
लालसोट।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लालसोट और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) दौसा इन्दिरा गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पर्यावरण चेतना को बल मिल रहा है। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े और जूट के बैग अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्थापन अधिकारी मीठालाल मीणा ने इस पहल की सराहना की। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेलवे स्कूल दौसा सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों और कार्यालयों में भी इसी प्रकार के आयोजन हुए।
डिस्ट्रिक्ट क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेन्द्र कुमार साहू (व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोब रामगढ़ पचवारा) ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के तहत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

विद्यालय प्रधानाचार्य पूनीलाल मीणा ने विद्यार्थियों व स्टाफ से सिंगल यूज प्लास्टिक कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया।
व्याख्याता द्वारका प्रसाद शर्मा (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालुवास) ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और प्रबंधन पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों और कार्मिकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली।
स्टेट कॉर्डिनेटर श्रीकांत शर्मा ने मिशन लाइफ, सौर ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यक्रमों की

