
करोड़ों रुपए का भरा जुर्माना, टोंक समेत जयपुर की दो दर्जन से ज्यादा टीमों ने की कार्रवाई टोंक। बिजली निगम ने एक बार फिर बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई की है। टोंक समेत जयपुर की दो दर्जन बिजली निगम की टीमों ने पुलिस जाप्ते के साथ बीती रात से गुरुवार अल सुबह तक 235 घरों में अवैध रूप से ले रखी बिजली चोरी पकड़ी है। निगम की टीमों ने इन पर लाखों रुपए की वी सी आर भरी है। निगम की टीमों ने इनके मीटर भी जब्त किए है। उधर इस छापामार कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। लोगों की बिजली कटी तो वे समझ ही नहीं पाए कि उनकी बिजली काट दी गई है। फिर लोगों अल सुबह घरों से बाहर निकले तो पता लगा कि यह बिजली निगम की कार्रवाई हो रही है।
ज्ञात रहे कि शहर में गत दिनों से 20 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक बिजली चोरी हो रही है। इसको लेकर बिजली निगम ने जयपुर की टीमों की मदद से अल सुबह एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में अवैध बिजली चोरी कनेक्शनों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। उनका बिजली पोल से कनेक्शन काटकर मीटर जब्त कर लिए गए।

इन स्थानों पर की कार्रवाई:
शहर में कायमखनियो की गली से लेकर मेहँदीबाग, तालकटोरा,पुरानी टोंक , मुख्य बाजार, कालीपलटन, गड्डा पहाड़िया, धन्नतलाई, पांचबत्ती, काफिला बाजार, नजर बाग रोड, गुलजार बाज, बहीर अम्बिका, जाल का कुंवा, रजबन मोहल्ला, सोलंगपुरा, चिड़ियों की बाड़ी, आंबेडकर नगर आदि कॉलोनियों में बिजली चोरी पर कार्रवाई की है। इससे पहले भी कुछ माह पहले इसी तरह मध्य रात से अल सुबह तक बड़े स्तर पर कार्रवाई की थी।
बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई:
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कन्हैया लाल पटेल ने बताया कि शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए जयपुर की निगम की टीमों के साथ यह कार्रवाई की है।अभी कितने रुपए की वी सी आर भरी है। इसके आंकड़े एकत्रित किए जा रहे है।

