
कोटपूतली-बहरोड। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत व जिला पुलिस अधीक्षक कोटपुतली बहरोड देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने जानकारी देते हुये बताया कि वांछित अपराधियों की धर पकड़ अभियान के दौरान थाना के प्रकरणो मे मुलजिमान की तलाश हेतु विशेष अभियान के तहत समस्त थानाधिकारीगणो को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये थे। चलाये जा रहे अभियान में थाना हाजा के प्रकरणो मे मुलजिमान की तलाश हेतु विशेष अभियान के तहत दिनांक 26.10.2025 को वैभव शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली के सुपरविजन मे व दशरथसिह आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत बानसूर के निर्देशन में रोहिताश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना नारायणपुर के नेतृत्व में टीम के द्वारा थाना हाजा के प्रकरणो मे मुलजिमान की तलाश हेतु विशेष अभियान में कार्यवाही करते हुये थाना हाजा के प्रकरण मे मुलजिम 01. राजेश कसाना उर्फ राधे गुर्जर पुत्र पप्पू उर्फ मुसाराम जाति गुर्जर निवासी सुन्दरपुरा थाना कोटपूतली जिला कोटपूतली बहरोड राज. को जुर्म धारा 109 (1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्मस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरणः

दौराने अनुसंधान ग्राम कोठिया में ठेकेदार विशम्भर दयाल के बच्चों की शादी थी। विशम्भर दयाल के खेत में मकान के सामने डी.जे बज रहा था। समय करीब 12-01 बजे रात्री की घटना था। तभी अचानक से गोली चल गयी प्रार्थी हवासिंह पुत्र कैलाश चन्द जाति गुर्जर उम्र 35 साल निवासी सुन्दरपुरा थाना कोटपूतली जिला कोटपूतली बहरोड के पेट में गोली लग गयी थी। जिसमे राजेश कसाना उर्फ राधे गुर्जर पुत्र पप्पू उर्फ मुसाराम जाति गुर्जर निवासी सुन्दरपुरा थाना कोटपूतली जिला कोटपूतली बहरोड राज. ने फायरिंग की थी। जिसको पुलिस थाना नारायणपुर द्वारा मुखबीर खास की ईतला पर चतरपुरा मे वांछित मुलजिम राजेश कसाना उर्फ राधे गुर्जर पुत्र पप्पू उर्फ मुसाराम जाति गुर्जर निवासी सुन्दरपुरा थाना कोटपूतली जिला कोटपूतली बहरोड राज. के खिलाफ जुर्म धारा 109 (1) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया गया था। जिसको उक्त धाराओ मे गिरफ्तार किया गया। जो वर्तमान में पी.सी रिमाण्ड पर है।
मुल्जिम का नाम पला-
01. राजेश कसाना उर्फ राधे गुर्जर पुत्र पप्पू उर्फ मुसाराम जाति गुर्जर निवासी सुन्दरपुरा थाना कोटपूतली जिला कोटपूतली बहरोड राज. गठित टीम थानाधिकारी नारायणपुर रोहिताश कुमार ,कांस्टेबल महेन्द्र कुमार,कांस्टेबल सोनू कुमार,कांस्टेबल गिरधारी पुलिस थाना नारायणपुर

