भीलवाड़ा : होमगार्ड के 64 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च से, उदयपुर में होगा फिजिकल टेस्ट

भीलवाड़ा : होमगार्ड के 64 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च से, उदयपुर में होगा फिजिकल टेस्ट

Spread the love !!!
भीलवाड़ा : होमगार्ड के 64 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च से, उदयपुर में होगा फिजिकल टेस्ट
भीलवाड़ा : होमगार्ड के 64 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च से, उदयपुर में होगा फिजिकल टेस्ट

भीलवाड़ा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। वर्ष 2022 की लंबित नामांकन प्रक्रिया के तहत 64 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता एवं अन्य प्रक्रिया आगामी 19 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की जाएगी। 

समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेंट ललित व्यास ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया उदयपुर के महात्मा गांधी ग्राउण्ड (चेतक सर्किल के पास) में आयोजित होगी। निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित विशेष चयन समिति (बोर्ड) की देखरेख में तीन दिनों तक यह नामांकन कार्य चलेगा। इन 64 पदों के लिए कुल 6415 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

भीलवाड़ा : होमगार्ड के 64 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च से, उदयपुर में होगा फिजिकल टेस्ट
भीलवाड़ा : होमगार्ड के 64 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च से, उदयपुर में होगा फिजिकल टेस्ट

विभाग की ओर से प्रत्येक अभ्यर्थी को उनके मोबाइल पर एसएमएस (SMS) और ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इनमें शामिल हैं:
मूल निवास और आयु प्रमाण-पत्र।
शैक्षणिक एवं विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र।
जाति, चिकित्सा और विवाह प्रमाण-पत्र।
पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र।
हेल्पलाइन नंबर: किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01482-230118 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *