
सिरोही। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चित्तौडगढ़ द्वारा सिरोही में कार्यवाही करते हुए डॉ. लोन्ग मोहम्मद, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी, रेवदर जिला सिरोही को 50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी, रेवदर, जिला सिरोही के ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी (बीसीएमओ) डॉ० लोन्ग मोहम्मद द्वारा परिवादी के मण्डार स्थित क्लिनिक को चैक नही करने एवं केस नही बनाने की एवज में 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक-प्रथम डॉ० रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों चित्तौडगढ़ के उप अधीक्षक पुलिस हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी डॉ० लोन्ग मोहम्मद, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी, रेवदर जिला सिरोही को परिवादी से 50,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त रिश्वत राशि 50,000 रूपये में से 20,000 रूपये भारतीय मुद्रा के एवं शेष 30,000 रूपये के डमी नोट भारतीय मनोरंजन बैंक के ग्रहण करते हुए को रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

