बलिया में पुलिस और गो तस्कर में मुठभेड़, 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घायल

बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया में गुरुवार देर रात पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी गो तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि यह मुठभेड़ देर रात नरही थाना क्षेत्र के कारो रोड के पास हुई। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया है। घायल तस्कर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी के सही हो जाने के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद गुरुवार रात के समय संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस ने एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, लेकिन व्यक्ति ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और जैसे ही संदिग्ध ने खुद को घिरा हुआ पाया, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के दाहिने पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया।

बलिया में पुलिस और गो तस्कर में मुठभेड़, 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घायल
बलिया में पुलिस और गो तस्कर में मुठभेड़, 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घायल

घायल व्यक्ति की पहचान नरही थाना क्षेत्र का निवासी फजल के रूप में हुई। फजल के खिलाफ गो तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं और वह 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कृपा शंकर ने कहा कि फजल गो तस्करी में लिप्त था और उसकी तलाश लंबे समय से जारी थी। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य साथी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इससे पहले भी नवंबर में बलिया के नरही थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात गो तस्कर घायल हो गया था। आरोपी की पहचान अजय पत्थरकट्टा के रूप में हुई थी। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस और गो तस्करी से जुड़े अन्य सामान बरामद किए हैं। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया।

कश्मीर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, फरार महिला तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती और मुहिम को जारी रखते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कश्मीर ने एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रही महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस नोट में इस कार्रवाई की जानकारी दी गई। प्रेस नोट में कहा गया कि गिरफ्तार की गई तस्कर की पहचान तमन्ना अशरफ पुत्री मोहम्मद अशरफ, निवासी बटमालू श्रीनगर के रूप में हुई है। वह एफआईआर नंबर 10/2023 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित थी, जो एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जम्मू में दर्ज किया गया था। टास्क फोर्स ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला तस्कर पिछले तीन सालों से लगातार अलग-अलग राज्यों में छिपती फिर रही थी। जांच में सामने आया है कि तमन्ना अशरफ सात किलोग्राम से अधिक चरस की तस्करी में शामिल थी, जिसे कूरियर सेवाओं के माध्यम से मुंबई भेजा जा रहा था।
इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद से ही वह कानून की पकड़ से दूर थी और लगातार ठिकाने बदल रही थी।

कश्मीर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, फरार महिला तस्कर गिरफ्तार
कश्मीर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, फरार महिला तस्कर गिरफ्तार

हालांकि, एएनटीएफ जम्मू-कश्मीर की सतत निगरानी, मजबूत खुफिया सूचना और रणनीतिक योजना के चलते उसे गुरुवार को उसके ही निवास स्थान बटमालू, श्रीनगर से दबोच लिया गया। बेहद सतर्कता और गोपनीय तरीके से इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
प्रेस नोट में आगे कहा गया कि जम्मू-कश्मीर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अथक प्रयासों और इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन से यह गिरफ्तारी सफल हुई, जो नारकोटिक्स अपराधों को रोकने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
बता दें कि सुरक्षा बल आतंकवाद के समर्थन तंत्र को खत्म करने के लिए आतंकवादियों, उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा बलों की निगरानी में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले, ड्रग पेडलर और हवाला रैकेट में शामिल लोग भी हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इन गैरकानूनी गतिविधियों से प्राप्त धन का इस्तेमाल अंततः जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। अदालती आदेशों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी और गैरकानूनी वित्तीय गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर रही है।

नववर्ष के पहले दिन बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित

नववर्ष के पहले दिन बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित

नववर्ष के पहले दिन बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित
नववर्ष के पहले दिन बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित

बयाना। नववर्ष के पहले ही दिन गुरुवार सुबह से क्षेत्र में हल्की–हल्की बारिश का दौर जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को जबरदस्त ठंड का एहसास हुआ। दिन का अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस तक रहा, वहीं रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में घना कोहरा छाए रहने के साथ सर्दी और बढ़ सकती है।
बारिश और ठंड का असर बयाना के बाजारों पर भी देखने को मिला। गुरुवार, एक जनवरी को दिनभर बाजार सुनसान नजर आए। लोग ठंड और बारिश के कारण खरीदारी के लिए घरों से बाहर नहीं निकले।

नववर्ष के पहले दिन बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित
नववर्ष के पहले दिन बारिश ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित

हल्की बारिश से पूरे बाजार क्षेत्र में कीचड़ फैल गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। इस मौसम का प्रभाव पशु, पक्षियों और मवेशियों पर भी पड़ा है। ठंड और नमी के कारण पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।
बढ़ती सर्दी का असर आमजन की सेहत पर भी दिख रहा है। अस्पतालों और चिकित्सकों के अनुसार सर्दी के कारण लोगों में जुकाम, खांसी और अन्य शीतजन्य समस्याएं बढ़ रही हैं। चिकित्सकों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

नोएडा: वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

नोएडा: वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

नोएडा: वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
नोएडा: वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

नोएडा । नोएडा के थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की कुल 9 मोटरसाइकिलें और एक कटी हुई मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2025 को एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-123 नोएडा क्षेत्र से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फूल सिंह उर्फ मोनू पुत्र कैलाश, राजेन्द्र उर्फ छोटे पुत्र कुंवरपाल और राजपाल उर्फ भोला पुत्र ज्ञानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्त नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय रूप से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त पहले नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में रेकी करते थे। मौका मिलने पर मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद या तो पूरी मोटरसाइकिल ग्राहक की मांग के अनुसार बेच दी जाती थी या फिर उसे काटकर उसके पार्ट्स अलग-अलग कर दिए जाते थे।

नोएडा: वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
नोएडा: वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, यह चोरी की गई मोटरसाइकिलें और उनके पार्ट्स मुख्य रूप से जिला बदायूं में ले जाकर बेचे जाते थे। चोरी से मिलने वाली रकम को अभियुक्त आपस में बराबर-बराबर बांटकर खर्च कर लेते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फूल सिंह उर्फ मोनू (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी ग्राम सिहोरा, थाना जुनावई, जिला सम्भल काे रूप में हुई है, जबकि वर्तमान में वह ग्राम बबराला, थाना बबराला, जिला सम्भल में रह रहा था। दूसरा आरोपी राजेन्द्र उर्फ छोटे (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-03, नई कॉलोनी दहगवां, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं है, और तीसरा आरोपी राजपाल उर्फ भोला (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, नई बस्ती दहगवां, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। थाना सेक्टर-113 और थाना फेस-3 नोएडा में इनके विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मामले पंजीकृत हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से और उनकी निशानदेही पर कुल 10 वाहनों/पार्ट्स की बरामदगी की है, जिनमें एक कटी हुई मोटरसाइकिल के पार्ट्स और 9 अलग-अलग मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर, हीरो स्प्लेंडर प्लस, हीरो स्प्लेंडर प्रो, बजाज डिस्कवर और पल्सर जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के थे, जबकि कुछ के इंजन या अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स निकाले जा चुके थे।

गुजरात : 16 साल पुराने बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में सीबीआई कोर्ट ने तीन आरोपियों को 3 साल की सजा सुनाई

अहमदाबाद। सीबीआई की विशेष अदालत ने विजया बैंक (अब बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय) के एक हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में तीन निजी व्यक्तियों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को तीन साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सीबीआई कोर्ट ने हर आरोपी पर 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सजा 30 दिसंबर 2025 को सुनाई गई, जबकि सीबीआई ने 31 दिसंबर को इसकी आधिकारिक जानकारी जारी की। दोषी ठहराए गए आरोपियों के नाम बालमुकुंद मिठाईलाल दुबे, धर्मेश जे. धैर्य और अल्पेश अश्विनभाई ठक्कर हैं। मुख्य आरोपी जयेश केशुभाई प्रजापति जांच शुरू होने के बाद से फरार है, इसलिए उसके खिलाफ मामला अलग रखा गया है। सीबीआई ने यह मामला 15 दिसंबर 2009 को दर्ज किया था। आरोप था कि जयेश प्रजापति ने अज्ञात विजया बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलकर मार्च 2004 में झूठी और जाली सैलरी डिटेल्स तथा नौकरी संबंधी दस्तावेजों के आधार पर 4,78,000 रुपए का हाउसिंग लोन लिया था। लोन जलविहार सोसाइटी में फ्लैट खरीदने के लिए लिया गया था, लेकिन इसमें भी फर्जी दस्तावेज जमा किए गए।

गुजरात : 16 साल पुराने बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में सीबीआई कोर्ट ने तीन आरोपियों को 3 साल की सजा सुनाई
गुजरात : 16 साल पुराने बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में सीबीआई कोर्ट ने तीन आरोपियों को 3 साल की सजा सुनाई

जांच में सामने आया कि जयेश प्रजापति के साथ मिलकर अल्पेश ठक्कर, बालमुकुंद दुबे और धर्मेश धैर्य ने झूठे और जाली दस्तावेज तैयार किए। इन दस्तावेजों को असली दिखाकर बैंक को धोखा दिया गया। इसके अलावा फर्जी बैंक खाते खोलकर पूरी राशि निकाल ली गई। लोन खाते में बकाया राशि (बिना चुकाई गई किस्तें और ब्याज सहित) लगभग 7,85,109 रुपए पहुंच गई, जिससे विजया बैंक को इतने का गलत नुकसान हुआ। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 31 दिसंबर 2010 को चार्जशीट दाखिल की। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी पाया।
यह मामला बैंक धोखाधड़ी के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई का उदाहरण है, जहां पुराने मामलों में भी न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है। सीबीआई के अनुसार, ऐसे मामलों में फर्जी दस्तावेजों और साजिश के जरिए बैंक को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस सजा से बैंकिंग क्षेत्र में पारदर्शिता और सतर्कता बढ़ाने का संदेश मिलता है

इंस्टाग्राम पर एक्स-गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने पर शख्स की हत्या, लड़की का भाई और मंगेतर गिरफ्तार

चिक्कमगलुरु। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के तारिकेरे तालुक में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे थे। लड़की की शादी अब किसी दूसरे लड़के से तय हो चुकी थी। मृतक की पहचान तारिकेरे के पास उडेवा गांव के रहने वाले मंजूनाथ (21) के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों में लड़की का भाई, उसका मंगेतर वेणु और उनके दोस्त अप्पू और मंजू शामिल हैं। बुधवार रात को अट्टिगनालु गांव के फ्लाईओवर के पास मंजूनाथ पर चाकू से हमला किया गया था और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मंजूनाथ और महिला पहले रिलेशनशिप में थे, जिसे बाद में महिला ने खत्म कर दिया था। हाल ही में उसकी सगाई वेणु से हुई थी। हालांकि, बार-बार चेतावनी देने के बावजूद मंजूनाथ कथित तौर पर उसे व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजता रहा।

इंस्टाग्राम पर एक्स-गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने पर शख्स की हत्या, लड़की का भाई और मंगेतर गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर एक्स-गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने पर शख्स की हत्या, लड़की का भाई और मंगेतर गिरफ्तार

हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर महिला को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो और मैसेज पोस्ट किया था। यह देखकर महिला का परिवार परेशान हो गया और उसके मंगेतर वेणु ने कथित तौर पर परिवार से इस बारे में सवाल किया।
बुधवार रात को महिला के भाई ने कथित तौर पर मंजूनाथ को एक फ्लाईओवर पर बुलाया और अपनी बहन को मैसेज भेजने के बारे में उससे सवाल किया। बताया जाता है कि वेणु ने मंजूनाथ से पूछा कि क्या वह आगे आकर परिवार से बात करना चाहता है और उससे शादी करना चाहता है। पुलिस ने बताया कि बहस झगड़े में बदल गई, जिसके दौरान लड़की के भाई ने गुस्से में आकर मंजूनाथ पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल हालत में मंजूनाथ को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तारिकेरे पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले, 9 जून, 2025 को बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने अपनी 36 साल की शादीशुदा प्रेमिका को चाकू मारकर मार डाला था, क्योंकि पति को शक होने के बाद वह उससे अक्सर मिल नहीं पा रही थी।

ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक-3 में मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक-3 में मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक-3 में मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक-3 में मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्धनगर जिले में नववर्ष के मौके पर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना ईकोटेक-3 पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 1 जनवरी 2026 को थाना ईकोटेक-3 पुलिस टीम कुलेसरा से लखनावली की ओर जाने वाले पुस्ता रोड के आसपास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और तेज गति से सैनिक विहार सुत्याना की दिशा में भागने लगा। भागने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक-3 में मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक-3 में मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू में ले लिया। घायल बदमाश की पहचान इमरान पुत्र मतलूब निवासी ग्राम जपनापुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
वर्तमान में वह थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में राहुल के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन, लोहे की छेनीनुमा रॉड और चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त इमरान शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ थाना ईकोटेक-3 में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल छह मुकदमे शामिल हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह हाल के दिनों में किन वारदातों में शामिल रहा है।

बीजापुर में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम, बालिकाओं को मिला सेनेटरी किट और करियर मार्गदर्शन

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महिलाओं, युवतियों एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। सीआरपीएफ की कमांडेंट कमल सिसोदिया के नेतृत्व में बीजापुर स्थित बालिका बाल गृह में स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा भविष्य निर्माण एवं प्रगति से संबंधित जागरूकता एवं अवचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के पिछड़े एवं जनजातीय वर्ग की महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान कमल सिसोदिया ने महिलाओं एवं युवतियों के लिए सेनेटरी पैड का वितरण किया। उन्होंने बताया कि महिला स्वास्थ्य की अनदेखी समाज के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधा है। मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सेनेटरी पैड का नियमित उपयोग न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि इससे आत्मविश्वास और स्वाभिमान भी बढ़ता है।
कई महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने जीवन के लिए उपयोगी बताया। इसके साथ ही कार्यक्रम में छोटी बालिकाओं एवं बालकों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई सफाई किट का भी वितरण किया गया। इन किट्स में साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, तौलिया एवं अन्य स्वच्छता से संबंधित सामग्री शामिल थी। बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सिसोदिया ने कहा कि बचपन से ही स्वच्छता की आदतें डालने से बीमारियों से बचाव होता है और स्वस्थ समाज की नींव मजबूत होती है।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू बाल गृह की बालिकाओं के लिए आयोजित कैरियर मार्गदर्शन सत्र रहा। इस दौरान कमल सिसोदिया ने बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि आज की बालिकाएं यदि सही मार्गदर्शन और अवसर प्राप्त करें तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। उन्होंने पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बलों सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बीजापुर में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम, बालिकाओं को मिला सेनेटरी किट और करियर मार्गदर्शन
बीजापुर में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम, बालिकाओं को मिला सेनेटरी किट और करियर मार्गदर्शन

महिला स्वास्थ्य एवं विकास पर विशेष जोर देते हुए कमांडेंट सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं को केवल परिवार तक सीमित न रखकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन ही महिला सशक्तीकरण की असली कुंजी है। उन्होंने महिलाओं को स्वयं के निर्णय लेने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि कमल सिसोदिया लंबे समय से महिला स्वावलंबन, बाल विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे देश के विभिन्न पिछड़े और दूरस्थ इलाकों में जाकर इस प्रकार के जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित करती रही हैं। उत्तर-पूर्व भारत, मध्य भारत तथा जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील और दूरदराज क्षेत्रों में उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनेक मार्गदर्शन एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिससे हजारों महिलाओं को लाभ मिला है।
इसी क्रम में बीजापुर, छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने यहां के जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं, युवतियों एवं बालिकाओं के विकास हेतु इस विशेष कार्यक्रम में भागीदारी की। उनके इस स्वप्रेरित प्रयास ने न केवल बाल गृह की बालिकाओं को प्रेरित किया, बल्कि स्थानीय महिलाओं के बीच भी सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इसे अपने जीवन में बदलाव लाने वाला कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में बाल गृह प्रबंधन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने कमल सिसोदिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण हैं। बीजापुर जैसे पिछड़े एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस तरह की पहल महिलाओं और बालिकाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और स्वावलंबन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

नए साल के जश्न से पहले जयपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

नए साल के जश्न से पहले जयपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

नए साल के जश्न से पहले जयपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
नए साल के जश्न से पहले जयपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

जयपुर । जयपुर में बुधवार को होटलों, रेस्टोरेंट, क्लबों और फार्महाउस में बड़े पैमाने पर नए साल की पूर्व संध्या के जश्न को देखते हुए, जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सड़क सुरक्षा और सुचारू ट्रैफिक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बताया कि नए साल की शाम को, खासकर युवा ड्राइवरों में, शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के लापरवाही से गाड़ी चलाने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं, जिससे अक्सर गंभीर दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम होता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, शहर भर में खास जगहों पर ब्रेथ एनालाइजर से लैस स्पेशल टीमें तैनात की जाएंगी। शराब के नशे में गाड़ी चलाते पाए जाने वाले ड्राइवरों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश करेगी। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और टैक्सी का इस्तेमाल करें या किसी ऐसे ड्राइवर को साथ रखें, जिसने शराब न पी हो।

नए साल के जश्न से पहले जयपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
नए साल के जश्न से पहले जयपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़े गए ड्राइवरों को राजस्थान पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किया जा सकता है। ड्राइवरों को निर्देश दिया गया है कि वे गाड़ी का बूट खुला न रखें, किसी को भी बूट के अंदर न बैठने दें और गाड़ी चलाते समय तेज म्यूजिक न बजाएं।
नए साल की शाम के कार्यक्रम के आयोजकों और आने वालों को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया है कि गाड़ियां सिर्फ तय पार्किंग में ही पार्क की जाएं।
ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए, न्यू गेट सर्कल और रामनिवास बाग सर्कल सहित मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल सुबह 2.00 बजे तक चालू रहेंगे। भारी ट्रैफिक के दबाव की आशंका के कारण, शहर में भारी वाहनों की एंट्री को जरूरत पड़ने पर सुबह 2.00 बजे तक प्रतिबंधित किया जा सकता है। अगर ट्रैफिक जाम बढ़ता है, तो गौरव टावर इलाके के आसपास वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जा सकता है।
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने 27 दिसंबर से चारदीवारी और आमेर इलाकों में खास ट्रैफिक इंतजाम लागू किए हैं, जो 4 जनवरी तक जारी रहेंगे। 27 दिसंबर से 4 जनवरी तक चारदीवारी और आमेर इलाकों में ई-रिक्शा और गैर-कानूनी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, इमरजेंसी वाहनों को इससे छूट दी गई है।

हिमाचल प्रदेश : नए साल पर पर्यटकों का जमावड़ा, मंडी पुलिस सुरक्षा में तैनात

\

मंडी । कुछ ही घंटों में नया साल 2026 शुरू हो जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए शिमला, कुल्लू-मनाली, किन्नौर, कसोल और मलाणा जैसी जगहों पर पहुंच रहे हैं, जिस वजह से अचानक से भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में हिमाचल पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसी कड़ी में मंडी पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हाईवे पर गाड़ियों की चेकिंग भी की जा रही है, जिससे बाहर से आ रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्यादात टूरिस्ट चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से कुल्लू और मनाली की तरफ जा रहे हैं। इसलिए लोकल लोगों और टूरिस्ट दोनों की सुविधा के लिए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात की है। इसका मकसद सिर्फ सुरक्षा नहीं है, बल्कि ट्रैफिक को सही तरीके से चलाना और सभी की यात्रा आरामदायक बनाना भी है।

हिमाचल प्रदेश : नए साल पर पर्यटकों का जमावड़ा, मंडी पुलिस सुरक्षा में तैनात
हिमाचल प्रदेश : नए साल पर पर्यटकों का जमावड़ा, मंडी पुलिस सुरक्षा में तैनात

नेशनल हाईवे पर एक्स्ट्रा तैनाती इसलिए की गई है ताकि ट्रैफिक फ्लो बेहतर रहे। नए साल के मौके पर पर्यटकों का आगमन बहुत ज्यादा होता है और ट्रैफिक जाम का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पुलिस ने नाके और चेकिंग के जरिए सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल दोनों सुनिश्चित किए हैं। जिले के अलग-अलग एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर भी सख्त निगरानी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि ये सभी इंतजाम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हैं। साथ ही पर्यटकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे नियमों का पालन करें। चाहे ट्रैफिक नियम हों या पब्लिक जगह पर व्यवहार के नियम, सभी का ध्यान रखें। इससे ना सिर्फ आपकी यात्रा आसान होगी, बल्कि लोकल लोग भी परेशान नहीं होंगे।
अधिकारियों ने कहा कि मंडी में आने वाले पर्यटकों का स्वागत है और आगे कुल्लू-मनाली की यात्रा भी सुरक्षित तरीके से होगी। पुलिस की तैनाती केवल सुरक्षा के लिए नहीं है, बल्कि ट्रैफिक को स्मूथ चलाने और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए भी है। ऐसे में लोगों का सहयोग और नियमों का पालन करना सबसे जरूरी है।