जाली मुद्रा पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹86,500 के नकली नोट बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

जाली मुद्रा पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹86,500 के नकली नोट बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love !!!
जाली मुद्रा पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹86,500 के नकली नोट बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
जाली मुद्रा पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹86,500 के नकली नोट बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। नागौर पुलिस ने भारतीय जाली मुद्रा को बाजार में चलाने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कुल ₹ 86,500 मूल्य के जाली नोट बरामद किए गए हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जयपुर पुलिस के इनपुट पर गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से पुलिस ने 500-500 के 173 जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक नागौर मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आताराम चौधरी और वृताधिकारी धरम पूनिया के सुपरविजन में एसएचओ कोतवाली वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। सोमवार को पुलिस टीम ने जयपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर वीर तेजा कॉलोनी में दबिश दी।

जाली मुद्रा पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹86,500 के नकली नोट बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
जाली मुद्रा पर नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹86,500 के नकली नोट बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अजय सिंह, अशोक और जगदीश कॉलोनी में बैठे हैं और उनके पास जाली भारतीय मुद्रा है, जिसे वे बाजार में चलाने की फिराक में हैं। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 173 जाली नोट बरामद किए गए, जिनका कुल मूल्य ₹ 86,500 है। गिरफ्तार अभियुक्त अजय सिंह पुत्र कल्याण सिंह (36) एफसीआई गोदाम के पास और अशोक जाट पुत्र हुकमा राम (23) व जगदीश जाट पुत्र नरपत राम (26) वीर तेजा कॉलोनी थाना कोतवाली नागौर के रहने वाले हैं।
तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इस कार्रवाई में एसएचओ वेदपाल शिवराण के साथ कांस्टेबल गरीबाराम, राकेश सांगवा, नरेंद्र, दुर्गा राम, घमण्डा राम और मनोज का विशेष योगदान रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *