
जयपुर। राजस्थान के तीसरे बजट में राजधानी जयपुर के कायाकल्प के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जयपुर की सबसे बड़ी समस्या ‘ट्रैफिक जाम’ से मुक्ति दिलाने और चिकित्सा सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।1. ट्रैफिक और ड्रेनेज : जाम और जलभराव से मिलेगी मुक्ति जयपुर शहर के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है:
1000 करोड़ से ट्रैफिक सुधार : शहर के प्रमुख चौराहों, जंक्शनों और सड़कों को कॉप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) के तहत री-डिजाइन किया जाएगा ताकि जयपुर को ‘ट्रैफिक जाम फ्री’ बनाया जा सके।
500 करोड़ का ड्रेनेज सिस्टम: मानसून के दौरान शहर में होने वाले जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए 500 करोड़ की लागत से नया ड्रेनेज सिस्टम विकसित होगा।
2. चिकित्सा क्षेत्र: बच्चों के इलाज के लिए बड़ी सौगात
जयपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों के विस्तार के लिए विशेष बजट आवंटित किया गया है:

जेके लोन अस्पताल (JK Lone): बच्चों के इस प्रसिद्ध अस्पताल में 75 करोड़ की लागत से 500 बेड का नया IPD टावर बनाया जाएगा।
RUHS अस्पताल: गंभीर रूप से बीमार बच्चों के लिए 200 बेड का NICU वार्ड और पीडियाट्रिक ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित होगा।
SMS अस्पताल: मानसिक स्वास्थ्य के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर मेंटल हेल्थ ट्रीटमेंट’ खुलेगा, जहाँ आधुनिक काउंसलिंग और इलाज की सुविधा होगी।
3. शिक्षा, खेल और पर्यटन
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: जयपुर स्थित महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
साइंस पार्क : शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में बच्चों के लिए ‘स्पेस गैलेरी’ और ‘चिल्ड्रन गैलेरी’ बनाई जाएगी, जो छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

