
श्रीगंगानगर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी श्रीगंगानगर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये राजस्व पटवारी, पटवार हल्का लोंगवाला, तहसील पीलीबंगा जिला हनुमानगढ को परिवादी से उसकी माता के नाम चक 3 एलजीडब्ल्यू तथा चक 1 पीबीएन की भूमि के इंतकाल दर्ज करने की एवज में 5000/ रूपये बतौर रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी चौकी श्रीगंगानगर को परिवादी की एक शिकायत इस आशय की मिली कि उसकी माता जी के नाम चक 3 एल०जी०डब्ल्यू० तथा चक 1 पी०बी०एन० की जरिये वैयनामा क्रय की गई भूमि का इंतकाल दर्ज करने की एवज में आरोपिया ममता ने 20,000 / रूपये रिश्वत की मांग की तथा परिवादी से 5,000/ रूपये रिश्वत के पूर्व में ले लिये,

अब शेष 15,000/ रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रही है। जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रनिब्यूरो रेंज बीकानेर के सुपरविजन में एसीबी श्रीगंगानगर के पवन कुमार मीणा अति. पुलिस अधीक्षक, भ्रनिब्यूरो, श्रीगंगानगर के नेतृत्व में आज राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक एवं ब्यूरो स्टाफ ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपिया ममता राजस्व पटवारी, पटवार हल्का लोंगवाला, तहसील पीलीबंगा जिला हनुमानगढ को परिवादी से 5000/ रूपये बतौर रिश्वत रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

