बरेली बवाल में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर, बोला- हिंसा भड़काने के लिए इन दो लोगों ने कहा था

बरेली बवाल में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर, बोला- हिंसा भड़काने के लिए इन दो लोगों ने कहा था

Spread the love !!!

बरेली: बीते शुक्रवार (26 सितंबर) को जुमे की नमाज के बाद बरेली में बवाल हुआ था।
  • जमकर हिंसा भड़की थी। इस मामले में पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। मौलाना तौकीर रजा समेत कई लोगों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, मंगलवार को बवाल में शामिल एक बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है।
  • मिल रही जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को बारादरी थाना क्षेत्र के रुहेलखंड चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि श्यामगंज पुल के पास फायरिंग करने वाला आरोपी हारुन नगला पुल के पास बिना नंबर की काली अपाचे बाइक के साथ खड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हो गई और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी राधा माधव स्कूल के पास पानी टंकी के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दिया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह वही गिर पड़ा।
बरेली बवाल में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर, बोला- हिंसा भड़काने के लिए इन दो लोगों ने कहा था
बरेली बवाल में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर, बोला- हिंसा भड़काने के लिए इन दो लोगों ने कहा था
पुलिस टीम पर की थी फायरिंग
  • घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक 315 बोल का तमंचा, खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और अपाचे बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचना ताजिम (28) पुत्र हसीन के रूप में हुई है। आरोपी काजी टोला थाना बारादरी का रहने वाला है। आरोपी पर गोकशी और गैगस्टर एक्ट में मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी बदमाश ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा और सभासद अनीश ने दंगा भड़काने के लिए अवैध असलहे के साथ भीड़ में शामिल होने के लिए कहा था। आरोपी ताजिम ने ही 26 सितंबर को श्यामगंज पुल के पास पुलिस पर फायरिंग की थी।
मौलाना तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार
  • मौलाना तौकीर रजा का दामाद मोहसिन रजा को अब इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहसिन रजा के रिजॉर्ट को भी सील कर दिया गया है। मोहसिन रजा पर के घर पर भी कार्रवाई के लिए बीडीए की टीम उसके घर पहुंची है। मोहसिन रजा के मैरिज लॉन को सील किया गया है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद भड़की इस हिंसा में अब तक 62 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *