दर से अधिक व समय समाप्त होने के पश्चात बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन दिया

दर से अधिक व समय समाप्त होने के पश्चात बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन दिया

Spread the love !!!
दर से अधिक व समय समाप्त होने के पश्चात बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन दिया
दर से अधिक व समय समाप्त होने के पश्चात बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन दिया

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के दर्जनों लोगों ने अधिवक्ता वीरेंद्र अम्बेश के नेतृत्व में क्षेत्र में अधिक दर पर, समय समाप्त होने के पश्चात व सर्किल के नाम पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया है।
कस्बे के लोगों ने अवैध शराब को लेकर जिला कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में लिखा कि रुपबास कस्बे सहित क्षेत्र में करीब आधा दर्जन पंजीकृत शराब की दुकान संचालित है। शराब की दुकानों पर मौजूद हर ब्रांड की शराब व बियर को अंकित दर से ज्यादा रुपए लेकर शराब प्रेमियों को बेचा जा रहा है। वहीं इन शराब की दुकानों पर आबकारी नियमों के अनुरूप शराब के मूल्य का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इतना ही नहीं इन शराब की दुकानों की आड़ में सर्किल ने नाम पर दर्जनों दुकानें खोल कर शराब की बिक्री करवाई जा रही है। वहीं शराब की दुकानों को रात्रि 8 बजे के पश्चात तक खोला जाता है। यह तो हुआ शराब की दुकानों का खेल। क्षेत्र के धौलपुर मार्ग स्थित घाटौली व भरतपुर मार्ग स्थित गहनीली थानांतर्गत पड़ने वाले ढाबे, होटल व रेस्टोरेंट पर खुलेआम समय असमय अवैध शराब परोसकर पिलाई जाती है।

दर से अधिक व समय समाप्त होने के पश्चात बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन दिया
दर से अधिक व समय समाप्त होने के पश्चात बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग, ज्ञापन दिया

इस सब की जानकारी होने के बावजूद आबकारी विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अगर गाहे बगाहे कार्यवाही की भी जाती है तो मात्र 48 पव्वा शराब पकड़ने की कार्यवाही कर इति श्री कर खानापूर्ति कर दी जाती है। जिससे इन अवैध शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अगर अंकित दर से ज्यादा रुपए वसूलने का कोई विरोध करता है तो शराब के ठेकों पर मौजूद सेल्समैन झगड़ा करने व बदतमीजी करने पर उतारू हो जाते हैं।
शराब पर एमआरपी से अधिक रेट वसूल करना आबकारी विभाग और सरकार के नियम अनुसार गलत है। लेकिन रूपवास कस्बे सहित क्षेत्र में संचालित शराब ठेकों पर शराब ठेकेदारों ‌द्वारा मनमानी तरीके से हर ब्रांड की शराब व बियर पर एमआरपी से अधिक रेट वसूल जा रहा है।
शराब ठेकेदारों द्वारा रूपबास कस्बे सहित आस-पास के गांवों में बतौर सर्किल अवैध रूप से शराब बिकवाई जा रही हैं। जिसके चलते गांवों की युवा पीढ़ी में शराब की लत बढ़ती जा रही है और गांवों की सामाजिक समरसता भी खराब हो रही है। शराब ठेकों के अलावा कहीं भी शराब बिकती है तो वो सरकार के नियम अनुसार अवैध व गलत है और कार्रवाई योग्य है। इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र अम्बेश, भीम वरुण, बबलू, लोकेश, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *