बाड़मेर पुलिस की कार्रवाई: हार्डकोर मादक पदार्थ तस्कर चिमाराम की 28.20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज

बाड़मेर पुलिस की कार्रवाई: हार्डकोर मादक पदार्थ तस्कर चिमाराम की 28.20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज

Spread the love !!!
बाड़मेर पुलिस की कार्रवाई: हार्डकोर मादक पदार्थ तस्कर चिमाराम की 28.20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज
बाड़मेर पुलिस की कार्रवाई: हार्डकोर मादक पदार्थ तस्कर चिमाराम की 28.20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज

बाड़मेर।

जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर चिमाराम जाट, पुत्र जेरा राम, निवासी मुकने का तला, लीलसर की करीब 28.20 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (2) के तहत सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर की गई।पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार चौहटन थानाधिकारी राजूराम के नेतृत्व में टीम ने संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई अंजाम दी। चिमाराम, जो थाना चौहटन का हार्डकोर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त था। उसके खिलाफ कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं,

बाड़मेर पुलिस की कार्रवाई: हार्डकोर मादक पदार्थ तस्कर चिमाराम की 28.20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज
बाड़मेर पुलिस की कार्रवाई: हार्डकोर मादक पदार्थ तस्कर चिमाराम की 28.20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज

जिनमें 7 मादक पदार्थ तस्करी, 3 आर्म्स एक्ट और 5 मारपीट के मामले शामिल हैं। वह पहले एक लाख रुपये का इनामी अपराधी भी रह चुका है और मादक तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार था।
पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति की जांच की, दस्तावेज तैयार किए और सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद फ्रीज करने का आदेश जारी हुआ। गुरुवार को मुकने का तला, लीलसर स्थित आवासीय भवन को फ्रीज कर दिया गया। जिला पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले एक सप्ताह में 6 मादक पदार्थ तस्करों की करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने में सफलता हासिल की गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाईयों से अपराधियों पर अंकुश लगेगा और मादक पदार्थ तस्करी में कमी आएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *