
किशनगढ़ बास। खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मुसाखेडा में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामला है कि मां ने अपनी ही नौ महीने की दूघ पीतीं मासूम बेटी का गला दबाकर के हत्या कर दी है। मासूम बच्ची के दादा आजाद खान ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर पुत्रवधू रूनीजा पर पोती का गला दबा करके हत्या कर देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला पर यह भी आरोप है कि उसने तीन दिन पहले ही चारे में भैंसों को जहर दिया था जिससे भैंस मर गई थी वहीं इससे पूर्व में महिला घर में भी आग लगा चूंकि है। रविवार को पुलिस की निगरानी में किशनगढ़ बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए मासूम बच्ची का मैडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार महिला रूनीजा किशनगढ़ बास पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बाघौर की बेटी है और तीन साल पहले 2022 में मुसाखेडा में शादी होकर आई थी। महिला ने नौ महीने पहले ही इस मासूम बच्ची को जन्म दिया था। उस नौ माह की मासूम बच्ची को क्या मालूम था कि जिस मां ने नौ माह पहले जन्म दिया आज वही मां गला दबा कर मुझे खत्म कर देंगी।

महिला का पति और मासूम बच्ची का पिता कैफ मौहम्मद किशनगढ़ बास में हलवाई की दुकान पर काम करता है।
मूसाखेडा के आजाद पुत्र नसरूदीन ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात करीब 9.30 पर रूनीजा अपने कमरे में बच्ची के साथ सौ रही थी, तभी कुछ अंदर से आवाज सी आई तो तभी मैंने कमरे का गेट खोलकर देखा तो मेरी पुत्र वधु रूनीजा अपनी मासूम बच्ची अक्सा का गला घोट रही थी जब तक मैं पहुंचा तो उसने बच्ची का गला घोटकर उसको मार दिया। मैंने तुरंत बच्ची को उठाकर उसके मुंह में श्वास भरी और उसकी छाती भी हल्की हल्की दबाई मगर तब तक बच्ची के प्राण निकल चुके थे। बेटे कैफ मौहम्मद जो किशनगढ़ बास में काम करता है उसे सूचना दी तो वह रात 10 बजे घर पहुंचा तो उसे घटना बताई।
घर में हल्ला होने पर आवाज सुनकर गांव बस्ती के लोग इकट्ठा हो गए और कहने लगे की लड़की के पीयर वालों को खबर करो तो हमने उनको खबर दी तो उन्होंने कहा कि हम सुबह गांव में आकर ही बातचीत करेंगे। सुबह तक उनके आने की इंतजार करते रहे लेकिन वह बीच रास्ते ही वापस लौट गए और घर नहीं आए।
आजाद खा ने बताया है कि रूनीजा 13 11 2025 को भैंसों को चारे में जहर मिलाकर खिला चुकी है जिससे भैंस मर गई। इससे पहले भी रूनीजा ने घर में ही आग लगा दी थी। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि महिला के ससूर आजाद पुत्र नसरूदीन ने अपनी पुत्रवधू रूनीजा के खिलाफ पोती का गला घोटकर मारने की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची का मैडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर बच्ची परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान दोनों पक्षों के युवकों के बीच नोंकझोंक होने पर पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर समझाइश कर विवाद को शान्त किया।

