छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार

Spread the love !!!
छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कैंप-2 स्थित गायत्री मंदिर के पास शनिवार को धार्मिक आयोजन चुनरी यात्रा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी चुनरी यात्रा निकाली गई थी। यात्रा सोकर मोहल्ला होते हुए शीतला मंदिर गई। शीतला मंदिर से मार्केट होते हुए शारदा पड़ाव आना था, लेकिन शारदा पड़ाव के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज और पत्थरबाजी की। इसके बाद चुनरी यात्रा में शामिल लोगों से विवाद हो गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विवाद बढ़ने पर कुछ अज्ञात लोग चाकू से हमला करने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने अभी तक केवल दो आरोपियों को ही पकड़ा गया है, जबकि तीन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: दुर्ग में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, दो युवक गिरफ्तार

महिलाओं ने कहा कि आरोपियों ने पहले से तैयारी कर चुनरी यात्रा पर हमला किया है। हम लोग शिकायत कर रहे हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
छावनी सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि विवाद बच्चों के बीच मामूली बहस से शुरू हुआ, जो बाद में चाकूबाजी में बदल गया।
इस दौरान सानू कुरैशी ने गुस्से में लोगों को डराने के लिए चाकू लहराया था। आरोपियों-सोनू कुरैशी और सानू कुरैशी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *