ऑपरेशन चक्रव्यूह : 4 साल से फरार 20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह : 4 साल से फरार 20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Spread the love !!!
ऑपरेशन चक्रव्यूह : 4 साल से फरार 20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह : 4 साल से फरार 20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रतापगढ। 

पुलिस ने अपने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। छोटीसादड़ी पुलिस ने पिछले चार साल से फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी बदमाश यशवंत सिंह उर्फ लाला (46) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश 2021 से 343 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा तस्करी के एक बड़े मामले में की जा रही थी।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और कार्यवाहक पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्रसिंह राव ने किया। यह मामला 30 सितंबर 2021 का है, जब तत्कालीन थानाधिकारी छोटीसादड़ी गश्त पर थे। उन्होंने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही गाड़ी चालक वीरेंद्र उर्फ वीरू आंजना गाड़ी छोड़कर खेतों में फरार हो गया।

ऑपरेशन चक्रव्यूह : 4 साल से फरार 20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
ऑपरेशन चक्रव्यूह : 4 साल से फरार 20,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार


पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 17 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 343 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा मिला, जिसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने गाड़ी चालक वीरेंद्र उर्फ वीरू आंजना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने यह डोडाचुरा यशवंत उर्फ लाला जाट से खरीदा था। तब से ही यशवंत उर्फ लाला फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था।
आखिरकार, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन में थानाधिकारी प्रवीण टांक, एएसआई शिवराम, हेड कांस्टेबल नरपत सिंह, और कांस्टेबल रामराज धमेंद्र सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *