
जयपुर। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) स्तर के 26 अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की। इनमें जोधपुर पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर रेंज और राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (RPTC) से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं। नई सूची में डिस्कॉम, ट्रैफिक, अभय कमांड सेंटर, कमांडो ट्रेनिंग स्कूल और इंटेलिजेंस-प्रोटोकॉल जैसे अहम पदों पर नई तैनातियां शामिल हैं।
नरेंद्र चौधरी : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (डिस्कॉम), जोधपुर से स्थानांतरित होकर अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर बनाए गए हैं।
दुर्गाराम चौधरी : अभी तक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर थे। अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, जोधपुर रेंज पद पर लगाया गया है।

शालिनी राज : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमराणा (कोटपूतली-बहरोड़) से ट्रांसफर होकर अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर बनेंगी। जोधपुर ट्रैफिक की कमान अब उनके हाथों में होगी।
गोपाल सिंह भाटी : कमांडेंट, पुलिस कमांडो ट्रेनिंग स्कूल, जोधपुर से स्थानांतरित होकर उन्हें कमांडेंट, राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (RPTC), जोधपुर पद पर तैनात किया गया है।
राजवीर सिंह चम्पावत : अभी तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल, झुंझुनूं थे। अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, इंटेलिजेंस सिक्योरिटी/प्रोटोकॉल, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार की इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण सूची से जोधपुर पुलिस व्यवस्था में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं, जिनका प्रभाव जल्द ही फील्ड में भी दिखाई देगा।

