दिल्ली: पटपड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: पटपड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love !!!
दिल्ली: पटपड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: पटपड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया (पीआईए) थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग के एक मामले को बहुत ही कम समय में सुलझा लिया। इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। घटना 1 अप्रैल की सुबह करीब 4:30 बजे की है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। जब वह गाजीपुर गांव के पास जीबीएसएस स्कूल, गौशाला वाली गली के पास पहुंचा, तभी तीन अज्ञात युवक एक स्कूटी पर सवार होकर उसके पास आए। पीछे बैठे युवक ने अचानक उनका मोबाइल फोन छीन लिया और तीनों आरोपी तेज रफ्तार में वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाई गई, जो एसएचओ के नेतृत्व और एसीपी मधु विहार के मार्गदर्शन में काम कर रही थी। टीम में हेड कांस्टेबल हर्षित, सुनील शर्मा, मणि राम और अनिल भाटी शामिल थे।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला

दिल्ली: पटपड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: पटपड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

। अलग-अलग रास्तों और संभावित भागने के रूट को ध्यान में रखते हुए कई कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई। साथ ही तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस का भी सहारा लिया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली।
पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राधू पैलेस जेजे क्लस्टर इलाके में छापा मारा, जहां से आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई। जांच में पता चला कि यह स्कूटी पहले ही मधु विहार थाने में चोरी की रिपोर्ट के तहत दर्ज थी।
आरोपी इरफान की उम्र 24 साल है और वह ईस्ट गुरु अंगद नगर इलाके का रहने वाला है। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह नशे (स्मैक) का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए उसने स्नैचिंग जैसे अपराध करना शुरू कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी अन्य मामलों में भी शामिल रहा है या नहीं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *