बड़ा सड़क हादसा कैंटर-कार की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले एक बुरी तरह घायल

बड़ा सड़क हादसा कैंटर-कार की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले एक बुरी तरह घायल

Spread the love !!!
बड़ा सड़क हादसा कैंटर-कार की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले एक बुरी तरह घायल
बड़ा सड़क हादसा कैंटर-कार की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले एक बुरी तरह घायल

अलीगढ़। कानपुर हाईवे पर गोपी ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा घटित हुआ। एक कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार चार लोग और कैंटर सवार की मृत्यु हो गई। कार सवार एक व्यक्ति को लोगों ने बचा लिया उसे अस्पताल भेजा गया है।

कार गलत दिशा से डिवाइडर पार कर टकराई
  • कार गलत दिशा से डिवाइडर पार करते हुए कैंटर से टकराई। अकराबाद क्षेत्र में यह हादसा सुबह लगभग 5:45 बजे हुआ। दमकल की गाड़ियां भी काफी देरी से पहुंची। कार अलीगढ़ से कानपुर की ऒर जा रही थी। हादसे का कारण कार चालक को नींद आने या कार असंतुलित होना माना जा रहा है। शवों की अभी पहचान नहीं हुई है। मौके पर एसपी देहात अमृत जैन समेत आसपास के थानों का फोर्स मौजूद है।
  • उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां पर आज तड़के सुबह कैंटर और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और इस हादसे में चार लोग जिंदा जल गए। वहीं एक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया।
बड़ा सड़क हादसा कैंटर-कार की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले एक बुरी तरह घायल
बड़ा सड़क हादसा कैंटर-कार की भिड़ंत के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले एक बुरी तरह घायल
टक्कर के बाद लगी आग 
  • जानकारी के अनुसार, यह हादसा अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत जीटी रोड स्थित गोपी पुल के ऊपर हुआ। एक कैंटर और कार के बीच टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से कार सवार तीन लोग और कैंटर चालक की जिन्दा जलकर मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका इलाज जारी है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव 
  • वहीं, पुलिस का कहना है कि घायलों को गाड़ी से निकालकर एम्बुलेंस से जेएनएमसी ट्रामा सेन्टर रवाना किया गया। दुर्घटना में चार लोगों के मृत्यु होने की संभावना है। मृतकों की शिनाख्त करके पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के लिए शवों को मोर्चरी भिजवाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *