योगी को गोली मारने की धमकी, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस छत पर भागा

योगी को गोली मारने की धमकी, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस छत पर भागा

Spread the love !!!
योगी को गोली मारने की धमकी, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस छत पर भागा
योगी को गोली मारने की धमकी, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस छत पर भागा

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक युवक के सीएम योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी का वीडियो सामने आया। इसमें युवक हाथ में पिस्टल लेकर धमकी देता दिखा। मांट क्षेत्र से वायरल वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे के दौरान हड़कंप मचा दिया। वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर सीएम को गोली मारने की खुली धमकी दे रहा था। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं। गर्दन से लटकती चैन पहने, केवल पैंट पहने युवक को उसके घर में ढूंढ निकाला गया। पुलिस ने उसे लगभग एक घंटे की कवायद के बाद पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो में क्या है?

  • वीडियो में युवक नंगे बदन केवल पैंट पहने दिखता है। हाथ में पिस्टल लहराते हुए उसने कहा कि उसने मुख्यमंत्री के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वह कहता दिखता है कि अगर मदद नहीं मिली तो वह योगी आदित्यनाथ को गोली मार देगा। युवक ने पिस्टल की मैगजीन दिखाते हुए दावा किया कि उसमें नौ गोलियां हैं और वह ‘नौ की नौ सीधे उतार’ देगा।युवक ने सीएम योगी के बॉडीगार्ड्स पर भी हमला करने की बात कही। उसने कहा कि 25 सितंबर से पहले वह यह कदम उठा सकता है। इस क्लिप के वायरल होते ही इलाके में खलबली मच गई।
योगी को गोली मारने की धमकी, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस छत पर भागा
योगी को गोली मारने की धमकी, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस छत पर भागा
  • पुलिस को देखते ही छत पर भागावीडियो मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने युवक की लोकेशन ट्रेस कर मांट तहसील के नगला हरदयाल गांव पहुंचकर चारों ओर घेरा डाल दिया। पुलिस को देखकर युवक घर की छत पर भाग गया। वहीं से पुलिस को भी धमकी देने लगा। जानकारी के मुताबिक उसने उस समय तीन हवाई फायर भी किए। लगभग एक घंटा चलने वाली वार्ता और पुलिस-प्रयासों के बाद उसे पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की प्राथमिक जांच और युवक की मानसिक स्थिति की पड़ताल जारी है। पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ी तो काउंसलिंग और विशेषज्ञ टीम की मदद ली जाएगी।
  • ऐसे मिली जानकारीस्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि वायरल क्लिप के आधार पर युवक की पहचान और पता तुरंत किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वह व्यक्ति पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और अक्सर अपनी परेशानियों के बारे में जोर-जोर से बोलता था। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, युवक के बैकग्राउंड, उसके आरोपों और किसी संभावित षड्यंत्र के पहलू की पड़ताल कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से मथुरा में अतिरिक्त इंतजाम और सतर्कता बरती जा रही है।
  • घटना के बाद नगला हरदयाल और आसपास के इलाके में भारी पुलिस फोर्स देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। युवक के इस रुख को देखकर लोगों की हैरानी बढ़ गई। वहीं, सोशल मीडिया पर युवक के खिलाफ एक्शन की मांग की जाने लगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *