्रशासन से मांग की है कि कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
तनावपूर्ण स्थिति
उल्लेखनीय है कि एक ओर बिश्नोई समाज के लोग देवेंद्र बुढ़िया पर हुए कथित हमले को लेकर धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर नर्सिंग स्टाफ के साथ हुई इस मारपीट ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

नागौर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चप्पा-चप्पा खंगाला गया

नागौर,। राजस्थान के नागौर कोर्ट को बम धमकी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे परिसर को खाली करवा कर जांच शुरू कर दी। कोर्ट परिसर में तकनीक और डॉग स्क्वाड की मदद से हर एरिया की जांच की जा रही है ताकि जान और संपत्ति पर खतरा कम से कम हो।  पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल कहां से आया, इसकी भी पुष्टि की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ईमेल सीधे कोर्ट में आया था और उसके बाद बाकी कोर्ट को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, धमकियां ज्यादातर ईमेल के जरिए आ रही हैं और अभी तक उनका सोर्स पता नहीं चल पाया है। कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला कि धमकी कहां से आ रही है और क्यों दी जा रही है। जब भी ऐसे थ्रेट्स आते हैं तो पूरी सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा जाता है। ऐसे में हमारा फोकस यही रहता है कि अगर थ्रेट एक्टिव भी हो जाए तो नुकसान को मिनिमम किया जा सके।

नागौर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चप्पा-चप्पा खंगाला गया
नागौर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चप्पा-चप्पा खंगाला गया

एक वकील ने बताया कि धमकियों का सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा है। यह दूसरी बार है जब नागौर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस दौरान कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित हुई है और जमानत और अन्य मामलों में देरी हुई है। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स कोर्ट परिसर में हर गतिविधि पर नजर रख रही है।
उनका कहना है कि असली चुनौती है इस धमकी के सोर्स का पता लगाना। सरकार और संबंधित एजेंसियों को चाहिए कि मेल का सोर्स जल्दी से जल्दी पता करे। पिछले कुछ समय में ऐसी धमकियां जोधपुर, जयपुर, बीकानेर में भी मिली हैं। ऐसी धमकियों से कोर्ट और प्रशासन पर बहुत असर पड़ रहा है।
पुलिस और कोर्ट स्टाफ पूरी मेहनत कर रहे हैं कि सुरक्षा में कोई कमी न आए और प्रशासनिक काम प्रभावित न हो, लेकिन बिना सोर्स का पता चले, ये धमकियां लगातार चिंता का कारण बन रही हैं। वकील और कोर्ट स्टाफ का कहना है कि प्रशासन और एजेंसियों को मिलकर इस सोर्स की पहचान करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी धमकियों से बचा जा सके।

वजीराबाद रोड पर चार बदमाश कैश से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

खास खबर। नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में शनिवार देर शाम चार बदमाश एक व्यक्ति से पैसे लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस स्टेशन खजूरी खास को मुख्य वजीराबाद रोड पर लूट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता अविनाश (27) ने तहरीर में बताया है कि वह ओल्ड सीलमपुर, चांदनी चौक क्षेत्र में एक स्क्रैप डीलर के पास कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है। वह अपनी स्कूटी पर विभिन्न जगहों से कलेक्ट किया गया कैश लेकर जा रहा था। जब वह मेन वजीराबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के पास पहुंचा, तभी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया।

वजीराबाद रोड पर चार बदमाश कैश से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
वजीराबाद रोड पर चार बदमाश कैश से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसे घेर लिया और धमकाकर उसके पास मौजूद कैश से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में पुलिस स्टेशन खजूरी खास में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ में कुछ सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही वह जिस बाइक से आई थी, उसके बारे में भी कुछ जानकारी मिली है।