बड़े गिरोह का पर्दाफाशः साइबर हेल्पलाइन ने 48 घंटे में बचाई 5 लाख से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की रकम

बड़े गिरोह का पर्दाफाशः साइबर हेल्पलाइन ने 48 घंटे में बचाई 5 लाख से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की रकम

Spread the love !!!
बड़े गिरोह का पर्दाफाशः साइबर हेल्पलाइन ने 48 घंटे में बचाई 5 लाख से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की रकम
बड़े गिरोह का पर्दाफाशः साइबर हेल्पलाइन ने 48 घंटे में बचाई 5 लाख से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की रकम

भरतपुर। ऑनलाइन ठगी करने वाले ठगों को अब यह समझ लेना चाहिए कि उनकी हर हरकत पर राजस्थान पुलिस की नजर है। जिला भरतपुर के अभय कमांड सेंटर पर संचालित 1930 साइबर हेल्पलाइन ने साइबर अपराधियों पर कहर बरपाते हुए 48 घंटों के भीतर 5 लाख 39 हजार 699 रुपये की ऑनलाइन ठगी की रकम को होल्ड करवा लिया है। इस त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिर्राज प्रसाद मीना के सुपरविजन में कार्यरत 1930 साइबर हेल्पलाइन की टीम ने यह सफलता हासिल की है। सब-इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क साधा और ठगी की गई रकम को खाते से निकलने से पहले ही फ्रीज करवा दिया।

बड़े गिरोह का पर्दाफाशः साइबर हेल्पलाइन ने 48 घंटे में बचाई 5 लाख से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की रकम
बड़े गिरोह का पर्दाफाशः साइबर हेल्पलाइन ने 48 घंटे में बचाई 5 लाख से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की रकम

यह पहली बार नहीं है जब साइबर हेल्पलाइन ने इतनी बड़ी रकम को बचाया है। 29 अक्टूबर, 2024 से अब तक इस टीम ने कुल 2 करोड़ 52 लाख 25 हजार 706 रुपये की ठगी की गई राशि को होल्ड करवा लिया है। यह आंकड़ा बताता है कि साइबर ठगी के मामले कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं और पुलिस भी उतनी ही तेजी से इन पर लगाम लगा रही है।
जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें और सतर्क रहें। अगर किसी के साथ भी ऑनलाइन ठगी होती है, तो वे तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *