हिट एंड रन : कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हिट एंड रन : कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love !!!
हिट एंड रन : कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार
हिट एंड रन : कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। 14 सितंबर की रात पीएफ ऑफिस के सामने तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे बुजुर्ग चंद्रशेखर गौड़ (60) को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चंद्रशेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 सितंबर को उनकी मौत हो गई।
मृतक के छोटे भाई लक्ष्मी नारायण गौड़ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनके बड़े भाई चंद्रशेखर खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। इस दौरान पता चला कि वे सड़क हादसे में घायल होकर एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अगले दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिट एंड रन : कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार
हिट एंड रन : कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें हादसा कैद हुआ। जांच में सामने आया कि कार चालक पंकज सिंह राठौड़ है, जिसने हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे मुचलके पर जमानत देकर रिहा कर दिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर केस को मजबूत बनाने की तैयारी की

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *