
बयाना। भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद (IPS) के निर्देशन में बयाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए बयाना में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। घटना 27 अगस्त को उस समय हुई थी जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। सालावाद फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर ज्वेलरी व नकदी से भरा बैग लूट लिया था।

पुलिस को इनपुट मिलने पर ASP बयाना हरिराम कुमावत व वृताधिकारी कृष्णराज जांगिड के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। गढीबाजना थानाधिकारी पृथ्वीसिंह की टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए।
आरोपियों से 2 अवैध देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, 7 खाली खोखे, 7 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। गिरफ्तार आरोपी आगरा, भरतपुर व धौलपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
भरतपुर पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सराहनीय है।

