आरोपी गुल्लु पुत्र नईम, निवासी मोहल्ला सरावज्ञान, कांधला थाना कांधला में मुकदमा दर्ज, कानूनी कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार की सख़्ती से अपराधियों में हड़कंप…क्षेत्र की महिलाओं ने ली राहत की सांस, जनता कर रही पुलिस की सराहना सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की है। एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने मोहददीनपुर निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से राह चलती महिलाओं और युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां करता था।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के निर्देश पर महिला एंटी रोमियो टीम ने आरोपी पर निगरानी रखी। टीम में महिला उपनिरीक्षक सुधा रानी, महिला कांस्टेबल रीकम और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल थे। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा और थाने ले आई।
कांधला पुलिस की एंटीरोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी सहारनपुर आशीष तिवारी ने स्पष्ट किया है कि
महिलाओं के खिलाफ कोई भी अश्लील हरकत या टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। एंटी रोमियो स्क्वॉड नियमित गश्त कर रही है। जिले में महिला सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।
मोहददीनपुर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले की हर गली में एंटी रोमियो टीम की निगरानी रहेगी। कानून तोड़ने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।