बयानाः सर्ऱाफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश : 200 CCTV कैमरों और मुठभेड़ के बाद पकड़े गए लुटेरे

बयानाः सर्ऱाफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश : 200 CCTV कैमरों और मुठभेड़ के बाद पकड़े गए लुटेरे

Spread the love !!!
बयानाः सर्ऱाफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश : 200 CCTV कैमरों और मुठभेड़ के बाद पकड़े गए लुटेरे
बयानाः सर्ऱाफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश : 200 CCTV कैमरों और मुठभेड़ के बाद पकड़े गए लुटेरे

भरतपुर। 

बयाना में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पांच को पकड़ा गया है। पुलिस ने यह कामयाबी सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, साइबर सेल की मदद और अपराधियों से हुई मुठभेड़ के बाद हासिल की है। आरोपियों के पास से दो अवैध देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह घटना 27 अगस्त 2025 की है।
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने यहां मीडिया कर्मियों को बताया कि बयाना निवासी एक सर्राफा व्यापारी शाम को अपनी दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे। सालावाद फाटक के पास, अपाचे और पल्सर बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। इसके बाद वे व्यापारी से गहनों और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में जुटी टीम ने सबसे पहले मौके और आसपास लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

बयानाः सर्ऱाफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश : 200 CCTV कैमरों और मुठभेड़ के बाद पकड़े गए लुटेरे
बयानाः सर्ऱाफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश : 200 CCTV कैमरों और मुठभेड़ के बाद पकड़े गए लुटेरे

लगातार फुटेज का पीछा करते हुए, पुलिस ने अपराधियों को उत्तर प्रदेश के आगरा तक ट्रेस किया। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से मोबाइल लोकेशन और डंप डेटा का विश्लेषण किया गया, जिससे बदमाशों की पहचान सुनिश्चित हुई।
पुलिस ने धौलपुर, आगरा, जैतपुर, इटावा, भिंड और मुरैना तक अलग-अलग टीमों को भेजकर अपराधियों की तलाश की। 9 सितंबर को पुलिस को इनपुट मिला कि बदमाश धौलपुर और भरतपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक और डकैती की योजना बना रहे हैं। थानाधिकारी पृथ्वी सिंह खटाना की टीम का बदमाशों से आमना-सामना हुआ। मुठभेड़ के बाद, पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 27 अगस्त की लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। यह भी खुलासा हुआ है कि ये अपराधी पहले भी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं और उन्होंने जेल के अंदर ही इस लूट की योजना बनाई थी । पुलिस को उम्मीद है कि इनसे और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *