नसोपुर में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: युवक पर मानसिक प्रताड़ना व उकसाकर हत्या का आरोप

नसोपुर में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: युवक पर मानसिक प्रताड़ना व उकसाकर हत्या का आरोप

Spread the love !!!
नसोपुर में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: युवक पर मानसिक प्रताड़ना व उकसाकर हत्या का आरोप
नसोपुर में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: युवक पर मानसिक प्रताड़ना व उकसाकर हत्या का आरोप

अलवर। बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के ग्राम नसोपुर में शनिवार देर शाम एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका आयशा ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन किया, जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आयशा की मौत के लिए साबिर नाम के युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतका के भाई खालिद ने बताया कि आयशा की पहली शादी वर्ष 2020 में हरियाणा के दोबा निवासी आलिम से हुई थी, लेकिन वैवाहिक संबंधों में विवाद के चलते दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया। बाद में परिवार ने उसकी दूसरी शादी टॉफीक नाम के युवक से कराई, लेकिन यह रिश्ता भी एक साल के अंदर टूट गया।

नसोपुर में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: युवक पर मानसिक प्रताड़ना व उकसाकर हत्या का आरोप
नसोपुर में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत: युवक पर मानसिक प्रताड़ना व उकसाकर हत्या का आरोप

इसके बाद आयशा अपने पियर आकर रहने लगी। घर लौटने के बाद आयशा पिछले तीन महीने से साबिर नाम के युवक से बातचीत कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि साबिर ने आयशा से करीब 40 हजार रुपये उधार लिए थे और जब आयशा पैसे मांगती थी तो वह उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था। आरोप यह भी है कि युवक ने उसे इतना दबाव में रखा कि उसने जहर खाकर जान देने जैसा कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
बगड़ तिराया थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से ही मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *